छत्तीसगढ़ / कोंडागांव
शासकीय उचित मूल्य दुकान कि बईबालेंगा का संचालन निलंबित
कोण्डागांव । शासकीय उचित मूल्य दुकान किबईबालेंगा दुकान संचालक एजेंसी खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सहकारी समिति किबईबालेंगा के द्वारा दुकान संचालन में अनियमितता एवं खाद्यान्न सामग्री की डीडी राशि समय पर जमा नहीं करने के फलस्वरूप दुकान संचालन निलंबित किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोंडागांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम किबईबालेंगा में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन के लिए इच्छुक समिति 24 दिसंबर 2024 तक कार्यालयीन समय में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोण्डागाव में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। जिसके परीक्षणोपरांत संबंधित एजेंसी, संस्था व समूह को उचित मूल्य दुकान आवंटन की कार्यवाही की जाएगी।
दुकान आबंटन के लिए निम्नांकित एजेंसी ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक सहकारी साख समितियों, लैम्प्स समितियां, वन सुरक्षा समितियां, भूतपूर्व सैनिकों द्वारा गठित सहकारी समितियां और अन्य सहकारी समितियों जो छत्तीसगढ़ सहकारिता अनिधिनियम 1960 अथवा छत्तीसगढ़ स्वायत्त सहकारी अधिनियम-1999 के तहत् पंजीकृत हो) एजेन्सियों का कार्यक्षेत्र उक्त संबंधित ग्राम पंचायत का होना अनिवार्य है, आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
गुरु घासीदास जी ने दिया मनखे मनखे एक समान का संदेश
कोंडागांव। राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर शासन के निर्देशानुसार ष्सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहालष् थीम पर जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतू उसेंडी, दीपेश अरोरा और सामाजिक कार्यकर्ता लखमू टंडन सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने गुरु घासीदास जी की जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने समाज को मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया और समाज में व्याप्त विषमता को दूर करने पर जोर दिया। उनके नशा मुक्ति के संदेश के अनुरूप जिले में भी नशा मुक्ति के लिए वृहद अभियान चलाया जा रहा है।
नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतू उसेंडी ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने मानव समाज को समानता का संदेश दिया। हमें गर्व है कि ऐसे महान संत का छत्तीसगढ़ की भूमि में जन्म हुआ, जिन्होंने सतनाम का रास्ता दिखाया। कार्यक्रम में दीपेश अरोरा और लखमू राम टंडन ने बाबा गुरु घासीदास जी के जीवन और उनके द्वारा दिए गए संदेशों पर विस्तृत प्रकाश डाला और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा पंथी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। साथ ही भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं द्वारा गुरु घासीदास जी पर आधारित भाषण भी प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य चांडक, जिला मिशन समन्वयक महेंद्र पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण उपस्थित थे।
कोण्डागांव ने बस्तर ओलंपिक में जीते 37 पदक
कोण्डागांव। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक का समापन 15 दिसंबर 2024 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भव्यता के साथ हुआ। यह आयोजन न केवल खेल के क्षेत्र में बस्तर के प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम बना, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास रहा। इस आयोजन में कोण्डागांव जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 37 जीते जिसमें पदक 09 स्वर्ण, 17 रजत और 11 कांस्य शामिल है । इस प्रतियोगिता में कोण्डागांव से कुल 320 खिलाड़ी और 57 अधिकारी शामिल हुए थे।
विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा राशि
ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार द्वारा नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। व्यक्तिगत खेलों के प्रथम स्थान हासिल करने वाले विजेता खिलाड़ियों को 5,000, 3,000 और 2,000 तथा टीम खेलों के लिए 10,000, 6,000 और 4,000 की राशि प्रदान की जाएगी।
बस्तर युथ आइकॉन बने रंजू सोरी
