छत्तीसगढ़ / नारायणपुर
एग्रीस्टेक किसान पंजीयन से कुकड़ाझोर के किसान बीरसिंह को मिली राहत, अब समय पर मिल रहा खाद-बीज
नारायणपुर ।
जिले के किसानों के लिए शासन की डिजिटल पहल एग्रीस्टेक किसान पंजीयन खेती-किसानी को अधिक सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने का माध्यम बन रही है। हालांकि प्रारंभिक चरण में कुछ किसानों को तकनीकी कारणों से पंजीयन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की तत्परता से इन समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। इसका सकारात्मक परिणाम यह रहा कि किसान अब बिना किसी बाधा के खाद-बीज सहित अन्य कृषि सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
ग्राम कुकडाझोर निवासी किसान बीरसिंह पिता माहरू भी ऐसे ही किसानों में शामिल हैं, जिन्हें एग्रीस्टेक किसान पंजीयन नहीं हो पाने के कारण खाद-बीज प्राप्त करने में परेशानी हो रही थी। खरीफ सीजन के दौरान समय पर खाद और बीज नहीं मिलने की चिंता उन्हें लगातार परेशान कर रही थी। कई प्रयासों के बावजूद तकनीकी समस्या के कारण उनका पंजीयन पूर्ण नहीं हो पा रहा था, जिससे वे शासन की कृषि योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हो रहे थे।
अपनी समस्या के समाधान के लिए बीरसिंह ने तहसील कार्यालय नारायणपुर पहुंचकर अधिकारियों को अपनी परेशानी से अवगत कराया। किसान की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने तत्काल तकनीकी स्तर पर जांच कराई और पंजीयन में आ रही त्रुटियों का निराकरण कराया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद बीरसिंह का एग्रीस्टेक किसान पंजीयन सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ और उन्हें इसकी जानकारी भी तत्काल उपलब्ध कराई गई।
पंजीयन पूर्ण होने के बाद बीरसिंह अब स्थानीय सहकारी समिति से आसानी से खाद और बीज प्राप्त कर रहे हैं। समय पर कृषि सामग्री मिलने से वे निर्धारित समय पर अपनी खेती का कार्य कर पा रहे हैं। बीरसिंह का कहना है कि यदि उनकी समस्या का समय पर समाधान नहीं होता, तो खेती का कार्य प्रभावित हो सकता था। वे जिला प्रशासन और तहसील कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि शासन की त्वरित पहल ने उनकी चिंता दूर कर दी और खेती का कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ सका।
ऐसा ही लाभ ग्राम बोरण्ड के किसान वीरू तथा ग्राम कोचवाही के सगराम पोटाई को भी मिला। इन दोनों किसानों को भी एग्रीस्टेक किसान पंजीयन नहीं होने के कारण खाद-बीज प्राप्त करने में कठिनाई हो रही थी। उनकी शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारियों ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए त्वरित निराकरण कर उनका पंजीयन पूर्ण कराया। इसके बाद दोनों किसानों को भी आवश्यक कृषि आदान समय पर उपलब्ध हो सके।
यह पहल दर्शाती है कि जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। एग्रीस्टेक किसान पंजीयन जैसी डिजिटल व्यवस्था न केवल कृषि सेवाओं को अधिक पारदर्शी बना रही है, बल्कि किसानों तक शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। नारायणपुर जिले में किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण इस बात का प्रमाण है कि प्रशासन और किसानों के बीच बेहतर समन्वय से खेती को अधिक सशक्त, सरल और लाभकारी बनाया जा सकता है।
वन मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम मसपुर में ‘मायका सेंटर’ का किया शुभारंभ
नारायणपुर।
वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, संसदीय कार्य एवं परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप ने विकासखंड ओरछा के ग्राम मसपुर में नवस्थापित ’मायका सेंटर’ का विधिवत उद्घाटन किया। जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत स्थापित यह केंद्र दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व सुरक्षित आवास, स्वास्थ्य जांच, पोषण, परामर्श और समय पर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे ही जिला नारायणपुर में ग्राम मसपुर, बोरनिरपी, ईरकभट्टी, आदेर, कुड़मेल, मोहंदी और रेखावाया में मायका सेंटर खोला गया है।
