छत्तीसगढ़ / कांकेर
सुशासन तिहार: भंडारीपारा सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन, 23 आवेदन प्राप्त
उत्तर बस्तर कांकेर, 20 मई 2026
जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण किए जाने के उद्देश्य से “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत नगरपालिका परिषद कांकेर के भंडारीपारा सामुदायिक भवन में शहर के तीन वार्डों श्रीराम नगर वार्ड, भंडारीपारा वार्ड एवं महादेव वार्डवासियों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका परिषद् कांकेर के अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक द्वारा की गई। उनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 अंतर्गत आवास निर्माण हेतु 17 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
शिविर में मुख्य रूप से नामांतरण एवं सीमांकन के लंबित प्रकरण, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, बंद हैंडपंपों की मरम्मत, पाइप लाइन विस्तार, खराब ट्रांसफार्मर, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, वृद्धावस्था एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा उज्ज्वला योजना के पात्र हितग्राहियों के लंबित प्रकरणों का निराकरण एवं लाभ सुनिश्चित करने के साथ ही जनता से जुड़ी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। इस अवसर पर राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी गई। शिविर में जन शिकायत एवं मांग के 23 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका नियमानुसार निराकरण किया जाएगा। इस शिविर में नगर पालिका के उपाध्यक्ष श्री उत्तम यादव, पार्षद श्री अजय सिंह रेणु, श्री मतीन खान, श्रीमती सुशीला यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पवन मेरिया सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
सुशासन तिहार: कांकेर शहर के विभिन्न वार्डों में शिविरों का आयोजन
सुशासन तिहार के अंतर्गत नगर पालिका परिषद् कांकेर क्षेत्रांतर्गत 22 मई से 04 जून तक विभिन्न वार्डों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम जनता की समस्या व शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पवन मेरिया ने बताया कि 22 मई को पुराना कम्युनिटी हॉल मांझापारा वार्ड में वार्ड क्रमांक- 12, 13, एवं वार्ड क्रमांक 14 के नागरिकों के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 27 मई को नया कम्युनिटी हॉल एम.जी. वार्ड मे वार्ड क्रमांक 15, 16, 17, 18 तथा 04 जून को अघन नगर मेलाभाठा मंच में वार्ड क्र. 19, 20 एवं वार्ड क्रमांक 21 के नागरिकों के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री भोजराज सिन्हा एवं सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती पूजा सार्वा को बनाया गया है।
सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित को सहायता राशि स्वीकृत
उत्तर बस्तर कांकेर : सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित को सहायता राशि स्वीकृत
भूतपूर्व सैनिकों और विधवाओं के बच्चों से प्रधानमंत्री एवं रक्षामंत्री विवेकाधीन निधि छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
उत्तर बस्तर कांकेर : भूतपूर्व सैनिकों और विधवाओं के बच्चों से प्रधानमंत्री एवं रक्षामंत्री विवेकाधीन निधि छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में हुई मृत्यु की दण्डाधिकारी जांच का आदेश
जिला दण्डाधिकारी ने 15 दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
उत्तर बस्तर कांकेर, 19 मई 2026
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के छोटेबेठिया थाना अंतर्गत ग्राम माचपल्ली के जंगल पहाड़ी में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ घटना की दण्डाधिकारी जांच का आदेश दिए हैं। एसडीएम पखांजूर श्री मनीष देव साहू को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के छोटेबेठिया थाना अंतर्गत 13 अप्रैल 2026 को ग्राम माचपल्ली के जंगल पहाड़ी में पुलिस एवं माओवादियों के मध्य मुठभेड़ के दौरान एक अज्ञात महिला माओवादी की मृत्यु हुई थी। इसकी दण्डाधिकारी जांच किये जाने बाबत् पुलिस अधीक्षक की मांग अनुसार घटना की निष्पक्ष जांच, गंभीरता एवं आवश्यकता को देखते हुए डिप्टी कलेक्टर एवं अनुवभिागीय दण्डाधिकारी राजस्व अनुभाग पखांजूर श्री मनीष देव साहू को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी को जांच के उपरांत 11 बिन्दुओं में प्रतिवेदन तैयार कर 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है।