कोण्डागांव के तीरंदाज रंजू सोरी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बस्तर युथ आइकॉन घोषित किया गया। उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विशेष रूप से सम्मानित किया। शाह ने कहा, “रंजू जैसे खिलाड़ी क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनका योगदान छत्तीसगढ़ के खेल जगत को मजबूत करेगा।” मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस ओलंपिक का उद्देश्य युवाओं को खेल और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना था। साय ने कहा बस्तर ओलंपिक ने यह साबित कर दिया है कि क्षेत्र के युवाओं में न केवल खेल प्रतिभा की प्रचुरता है, बल्कि उनकी सांस्कृतिक पहचान को भी विश्व स्तर पर ले जाने का सामर्थ्य है।
जनदर्शन में दिव्यांग जयसिंह को मिला फ्री बस पास
कोण्डागांव । राज्य शासन के निर्देशानुसार नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कई जरूरतमंदों को त्वरित सहायता मिल रही है। इसी क्रम में सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत के संवेदनशीलता से फरसगांव नगर पंचायत के झुलनाडिही निवासी दिव्यांग जयसिंह नेताम और श्रीमती सामबती को त्वरित राहत मिली।
जनदर्शन में पहुंचे जयसिंह नेताम ने बताया कि वर्ष 2017 में ब्रेन ट्यूमर के कारण उनकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई है और वे 100 प्रतिशत दिव्यांग हैं। उन्हें इलाज के लिए बार-बार रायपुर जाने की आवश्यकता के चलते बस किराये की वजह से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए उन्होंने फ्री बस पास की मांग की। कलेक्टर ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए आरटीओ को तुरंत फ्री बस पास जारी करने के निर्देश दिए। बस पास पाकर जयसिंह ने जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे उन्हें इलाज के लिए रायपुर आने-जाने में आसानी होगी और उनकी आर्थिक समस्या कम होगी।
दिव्यांग महिला को मिली छड़ी
ग्राम मोहलई से जनदर्शन में पहुंची दिव्यांग महिला श्रीमती सामबती राठौर ने चलने-फिरने में परेशानी और आवास की जरूरत को लेकर आवेदन दिया। कलेक्टर के निर्देश पर उन्हें समाज कल्याण विभाग से छड़ी प्रदान की गई और आवास उपलब्ध कराने के लिए जिला पंचायत को निर्देशित किया गया। जनदर्शन में कोण्डागांव निवासी श्रीमती गीता निषाद ने राशन कार्ड, गोपाल दहिया ने कृषि भूमि में रास्ते की समस्या और बाल गृह बालिका के स्टाफ ने केंद्र के यथावत संचालन और मानदेय से जुड़ी मांग सहित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नड्डा को भेंट की राम मंदिर की ढोकरा शिल्पकला
कोंडागांव के शिल्पकार द्वारा बनाई गई ही यह कलाकृति
कोंडागांव । कोंडागांव के शिल्पकार राजेन्द्र बघेल द्वारा बनाई गई अयोध्या के राम मंदिर की ढोकरा शिल्पकला को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित 'जनादेश परब' कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा को भेंट किया। जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित झिटकू मिटकू समिति के शिल्पकार द्वारा बनाई गई राम मंदिर के इस कलाकृति का लगभग 120 किलो वजन है और लम्बाई 4 फीट, ऊंचाई 30 इंच का है। भगवान श्री राम जी के जीवन से संबंधित राम दरबार एवं राम जी की मूरत के साथ ही माता सीता और लक्ष्मण जी की कलाकृति भी बनाई गई है। यह कलाकृति झिटकू मिटकू समिति बनाई गई है, जिसमें 40 सदस्य जुड़े हुए हैं। राजेन्द्र बघेल ढोकरा शिल्पकला परम्परागत पेशा हैं और परम्परागत पेशा होने के कारण जन्म से ही जुड़े हुए हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर भगवान श्री राम के जीवन से संबंधित शिल्पकला कलाकारों को बनाने हेतु निर्देश दिए गए थे। उक्त कलाकृति को बनाने में शिल्पकारों को तीन से चार माह लगे।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के शिल्पकारों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है और उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं दी जा रही है। उक्त कला के लिए झिटकु मिटकी आर्टिजन प्रोड्यूसर कम्पनी चिखलपुटी कोण्डागांव के 141 आर्टिजन के साथ मिलकर कार्य कर रही है, जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
18 को गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित
कोण्डागांव। कलेक्टर कुणाल दुदावत के द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 एवं उसके अधीन बनाये गये नियमों के तहत् छत्तीसगढ़ आबकारी देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री के अनुज्ञापनों के व्यवस्थापन नियम 2018 एवं आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार 18 दिसम्बर 2024 को ‘गुरू घासीदास जयंती‘ के अवसर पर ‘शुष्क दिवस‘ घोषित किया गया है। इसके अंतर्गत 18 दिसम्बर को ‘गुरू घासीदास जयंती‘ के अवसर पर जिले के अंतर्गत समस्त देशी सीएस 2 (घघ), विदेशी मदिरा दुकान एफएल 1 (घघ) एवं एफएल 7 सैनिक केन्टीन फुटकर पूर्णतः बंद रखा जायेगा तथा अवैध शराब बिक्री, धारण परिवहन आदि पर समुचित कार्यवाही की जायेगी।
राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर होंगे विविध आयोजन
कलेक्टर ने आयोजन के संबंध में समय-सीमा की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश
कोण्डागांव । कलेक्टर कुणाल दुदावत ने समय सीमा की बैठक में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और लंबित कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न गतिविधियों के आयोजन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए उनके जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन के निर्देश दिए। इस दौरान सायकल रैली, स्कूलों और छात्रावास में खेल गतिविधियां एवं क्विज प्रतियोगिताएं तथा अमृत सरोवरों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, ’एक पेड़ मां के नाम’ के तहत वृक्षारोपण सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। साथ विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों का सम्मान भी किया जाएगा।
कलेक्टर ने बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल प्रमाणीकरण की जानकारी ली और कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रगति लाते हुए प्राथमिकता के साथ पूरा करें। उन्होंने मनरेगा के लंबित कार्यों में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों में एक दिन बैंकिंग डे का आयोजन कर वहां ग्रामीणों को बैंकिंग संबंधी आवश्यक जानकारी देने और सायबर अपराध के प्रति जागरूक करने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत विकासखण्डवार कार्यों के प्रगति की जानकारी ली और सभी जनपद सीईओ को प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण करने हेतु मिशन मोड में कार्य करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने माओवाद पीड़ितों एवं समर्पितों को सभी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए भी सभी अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक इसके अलावा राशन कार्ड के ईकेवायसी, आंगनबाड़ियों में शौचालय निर्माण सहित समय-सीमा में विभिन्न विभागों में लंबित आवेदनों पर कार्यवाही पर चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
साय के सुशासन में संवर रहा युवाओं का भविष्य
प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग सुविधा का किया शुभारंभ
कोण्डागांव । जिले के प्रभारी मंत्री और वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कोण्डागांव जिले में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग सुविधा का शुभारंभ किया। प्रभारी मंत्री श्री देवांगन ने आज स्थानीय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही परीक्षा की तैयारियों के लिए युवाओं को किट प्रदाय किया।
प्रभारी मंत्री श्री देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा खनिज न्यास निधि की राशि का उपयोग जिले के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएमएफ की राशि से आज जिले के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है, जो सराहनीय है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उनके भविष्य को संवारने का कार्य किया जा रहा है। किसानों से लेकर हर वर्ग के नागरिकों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। राज्य सरकार के इसी प्रयासों से यहां के युवा निःशुल्क सुविधा का लाभ उठाकर अपने भविष्य को उज्जवल बनाते हुए सफलता प्राप्त करेंगे और देश एवं राज्य के लिए अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सुशासन के एक साल पूरे हो रहे हैं। राज्य शासन ने कम समय में ही मोदी की गारंटी को पूरा करने में सफल हुई है। राज्य के गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं, महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक हजार रूपए मिल रही है, किसानों के कल्याण के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कोचिंग प्राप्त कर रहे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सभी अच्छे नागरिक बनकर देश की सेवा करें। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिले में अध्ययनरत 11वीं एवं 12वीं के विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए भी जेईई एवं नीट परीक्षाओं हेतु कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि कोण्डागांव जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रायपुर, बिलासपुर दुर्ग जैसे शहरों में जाना पड़ता था। युवाओं के इस परेशानियों को देखते हुए शासन के मंशा के अनुरूप जिला खनिज न्यास की राशि का सदुपयोग हो, इसी के अंतर्गत बच्चों के भविष्य को संवारने और उनके कल्याण के लिए निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव के मंशानुरूप कोण्डागांव जिला शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। जिला मुख्यालय में युवाओं को कोचिंग की सुविधा मिलने से उन्हें दूसरे शहर जाने की आवश्यता नहीं पड़ेगी। उन्होंने युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी।
जिला मुख्यालय में निःशुल्क कोचिंग सुविधा मिलने से युवाओं में उत्साह
जिला मुख्यालय में निःशुल्क कोचिंग की सुविधा से उत्साहित युवाओं ने कहा कि अब जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रायपुर, बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी और जिले में ही रहकर अच्छे से तैयारी कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के अभ्यर्थियों से कोचिंग हेतु आवेदन मंगाए गए थे, जिसमें कुल 1543 अभ्यर्थियों ने अलग-अलग परीक्षा हेतु आवेदन दिए थे। प्राप्त आवेदनों के आधार पर परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें मेरिट क्रम में 234 अभ्यर्थियों के प्राप्त अंकों के आधार पर यूपीएसी हेतु 19, सीजीपीएससी हेतु 94, व्यापम हेतु 102, आरआरबी हेतु 05, एसआई हेतु 01, एसएससी हेतु 12 एवं बैंकिंग हेतु 01 एवं अभ्यर्थियों की रूचि के आधार पर कोचिंग दी जा रही है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार, दीपेश अरोरा, जिला पंचायत सदस्य बाल सिंह बघेल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य चांडक, जिला मिशन समन्वयक महेन्द्र उपस्थित थे।
बस्तर ओलम्पिक में भाग लेने 12 को रवाना होंगे जिले के खिलाड़ी
कोण्डागांव । खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक 2024 का आयोजन 13 से 15 दिसम्बर 2024 के मध्य जगदलपुर जिला बस्तर में किया जा रहा है। जिला स्तरीय आयोजन के प्रथम विजेताओं को 12 दिसम्बर को बस से रवाना किया जाएगा।
वरिष्ठ खेल अधिकारी ने बताया कि सभी विजेता प्रतिभागी 12 दिसम्बर को खेलो इंडिया सेंटर, ऑडिटोरियम बडेकनेरा रोड स्थित कोण्डगांव में दोपहर 12 बजे अपनी उपस्थिति देंगे, जहाँ सभी प्रतिभागियों को खेल परिधान प्रदान किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 01 बजे दल को बस से जगदलपुर के लिए रवाना किया जाएगा। प्रतिभागियों को 12 से 15 दिसम्बर तक निरूशुल्क भोजन एवं आवासीय सुविधा प्रदान किया जाएगा। प्रतिभागी मौसम अनुसार आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुओं एवं अपने परिचय पत्र के साथ उपस्थित होने को कहा गया है।
राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर होंगे विविध आयोजन
कलेक्टर ने आयोजन के संबंध में समय-सीमा की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश
कोण्डागांव । कलेक्टर कुणाल दुदावत ने समय सीमा की बैठक में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और लंबित कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न गतिविधियों के आयोजन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए उनके जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन के निर्देश दिए। इस दौरान सायकल रैली, स्कूलों और छात्रावास में खेल गतिविधियां एवं क्विज प्रतियोगिताएं तथा अमृत सरोवरों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, ’एक पेड़ मां के नाम’ के तहत वृक्षारोपण सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। साथ विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों का सम्मान भी किया जाएगा।