उद्घाटन अवसर पर बताया गया कि मायका सेंटर में गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव संभावित तिथि से 15 दिन पूर्व सुरक्षित आवास, 24×7 स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था (एचआरपी) की विशेष देखरेख, पौष्टिक भोजन, आवश्यक दवाइयां, स्वास्थ्य परामर्श, नवजात शिशु की देखभाल संबंधी जानकारी तथा आवश्यकता पड़ने पर जिला अस्पताल या प्रसूति केंद्र तक रेफरल एवं परिवहन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मायका सेंटर मसपुर में वर्तमान में तीन हितग्राही भर्ती हैं। इनमें दशरी हिचामी, जुर्री ध्रुवा और सोनी ध्रुवा शामिल हैं। इन महिलाओं को सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा सतत निगरानी एवं आवश्यक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों की प्रत्येक गर्भवती महिला को सुरक्षित मातृत्व उपलब्ध कराना है। मायका सेंटर जैसी पहल से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी तथा ग्रामीण और आदिवासी अंचलों की महिलाओं को समय पर गुणवत्तापूर्णभी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को इस जनहितकारी पहल के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका के अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, नगर पालिका के पार्षदगण, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, संयुक्त कलेक्टर डॉ सुमित गर्ग, सीएमएचओ डॉ. टी.आर. कुंवर सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाजों का संरक्षण समय की सबसे बड़ी जरूरत - वन मंत्री केदार कश्यप
नारायणपुर
जिला प्रशासन नारायणपुर की पहल पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के परंपरागत आदिवासी नेतृत्व को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय मांझी, चालकी, गायता, पटेल एवं पुजारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिलेभर से पहुंचे मांझी, चालकी, गायता, पटेल, पुजारी एवं अन्य समाज प्रमुखों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता तथा संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराएं और रीति-रिवाज हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण और संवर्धन वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सदियों से मांझी, चालकी, गायता, पटेल और पुजारी जैसे परंपरागत नेतृत्व सामाजिक, धार्मिक और सामुदायिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। समाज में उनकी विशेष प्रतिष्ठा और स्वीकार्यता है, इसलिए शासन और प्रशासन के विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहे नारायणपुर जिले में अब विकास की नई धारा बह रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ जिले में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। इस बदलाव को स्थायी और प्रभावी बनाने में परंपरागत नेतृत्व की भूमिका बेहद अहम होगी। उन्होंने जिले की सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने के लिए देवी-देवताओं के पारंपरिक स्थलों का चिन्हांकन कर उनके संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयास करने का भी आह्वान किया।
सम्मेलन के दौरान परंपरागत जनप्रतिनिधियों के साथ जिले के विकास, सामाजिक एवं प्रशासनिक चुनौतियों, जनहित के मुद्दों तथा भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तार से संवाद किया गया। उपस्थित समाज प्रमुखों ने स्थानीय समस्याओं और विकास संबंधी सुझाव भी साझा किए। इस अवसर पर राजस्व, शिक्षा तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नियमों और प्रावधानों की जानकारी भी दी गई, ताकि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके। जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम ने भी सम्मेलन को संबोधित करते हुए परंपरागत नेतृत्व की भूमिका की सराहना की और सामाजिक एकता एवं विकास के लिए उनके सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर नम्रता जैन ने कहा कि जिले में संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी मांझी, चालकी, गायता, पटेल एवं पुजारियों से जिले के समग्र और सतत विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा अपने अनुभव और सुझाव प्रशासन के साथ साझा करने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि परंपरागत नेतृत्व के मार्गदर्शन और सहयोग से शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव होगा तथा विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचेगा।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, छोटे डोंगर की सरपंच श्रीमती संध्या पवार, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष पिंकी उसेंडी, जनपद पंचायत ओरछा के अध्यक्ष नरेश कोर्राम, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य, नगर पालिका पार्षदगण, पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त राजेंद्र सिंह सहित जिलेभर से आए मांझी, चालकी, गायता, पटेल, पुजारी एवं अन्य समाज प्रमुख बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