दण्डाधिकारी जांच के दौरान घटना की पृष्ठभूमि, घटना में शामिल सशस्त्र बलों का सर्चिंग अभियान हेतु विभागीय आदेशों एवं निर्देशों का विवरण, दिनांक 13 अप्रैल 2026 की घटना क्या वास्तव में सशस्त्र नक्सलियों (माओवादियों) द्वारा पूर्व नियोजित और षड्यंत्रकारी घटना थी, मृतक माओवादी नक्सली की मृत्यु कैसे हुईा। मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों की पहचान, परिचय एवं अपराध वृतांत आदि का विवरण। मृतिका के पोस्ट मार्टम में पाये गये मौत का आधारभूत कारक, कारण एवं चिकित्सकीय अभिमत। घटना एवं मुठभेड में पुलिस बल, आम नागरिकों के हताहतों अथवा अन्य जन-धन-बल की हानि का विवरण । मौका मुआयना, सर्चिंग व घटना स्थल निरीक्षण के दौरान पाये गये जप्त सामग्री का विवरण। पुलिस नक्सली मुठभेड़ के सबंध में आसपास के ग्रामीणों का कथन साक्ष्य, गवाही, अभिमत। पुलिस थाना में दर्ज की गई एफआईआर, पुलिस विवेचना व अभिमत और सुसंगत धाराओं का विवरण। जांच अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति, सूचना, समन्स आदि का विवरण एवं अन्य स्रोतों से प्राप्त जानकारी जो घटना के लिए प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से महत्वपूर्ण हो जिसका उल्लेख आवश्यक हो इत्यादि बिन्दुओं पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किया गया है।
आदर्श आचरण संहिता का पालन करने की अपील
उत्तर बस्तर कांकेर, 19 मई 2026
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने नगरपालिका परिषद, नगर पंचायतों के उप निर्वाचन में आदर्श आचरण संहिता का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा नगरीय निकायों में उप निर्वाचन की घोषणा की जा चुकी है। आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सभी राजनैतिक दलों, अभ्यर्थियों एवं शासकीय सेवकों के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू की गई है। आयोग के निर्देशानुसार जिले में नगरीय निकायों के उप निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। अतः भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कांकेर जिले के नगरपालिका परिषद कांकेर, नगर पंचायत चारामा एवं पखांजूर के अंदर सभी राजनैतिक दलों से सबद्ध व्यक्तियों, सभी अभ्यर्थियों एवं समस्त शासकीय सेवकों को निर्वाचन आदर्श आचरण संहिता का अक्षरशः पालन करना अनिवार्य है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
ग्राम खोड़पानी में सोलर ड्यूल पंप कार्यशील, ग्रामवासियों को मिल रहा पानी
उत्तर बस्तर कांकेर, 19 मई 2026
अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत टेमरूपानी के आश्रित ग्राम खोड़पानी (गावड़ेपारा) में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत क्रेडा द्वारा सोलर ड्यूल पंप का स्थापना कार्य किया गया है, जिसे कार्यशील अवस्था में ग्राम पंचायत को हस्तांतरित किया गया था। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक अभियंता क्रेडा डी.एस. सिदार ने बताया कि संयंत्र प्रारंभ में सुचारू रूप से कार्यशील रहा तथा कुछ माह बाद बोरवेल कोलेप्स हो जाने के कारण संयंत्र अकार्यशील हो गया था, जिसे सहायक अभियंता क्रेडा द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कांकेर को संयंत्र के समीप नवीन बोरवेल उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया था। लोक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा कुछ माह पूर्व नवीन बोरवेल खनन किया गया, जिसमें क्रेडा विभाग के उप अभियंता एवं मैकेनिक स्थल पर पहंुच कर नवीन बोरवेल में स्पेयर पंप मोटर, एच.डी.पी.ई. पाईप, रोप वायर, केबल एवं अन्य सामग्री स्थापित कर संयत्र को सुचारू रूप से कार्यशील कर दिया गया है। संयंत्र कार्यशील हो जाने से ग्रामवासियों को नियमित रूप से पेयजल प्राप्त हो रहा है।
सार्वजनिक स्थानों पर घातक अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर प्रतिबंध
उत्तर बस्तर कांकेर : सार्वजनिक स्थानों पर घातक अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर प्रतिबंध
खमढोड़गी बनेगा मॉडल ग्राम: विधायक ने श्री नेताम ने किया नौका विहार एवं एटीव्ही बाइक और महिला समूहों द्वारा किए गए भवन निर्माण का शुभारंभ
उत्तर बस्तर कांकेर : खमढोड़गी बनेगा मॉडल ग्राम: विधायक ने श्री नेताम ने किया नौका विहार एवं एटीव्ही बाइक और महिला समूहों द्वारा किए गए भवन निर्माण का शुभारंभ
नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त
उत्तर बस्तर कांकेर : नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त
आदर्श आचार संहिता का पालन कराने एमसीसी समिति का गठन
उत्तर बस्तर कांकेर : आदर्श आचार संहिता का पालन कराने एमसीसी समिति का गठन
दोपहर में पशुओं के व्यावसायिक एवं श्रम संबंधी उपयोग पर प्रतिबंध
जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश
उत्तर बस्तर कांकेर, 15 मई 2026
जिले में वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी एवं ‘लू’ के बढ़ते प्रकोप के कारण पशुओं के स्वास्थ पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने तथा उनके जीवन की रक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने पशुओं से व्यावसायिक एवं श्रम संबंधी उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है। जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1996 के नियम 6(3) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आगामी 30 जून तक जिले के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में पशुओं के व्यावसायिक एवं श्रम संबंधी उपयोग पर प्रतिदिन दोपहर 12 से 03 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। इस अवधि के दौरान बैलगाड़ी, भैंसागाड़ी, ऊंट, खच्चर अथवा गधों के माध्यम से माल ढुलाई, सवारी कराना या किसी भी प्रकार का शारीरिक श्रम लिया जाना प्रतिबंधित होगा। तेज धूप और उच्च तापमान के दौरान पशुओं से कार्य लेना पशु क्रूरता की श्रेणी में माना जाएगा तथा उक्त आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों व पशु स्वामियों के विरूद्ध पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1996 के तहत वैधानिक एवं दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।
सोलर ड्यूल पंप का तत्काल मरम्मत
उत्तर बस्तर कांकेर 11 मई 2026
दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम पंचायत डोडकाएनहूर में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत क्रेडा द्वारा सोलर ड्यूल पंप स्थापित किया गया है, उक्त संयंत्र के खराब होने की जानकारी मिलने पर क्रेडा विभाग के मैकेनिक द्वारा तत्काल संयंत्र को सुधार कर सुचारू रूप से क्रियाशील कर दिया गया है। इस आशय की जानकारी देतेे हुए क्रेडा विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि वर्तमान में यह संयंत्र क्रियाशील अवस्था में है तथा ग्रामवासियों को पेयजल प्राप्त हो रहा है।
एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 15 मई को
उत्तर बस्तर कांकेर 11 मई 2026
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोड़ेजुंगा कांकेर में 15 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक ‘‘एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 1598 रिक्तियांे के आधार पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी श्री बी.आर. ठाकुर ने बताया कि उक्त रोजगार मेला में सिक्युरिटी गार्ड के 100 पद, सिक्युरिटी सुपरवाइजर के 50 पद, फिल्ड ऑफिसर के 05 एवं 50, मार्केटिंग एक्सक्युटीभ के 02, लेबर के 350, कलेक्शन ऑफिसर के 10, इन्शुरेंस एडवाईजर के 25, हेल्फर के 04 एवं सेल्स एक्सक्युटीभ के 02 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक उक्त रोजगार मेला में उपस्थित होकर या ई-रोजगार के पोर्टलhttps://erojgar.cg.gov.in/पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से दूरभाष के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।
उदय नगर वार्ड में सुशासन तिहार का आयोजन, 38 आवेदन प्राप्त
उत्तर बस्तर कांकेर : उदय नगर वार्ड में सुशासन तिहार का आयोजन, 38 आवेदन प्राप्त
नगर पंचायत चारामा में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित
उत्तर बस्तर कांकेर : नगर पंचायत चारामा में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ‘अटूट आस्था के 1000 वर्ष’ के आयोजन अवसर पर गढ़िया पहाड़ के शिव मंदिर में होगा विशेष कार्यक्रम
उत्तर बस्तर कांकेर : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ‘अटूट आस्था के 1000 वर्ष’ के आयोजन अवसर पर गढ़िया पहाड़ के शिव मंदिर में होगा विशेष कार्यक्रम
पंचायत उप निर्वाचन हेतु रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त
उत्तर बस्तर कांकेर : पंचायत उप निर्वाचन हेतु रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त