कलेक्टर ने बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल प्रमाणीकरण की जानकारी ली और कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रगति लाते हुए प्राथमिकता के साथ पूरा करें। उन्होंने मनरेगा के लंबित कार्यों में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों में एक दिन बैंकिंग डे का आयोजन कर वहां ग्रामीणों को बैंकिंग संबंधी आवश्यक जानकारी देने और सायबर अपराध के प्रति जागरूक करने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत विकासखण्डवार कार्यों के प्रगति की जानकारी ली और सभी जनपद सीईओ को प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण करने हेतु मिशन मोड में कार्य करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने माओवाद पीड़ितों एवं समर्पितों को सभी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए भी सभी अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक इसके अलावा राशन कार्ड के ईकेवायसी, आंगनबाड़ियों में शौचालय निर्माण सहित समय-सीमा में विभिन्न विभागों में लंबित आवेदनों पर कार्यवाही पर चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
गरीब परिवार के आवास का सपना चूर-चूर : प्रशासन ने अधूरे मकान पर चलाया बुलडोजर, पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में प्रशासन ने बिना कोई नोटिस दिए गरीब परिवार के निर्माणधाीन प्रधानमंत्री आवास पर बुलडोजर चला दिया. अब बच्चों के साथ सपन का परिवार सड़क पर आ गया है. रो-रो कर बच्चियाें ने कहा कि जब तोड़ना ही था तो प्रधानमंत्री आवास क्यों दिया गया. अब स्कूल नहीं जाएंगे. पापा यही छोटी सी दुकान से हमें पढ़ाते थे, पापा लोन पटाएगा या हमें पढ़ाएगा. बता दें कि कुछ समय पहले ही सपन हाल्दार का प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था. आवास के लिए पैसे कम न पड़े, इसके लिए एक लाख का लोन भी लिया था, उन्होंने सोचा था कि शासन के पैसे के साथ इस पैसे से अच्छा मकान बना लूंगा, पर गरीब परिवार का अपना पूरा होता उससे पहले प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया.
जानिए पूरा मामला
कोंडागांव जिले के सिंगारपुरी पंचायत के सपन हाल्दार अपने परिवार के साथ सड़क पर पकौड़े बनाकर 7 सदस्यों का परिवार चला रहा है. 30 वर्षों से कच्चा मकान था, जिसमे एक पक्का मकान बनाने का सपना देख रहा था. कुछ समय पहले ही यह सपना पूरा हुआ और प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुई. आवास के लिए पैसे कम न पड़े, इसके लिए एक लाख का लोन भी ले लिया, उन्होंने सोचा कि शासन के पैसे के साथ इस पैसे से अच्छा मकान बना लूंगा, मगर गरीब परिवार का सपना पूरा होता उससे पहले निर्माणाधीन मकान को अवैध बताकर तहसीलदार ने बिना कोई नोटिस के बुलडोजर चला दिया.
एक तरफ सरकार ने गरीब परिवार का सपना पूरा करने सपन का प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया. पंचायत ने जमीन का जियो टैग किया. फिर सब कुछ सही मिला तो सपन के खाते में एक बार 40 हजार रुपए और एक बार 60 हजार रुपए डाला गया. इसके बाद मकान का निर्माण शुरू किया गया था. मकान का निर्माण आधा हुआ तो है फिर अचान प्रशासन ने उस पर बुलडोजर चला दिया. यही नहीं, पशुओं के लिए बनाए शेड को भी गिरा दिया. अब पशु खुले में घूम रहे. बच्चों संग परिवार सड़क पर आ गया है. बिना सूचना के अतिक्रमण पर हुई इस कार्रवाई से ग्रामीणों में नाराजगी है.
ग्रामीणों और अफसरों के बीच हुई नोकझोक
कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अतिक्रमण स्थल पर एकत्रित हुए. अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच काफी नोक झोक देखने को मिली. ग्रामीण का आरोप है कि उक्त भूमि पर विगत 30 वर्षों से कब्जा है. अभी 4 वर्ष पूर्व ही बोरगांव में कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित की गई है, जबकि इसका फरसगांव तहसील में प्रकरण चल रहा है. आज सुबह जब घर पर घर के बड़े बुजुर्ग नहीं थे तब तहसीलदार एवं राजस्व की टीम ने जेसीबी से निर्माणाधीन मकान को तोड़ दिया.