आकाशीय बिजली गिरने से बीआरसी कार्यालय में लगी आग, शिक्षण सामग्री जलकर खाक
नारायणपुर । जिले के ओरछा स्थित बीआरसी लिंक कार्यालय में शनिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से संसाधन कक्ष में आग लग गई। घटना के बाद कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आग अन्य कमरों तक नहीं फैल सकी।
आग की चपेट में आने से संसाधन कक्ष में रखा फर्नीचर, कंप्यूटर सिस्टम और दिव्यांग बच्चों के शिक्षण-प्रशिक्षण में उपयोग होने वाली महत्वपूर्ण सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और प्रारंभिक रूप से आर्थिक क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई अधिकारी, कर्मचारी या अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नारायणपुर में टसर रेशम ने बदली आदिवासियों की तकदीर
नारायणपुर में टसर रेशम ने बदली आदिवासियों की तकदीर
’अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लेख’ : महतारी वंदन योजना का मिला 25वीं किस्त
अब तक जिले की महिलाओं के खातों में हुए 65 करोड़ 39 लाख 48 हजार 250 रूपये अंतरित
महतारी वंदन योजना से भुनेश्वरी के जीवन में आई खुशहाली
घर की छोटी छोटी जरूरतें हो रही है समय पर पूरी
नारायणपुर, 09 मार्च 2026
राज्य में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना लागू की है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को दूर करते हुए, उनके स्वास्थ्य में सुधार और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत, पात्र विवाहित, विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
भुनेश्वरी के जीवन में आई आर्थिक स्वतंत्रता
नारायणपुर जिले के ग्राम बेनूर की रहने वाली श्रीमती भुनेश्वरी बघेल, जो एक गृहणी हैं और घर में किराना दुकान चलाती हैं, इस योजना की लाभार्थी हैं। उन्होंने बताया कि पहले बच्चों की शिक्षा और घर का खर्च चलाना उनके लिए कठिन था, लेकिन महतारी वंदन योजना ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। भुनेश्वरी कहती हैं, हर महीने 1 तारीख को मेरे खाते में 1,000 रुपये जमा होते हैं, जिसका उपयोग मैं बच्चों की शिक्षा, कॉपी-किताबें और स्कूल की ड्रेस के साथ-साथ घर के आवश्यक सामानों और दुकान के लिए सामग्री खरीदने में करती हूँ। इसके साथ ही मैं ने अपनी बेटी के भविष्य के लिए सुकन्या योजना में खाता खुलवाकर नियमित राशि जमा करती हूं। महतारी वंदन योजना ने मेरे आर्थिक संघर्षों को कम किया और मेरे बच्चों के भविष्य को सुरक्षित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आशा है कि भविष्य में भी ऐसी लाभकारी योजनाएं आती रहेंगी।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा योगदान
महतारी वंदन योजना के तहत् प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो रहीं हैं और वहीं जिले में हर महीने 27 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में 2 करोड़ 50 लाख 52 हजार रुपये से अधिक की राशि स्थानांतरित की जा रही है। अ अब तक जिले की महिलाओं के खातों में 65 करोड़ 39 लाख 48 हजार 250 रूपये अंतरित किया जा चुका है। इस योजना ने पूरे छत्तीसगढ़ में उन महिलाओं के जीवन में सुधार किया है, जो पहले सामाजिक और आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रही थीं।
मृतकों के परिजनों के लिए चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
नारायणपुर, 09 फरवरी 2026
राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र बहादूर पंचभाई द्वारा पीड़ित परिवार के परिजनों को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत दी गई है। जिले के ग्राम नेड़नार निवासी भैयाराम उसेण्डी, पिता गुटेली की 13 फरवरी 2025 को आग में जनले के कारण मृत्यु हुई थी। मृतक भैयाराम उसेण्डी के निकटतम वारिस पत्नी कोन्दी बाई हेतु 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार कोहकामेटा को राशि बैंक ड्राफ्ट या चेक के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर कराने निर्देशित किया गया है।
जनदर्शन में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
कलेक्टर नम्रता जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
नारायणपुर, 09 फरवरी 2026
कलेक्टर नम्रता जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवो से पहुंचे लोगों से मुलाकात किया। उन्होंने मुलाकात कर उनकी मांगो एवं समस्याओं और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण कराने भरोसा दिलाया एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
आज जनदर्शन में किशन कंवर भृत्य राजस्व विभाग द्वारा बंगला ड्यूअी से मुक्त किये जाने तथा विना कारण वेतन रोके जाने, मोहमद हुसैन खान द्वारा निर्माण कार्य का भुगतान दिलाने, लोचन देवांगन द्वारा माह जून 2025 से पुलिस लाइन नारायणपुर में वाहन चलाने का किराया भुगतान करने, सुखबत्ती भण्डारी ग्राम सोनपुर द्वारा पति का मृत्यु प्रमाण पत्र दिलवाने, जिला अध्यक्ष केपी सागर द्वारा जिला अस्पताल नारायणपुर में पदस्थ सुमन गंजीर द्वारा शासन के साथ धोखाधड़ी एवं लाखो रूपए का गबन करने, नरेश भण्डारी ग्राम कुंदला द्वारा पूर्वजो के समय से काश्त भूमियो से अवैध कब्जा हटाने, सरपंच ओरछा गणेश कोर्राम द्वारा मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने, सरपंच ग्राम पंचायत मुंजमेटा द्वारा ग्राम नाऊ मुंजमेटा में सीसी सड़क स्वीकृति प्रदान करने एवं शमशान घाट में मुक्तिधाम निर्माण, रामुराम कोर्राम ग्राम मालिंगनार द्वारा ग्राम माहका से मालिंगनार तक 5 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु स्वीकृति, सरपंच ग्राम पंचायत दण्डवन द्वारा मिट्टी मुरूम सड़क स्वीकृत करने, उप सरपंच ग्राम पंचायत करलखा द्वारा पुराने सीसी रोड को डामरीकरण करवाने, टांगरा राम कर्मा ग्राम आदेर द्वारा रिटायर पेंशन उपलब्ध कराने, समस्त जिला के डॉ. नर्स आरएनएम द्वारा राशि केवल 6 माह का भुगतान होने एवं शेष 8 माह की लंबित राशि के शीघ्र भुगतान हेतु, सरपंच ग्राम पंचायत कुकड़ाझोर द्वारा प्राथमिक शाला, शौचालय, बॉउंड्रीवाल स्वीकृत करने, सरपंच ग्राम धौड़ाई द्वारा पंकज सोरी भृत्य की मूल संस्था शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौड़ाई भेजने, धौड़ाई में बालक एवं बालिका छात्रावास स्वीकृत करने, स्ट्रीट लाइट लगवाने तथा गली सड़क निर्माण, सरपंच ग्राम पंचायत बोरावण्ड द्वारा नया हैण्डपंप सुविधा खुदाई कराने, 1500 मीटर सड़क निर्माण करने, ग्राम बोरावण्ड आमापारा में सोनू घर से रजमु घर तक 1800 मीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति, नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी द्वारा आबुझमाड़ क्षेत्र में बदहाल शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार गुणवत्ता हिन निर्माण फर्जी एवं आम आदमी पार्टी द्वारा की गई शिकायतो पर जांच व एफआईआर दर्ज न होने, पाउट राम सलाम कृषक महिमागवाड़ी द्वारा धान टोकन कटवाने, समस्त विद्युत विभाग श्रमिक द्वारा वेतन भुगतान विलंब होने, सरपंच ग्राम पंचायत डुंगा द्वारा पानी टेंकर, काना हुर्राल मुदियापेन प्रबंधन समिति गरांजी द्वारा नारायणपुर स्थित पिकड़ी तालाब में ग्राम गरांजी के आदिवासी समाज की हजारों वर्षो पुरानी धार्मिक परंपरा के संरक्षण एवं गंदे पानी के प्रवाह को रोकने नाली स्वीकृत करने, सरपंच ग्राम पंचायत द्वारा मिट्टी मुरूमीकरण करने, श्रीमती पार्वती सेन निवासी बंगलापारा द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नारायणपुर द्वारा जारी आदेश निरस्त करने, विश्वनाथ दुग्गा इमलीपदर द्वारा मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत निर्माण कार्यो एवं विकास दुग्गा ग्राम पालकी द्वारा पीएमईजीपी ऋण में जानबुझकर की गई देरी बैंक प्रबंधक व फील्ड ऑफिसर की मिलीभगत तथा मानसिक व आर्थिक क्षति के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस प्रकार जनदर्शन में 38 प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर नम्रता जैन ने गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया।
कलेक्टर ने किया छात्र दुर्घटना बीमा योजना अंतर्गत दिवंगत छात्र के परिजन को बीमा राशि का चेक प्रदाय
नारायणपुर, 09 फरवरी 2026