अतिक्रमण की शिकायत पर हटाया गया अतिक्रमण
इस मामले में फरसगांव एसडीएम अश्वन कुमार पोसम ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र के लिए आवंटित 25 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत मिली थी. इस पर नियम अनुसार अतिक्रमण को हटाया गया है. जब प्रधानमंत्री आवास की बात आई तो उन्होंने कहा, इसके बारे मे कुछ जानकारी नहीं है. पता कर लिया होता तो गरीब का मकान बच जाता.
जनपद सीईओ ने बताई पूरी प्रक्रिया
जनपद पंचायत सीईओ रामेश्वरमहापात्र ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के लिए जब सब कुछ पुख्ता होता है तो केंद्र सरकार से लिस्ट आती है. इसके आधार पर मकान स्वीकृत होते हैं. भूमि का इसीलिए जियो टैग किया जाता है, ताकि गलत स्थान पर आवास न बने, फिर हितग्राही के खाते में पैसे आते हैं. स्थान परिवर्तन का भी लंबा प्रावधान होता है. विषम परिस्थितियों मे भारत सरकार को जानकारी देकर संसोधन किया जाता है.
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर शारीरिक बौद्धिक एवं सांस्कृति प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विधायक ने प्रतियोगिता में शामिल होकर दिव्यांगों का किया उत्साहवर्धन
कोण्डागांव। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी के मुख्य आतिथ्य में आज अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शारीरिक बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय ऑडिटोरियम में हुआ। इस मौके पर विधायक सुश्री उसेण्डी ने सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विधायक सुश्री उसेण्डी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगो में असीम प्रतिभाएं होती है। ऐसे आयोजनों से उन्हें सामने लाने का मौका मिलता है। सरकार दिव्यांग़जनो के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके हित के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है, जिससे उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं मिल रही है। जिले में दिव्यांगजनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समग्र शिक्षा विभाग और समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के चिन्हाकंन एवं आवश्यकता अनुसार उपयोग में आने वाले संसाधनों हेतु विद्यालयों के अध्ययनरत बच्चे शामिल हुए।
सुश्री उसेण्डी ने मैदान में पहुंचकर विभिन्न खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दिव्यांग प्रतिभागियों से भेंट कर परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इंडोर स्टेडियम सह आडिटोरियम कोण्डागांव में जिले से 500 से अधिक दिव्यांगजन शामिल हुए। दिव्यांगों ने इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के खेल में भरपूर उत्साह दिखाया। प्रतियोगिता में ट्रायसायकल दौड़, सामान्य दौड़, मटका फोड़, नींबू दौड़, गोला फेंक, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़ व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। रंगोली एवं चित्रकला में मुख्य थीम नशा मुक्त भारत अभियान पर विभिन्न प्रकार के चित्र व रंगोली बनाया गया, जिसमें 150 दिव्यांगजनों को पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में 02 ट्रायसायकल, 02 व्हील चेयर एवं बैशाखी भी प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शारीरिक बौध्दिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों को सम्मिलित करने का मुख्य उद्देश्य इनको उचित अवसर प्रदान करते हुए सर्वागीण विकास करना है। जिले में कुल 1570 दिव्यांग बच्चे हैं, जिनमें 918 दिव्यांग प्रमाण पत्र वाले बच्चे हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा 896 बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाती हैं। इस अवसर पर दीपेश अरोरा, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य चांडक, उप संचालक समाज कल्याण ललिता लकड़ा, समग्र शिक्षा अधिकरी महेन्द्र पाण्डे सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित थे।
नेशनल लोक अदालत 14 को