कलेक्टर नम्रता जैन ने छात्र दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत शासकीय बालक बुनियादी आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरांजी, नारायणपुर में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत दिवंगत छात्र स्व. सुनील नेताम के परिजनों को बीमा राशि का चेक प्रदान किया।
छात्र स्व. सुनील नेताम, पिता श्री सन्तुराम नेताम, निवासी घोटियामुंडा चांदाबेड़ा, विकासखण्ड फरसगांव, जिला कोण्डागांव का 13 सितंबर 2025 को छात्रावास में आकस्मिक निधन हो गया था। उक्त दुखद घटना के पश्चात छात्र दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की गई।
09 फरवरी को कलेक्टर नम्रता जैन द्वारा दिवंगत छात्र के पिता श्री सन्तुराम नेताम को 1 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदाय किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार पटेल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उच्च शिक्षा आयुक्त ने रामकृष्ण मिशन आश्रम में नए कॉलेज खोलने हेतु किया निरीक्षण
नारायणपुर, 09 फरवरी 2026
जिले में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण पहल करते हुए उच्च शिक्षा आयुक्त डॉ. संतोष देवांगन के नारायणपुर आगमन पर अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. आर. कुंजाम तथा वरिष्ठ प्राध्यापक श्री भगवान दास चांडक एवं श्री राजेंद्र कुमार यादव ने उनका स्वागत किया।
डॉ. देवांगन ने जिले के महाविद्यालयों की उपलब्धियां और चुनौतियों पर चर्चा की, और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत चल रहे हैं शैक्षणिक सुधारो पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें लगातार स्वयं को अद्यतन रखना चाहिए। जीवन में सीखने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है, और जो व्यक्ति समय के साथ अपने ज्ञान और कौशल को अपडेट करता है वही सफलता की ऊंचाइयों को छू सकता है। इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन आश्रम में आगामी सत्र 2026-27 में महाविद्यालय खोलने के लिए मूलभूत जानकारी एवं चिन्हित स्थलों का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने आधारभूत संरचना, भूमि की उपलब्धता, शैक्षणिक वातावरण एवं विभिन्न बिंदुओं पर गहन मूल्यांकन किया निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी चाहते हैं कि बस्तर में ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और वे यहीं से रोजगार प्राप्त करें।
जिले में नए महाविद्यालय की स्थापना से न केवल विद्यार्थियों को विविध पाठ्यक्रमों में प्रवेश के अधिक मौके मिलेंगे और प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी। उच्च शिक्षा विभाग का यह प्रयास बस्तर के नारायणपुर जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित होगा। इस दौरान रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर के सचिव, स्वामी व्याप्तानंद जी महाराज एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित हुए।
राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण हेतु मेरिट सूची प्रकाशित
’दावा आपत्ति 16 फरवरी तक’
नारायणपुर, 09 फरवरी 2026
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए संचालित राजीव युवा उत्थान योजना के अंतर्गत एस.एस.सी., बैंकिंग, रेलवे, व्यापम एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु वर्ष 2025-26 में परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 01 फरवरी दिन रविवार को किया गया था।
उक्त चयन परीक्षा में सम्मिलित छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन उपरांत प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर प्रकाशित कर दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को मेरिट सूची के संबंध में कोई दावा अथवा आपत्ति हो, तो वह आवश्यक प्रमाण पत्रों सहित स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के माध्यम से 16 फरवरी दिन सोमवार सायं 5.30 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, नारायणपुर में प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त होने वाले किसी भी दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
77वें गणतंत्र दिवस समारोह में सांसद महेश कश्यप होंगे मुख्य अतिथि
जिला मुख्यालय में प्रातः 9 बजे ध्वज फहराने के साथ होगा कार्यक्रम का शुभारंभ
नारायणपुर, 24 जनवरी 2026
जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप होंगे। जिला स्तर पर बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन किया जाएगा। माननीय मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 09.00 बजे ध्वज फहराया जाएगा एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन होगा। इसके पश्चात प्रातः 09.05 बजे परेड का निरीक्षण किया जाएगा तथा हर्ष फायर किया जाएगा। प्रातः 09.10 बजे परेड का मार्चपास्ट संपन्न होगा। प्रातः 09रू25 बजे जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा एवं हर्ष सूचक गुब्बारे छोड़े जाएंगे।
इसके उपरांत प्रातः 09.50 बजे परेड का निष्क्रमण किया जाएगा, जिसके बाद परेड दलों के प्रभारियों से परिचय प्राप्त कर फोटो सेशन आयोजित होगा। प्रातः 10.00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा। प्रातः 10.10 बजे स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके पश्चात प्रातः 10.35 बजे राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभागीय झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रातः 10.50 बजे मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं मार्चपास्ट तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। अंत में प्रातः 11.00 बजे आभार प्रदर्शन के साथ समारोह का समापन होगा।
रायपुर में 29 से 31 जनवरी तक राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन
निजी क्षेत्र के 15 हजार पदों पर होगा चयन
नारायणपुर, 24 जनवरी 2026
शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार, रायपुर में 29 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी लगभग 15,000 पदों के लिए अभ्यर्थियों का सीधा साक्षात्कार लिया जाएगा। रोजगार मेले के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की सूची ई रोजगार पोर्टल पर संबंधित जिला रोजगार कार्यालय के लॉगिन में प्रदर्शित की जा रही है। चयन प्रक्रिया को सफल बनाने हेतु आईटीआई, इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेजों के सहयोग से अभ्यर्थियों की काउंसलिंग एवं मोबिलाइजेशन का कार्य किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक आवेदकों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीयन राज्य शासन के पोर्टलerojgar.cg.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं। बस्तर संभाग के आवेदकों के लिए साक्षात्कार की तिथि 31 जनवरी 2026 (शनिवार) निर्धारित की गई है।
राष्ट्रीय पर्व समारोह के सफल आयोजन हेतु किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल
कलेक्टर-एसपी ने गणतंत्र दिवस के व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
नारायणपुर, 24 जनवरी 2026
जिले में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के अंतिम रिहर्सल का कलेक्टर नम्रता जैन और पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया ने बुधवार को प्रातः 9:00 बजे जायजा लिया। समारोह जिला मुख्यालय स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्य कार्यक्रम का अंतिम अभ्यास किया गया, जिसके अंतर्गत मुख्य अतिथि की भूमिका में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकांक्षा शिक्षा खलखो द्वारा आगमन पश्चात् उनके द्वारा ध्वज फहराया गया, मार्च पास्ट, जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड कमांडरो से परिचय, शहीदों के परिजनों से मुलाकात व सम्मान एवं पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। कलेक्टर नम्रता जैन ने कार्यक्रमों के रिहर्सल का अवलोकन करने के बाद संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को गरिमामय और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मांडवी, जनपद सीईओ सुनील कुमार सोनपिपरे, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नारायण प्रसाद साहू एवं परियोजना अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने किया।
गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक
श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत अयोध्या धाम तीर्थ यात्रा हेतु आवेदन आमंत्रित
महोत्सव के रूप में पंचायतों में रोजगार दिवस और आवास दिवस का हुआ आयोजन
नारायणपुर : एक स्कैन में मनरेगा में हुए कार्यों, विकसित भारत जी राम जी के प्रावधानों से अवगत हुए ग्रामीण, आवास हितग्राहियों को आवास जल्द पूर्ण करने हुआ आवास दिवस का आयोजन