कोण्डागांव। प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव उत्तरा कुमार कश्यप के आदेशानुसार अंजली पाण्डेय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति केशकाल के द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों को नेशनल लोक अदालत के आयोजन संबंध में बैठक में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि नेशनल लोक अदालत लोगों को शीघ्र एवं सस्ता न्याय सुलभ कराने का एक सशक्त माध्यम तथा विवादों को आपसी समझौते के द्वारा सुलझाने के लिये एक वैकल्पिक मंच है। लोक अदालत में न्यायालय में लंबित या विवादपूर्ण प्रकरणों का आपसी समझाइश एवं सुलह के आधार पर सौहाद्रपूर्ण वातावरण में निराकरण कराया जाता है।
लोक अदालत में सिविल, दांडिक, चेक बाउंस, पारिवारिक, श्रम, मोटर दुर्घटनादावा, बैंक, बीमा, विद्युत, दूरभाष, डाकतार में लंबित मामलों का निपटारा किया जाता है। लोक अदालत का अधिनिर्णय सिविल न्यायालय के डिक्री या किसी अन्य न्यायालय का आदेश के समान प्रभावशाली होता है। लोक अदालत में निराकृत प्रकरणों में न्यायालय शुल्क की छूट प्रदान की जाती है तथा पूर्व में लगाये गये न्यायालय शुल्क को भी वापस किया जाता है। लोक अदालत में पारित अवार्ड, आदेश की प्रतिलिपि पक्षकारों को निःशुल्क प्रदान की जाती है।
राज्य के समस्त न्यायालयों में 14 दिसंबर 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रकरण के निराकरण हेतु आवेदन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में सचिव, उच्च न्यायालय विधिक सहायता समिति तथा निकटवर्ती जिले के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में तथा तालुक विधिक सेवा समिति में तथा इस कार्यलय के अध्यक्ष व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोण्डागाँव एवं तालुका स्तर में अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति केशकाल, नारायणपुर के समक्ष भी आवेदन दिये जा सकते हैं। मनीषा तिवारी प्रतिधारक अधिवक्ता व्यवहार न्यायालय केशकाल द्वारा क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि में रोकथाम हेतु विधिक जागरूकता एवं साक्षरता के अधिक प्रचार प्रसार हेतु अपील की गई।
बैठक में अधिकार मित्र अनिल कुमार मंडावी प्रबंध कार्यालय केशकाल, रंजन बैध थाना ईरागांव, लैला मरकाम थाना विश्रामपुरी, चमेली यादव थाना-धनोरा उपस्थित थे।
जिले में प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से हो रही धान खरीदी
कोण्डागांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों को धान खरीदी के दौरान सभी मूलभूत एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। शासन द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से किसानों के लिए ऑनलाईन टोकन की व्यवस्था की गई है, जिससे किसानों को टोकन कटाने में बहुत सहुलियत हो रही है। साथ ही माइक्रो एटीएम के माध्यम से खरीदी केन्द्र में ही धान बेचने के बाद किसानों को भुगतान की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। जिले के धान खरीदी केन्द्रों में भी मिल रही सुविधाओं को लेकर किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं। साथ ही किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी को लेकर भी प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं। इस बार धान खरीदी में इलेक्ट्रानिक तौल यंत्र का उपयोग किया जा रहा है, जिससे सभी किसान इस व्यवस्था से खुशी जाहिर कर रहे हैं।
जिले के धान खरीदी केन्द्र बम्हनी में धान बेचने पहुंचे संबलपुर गांव के किसान सुखधर पोयाम ने बताया कि वे अपने 129 क्विंटल धान बेचने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि टोकन कटाने से लेकर धान बेचने के दौरान खरीदी केन्द्र में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई और खरीदी केन्द्र में व्यवस्था भी अच्छी है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार उनका धान प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से खरीदा जा रहा है, जिससे वे संतुष्ट हैं। इसी प्रकार ईशलनार गांव से धान बेचने पहुंचे किसान कचरू कोर्राम ने खरीदी केन्द्र में मिल रही सुविधाओं से संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वे भी अपने 100 क्विंटल धान को बेचने पहुंचे हैं और उनका भी धान 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से उनके धान को खरीदी जा रही हैं। इसके लिए कचरू और सुखधर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद किया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। मुख्यमंत्री द्वारा किसानों से अपील की गई है कि इसको लेकर किसी भी प्रकार से भ्रमित न हों। उन्होंने कहा है कि इस संबंध में भ्रम फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
जिले में अब तक 01 लाख 17 हजार 360 क्विंटल धान की हुई खरीदी
कोण्डागांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में लगातार धान खरीदी का कार्य जारी है और अब तक 01 लाख 17 हजार 360 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में टोकन कटाने से लेकर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।
सभी केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र और माइक्रो एटीएम सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं मिलने से किसानों को धान खरीदी के दौरान बहुत सहुलियत मिल रही है। जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 55 हजार 298 पंजीकृत किसानों से 67 उपार्जन केन्द्रों में अब तक 01 लाख 17 हजार 360 क्विंटल धान की खरीदी हुई है, जिसमें सबसे ज्यादा गम्हरी धान खरीदी केन्द्र में 10,042 क्विंटल, मुलमुला केन्द्र में 8,164 क्विंटल, बफना केन्द्र में 7,669 क्विंटल, बहीगांव में 5,864 क्विंटल और अरण्डी में 5,664 क्विंटल धान की खरीदी की गई।
शहरी महिला खेल प्रतियोगिता हेतु पंजीयन प्रारंभ
कोण्डागांव। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के वरिष्ठ खेल अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार शहरी महिलाओं हेतु मनोरंजनात्मक खेल प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 नवम्बर 2024 के मध्य किया जायेगा, जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं भाग लेंगी। इसमें फैंसी ड्रेस, रस्साकसी, कुर्सी दौड़ खेल प्रतियोगिता रखा गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए महिलाएं अपना परिचय पत्र ला कर विकासनगर स्टेडियम में अपना पंजीयन करा सकती हैं। प्रथम तीन स्थान प्राप्त विजेता महिलाओं को 24 नवम्बर 2024 को पुरस्कृत किया जाएगा।
धान के अवैध परिवहन व बिक्री पर जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही
364 क्विंटल के 789 बोरा धान एवं मक्का जप्त
कोंडागांव। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए 14 नवंबर से धान खरीदी का कार्य शुरू हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में 21 चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जिसमें पुलिस, वन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 24 घंटे वाहनों की जांच की जा रही है। इसके अलावा 05 उड़नदस्ता टीम के द्वारा भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। साथ छोटे व्यापारियों एवं बिचौलियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में आज कृषि उपज मंडी समिति कोण्डागांव क्षेत्रान्तर्गत 25 अक्टूबर से 09 नवंबर की स्थिति में छोटा व्यापार पंजीयन प्राप्त कर क्रय-विक्रय करते पाये जाने पर पांच व्यापारियों के खिलाफ जप्ती का प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई है। इनमें ग्राम मुलमुला निवासी चमरू राम देवांगन से 50 बोरा धान और 30 बोरा मक्का, ग्राम बालोण्ड निवासी घड़वा राम मरकाम से 20 बोरा धान, और 50 बोरा मक्का, केशकाल निवासी मोहम्मद मैययाज खत्री से 37 बोरा धाम, ग्राम बरकई निवासी बलराम पाण्डे से 28 बोरा धान और 05 बोरा मक्का और ग्राम बिवला निवासी सुखराम मरकाम से 25 बोरा धान और 30 बोरा मक्का जप्त कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम ग्राम गम्हरी के डागेश कुमार पांडेय द्वारा खुद का पट्टा नहीं होने पर 29 क्विंटल के 64 बोरी धान को पटेलपारा निवासी संत कुमार नेताम के घर अवैध भंडारण कराया जा रहा था, जिसे पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 27 एल 3571 के साथ जप्त कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही गत दिवस कोण्डागांव विकासखंड के माकड़ी थाना अंतर्गत वाहन क्रमांक सीजी 27 जी 0130 को लगभग 202 क्विंटल के 450 बोरा धान के साथ बिना किसी दस्तावेज के मांजीसा एग्रो प्रोडक्ट फर्म के लिए परिवहन करते पाया गया, जिस पर जप्ती की कार्यवाही कर माकड़ी थाना के सुपुर्द किया गया।