छत्तीसगढ़ / रायपुर
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण
रायपुर, 27 मई 2026
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ की माटी के गौरव, ख्यातिलब्ध निबंधकार, कवि एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुण्य स्मरण किया है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि डॉ. बख्शी जी ने अपने साहित्य, विचारों और लेखनी के माध्यम से हिंदी साहित्य को नई ऊंचाईयां प्रदान कीं। उनकी रचनाएं आज भी समाज को संवेदनशीलता, विचारशीलता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी का साहित्यिक योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और साहित्यिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
पाली में चमगादड़ों की मृत्यु का कारण बीमारी नहीं, अत्यधिक गर्मी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में
रायपुर : पाली में चमगादड़ों की मृत्यु का कारण बीमारी नहीं, अत्यधिक गर्मी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में
समूह से मिले सहयोग से स्वरोजगार से मिली आत्मनिभर्रता-उमा
रायपुर : समूह से मिले सहयोग से स्वरोजगार से मिली आत्मनिभर्रता-उमा
मोर गांव मोर पानी महाअभियान’ से जल संरक्षण को मिल रही नई दिशा
रायपुर : मोर गांव मोर पानी महाअभियान’ से जल संरक्षण को मिल रही नई दिशा
’ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार- 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी-राम-जी मिशन, अब मिलेगा 125 दिनों का गारंटीड रोजगार’
रायपुर : ’ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार- 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी-राम-जी मिशन, अब मिलेगा 125 दिनों का गारंटीड रोजगार’
मिट्टी परीक्षण और संतुलित उर्वरक के उपयोग से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ
रायपुर : विशेष लेख : मिट्टी परीक्षण और संतुलित उर्वरक के उपयोग से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ
’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’
वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी बधाई’
’जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता’
रायपुर, 27 मई 2026

छत्तीसगढ़ के बारनवापारा क्षेत्र ने एक बार फिर अपनी समृद्ध जैव विविधता से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। बलौदाबाजार वनमंडल के अंतर्गत देवपुर जंगल में आयोजित देवपुर समर कैंप 2026 के दौरान दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी (जायंट मालाबार स्क्विरल) दिखाई दी। इस दुर्लभ वन्यजीव के दिखने से वन विभाग, प्रकृति प्रेमियों और वैज्ञानिकों में उत्साह है।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने इस उपलब्धि पर वन विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ सरकार की वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन की योजनाओं का सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जंगलों और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है, जिससे दुर्लभ प्रजातियों के लिए सुरक्षित आवास विकसित हो रहे हैं।
’देवपुर समर कैंप में दिखी दुर्लभ प्रजाति’
बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा 16 मई से 22 मई 2026 तक देवपुर समर कैंप का आयोजन किया गया था। कैंप के पहले दिन 16 मई को आयोजित बर्डिंग ट्रेल के दौरान इस दुर्लभ गिलहरी को देखा गया। इसकी पहचान प्रकृति प्रेमी एवं साइबर रिस्क एक्सपर्ट श्री हेमंत वर्मा ने की।
’विशाल भारतीय गिलहरी की खासियत’
विशाल भारतीय गिलहरी, जिसका वैज्ञानिक नाम रेटूफा इंडिका ( Ratufa indica) है, भारत की सबसे बड़ी वृक्षवासी गिलहरियों में से एक है। इसकी पूंछ सहित लंबाई लगभग तीन फीट तक होती है। इसके शरीर पर गहरे लाल, भूरे, काले और क्रीम रंगों का सुंदर मिश्रण होता है। यह अपना अधिकांश जीवन पेड़ों पर ही बिताती है और एक पेड़ से दूसरे पेड़ तक लंबी छलांग लगाने में सक्षम होती है।
’कानूनी संरक्षण प्राप्त दुर्लभ प्रजाति’
यह प्रजाति वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-2 के तहत संरक्षित है। इसका शिकार या व्यापार करना कानूनन अपराध है। स्वस्थ वन पारिस्थितिकी तंत्र का संकेत है। वनमंडलाधिकारी श्री धम्मशील गणवीर ने कहा कि बारनवापारा अभ्यारण्य और आसपास का वन क्षेत्र जैव विविधता से समृद्ध है। देवपुर जंगल में इस दुर्लभ गिलहरी का दिखना इस बात का प्रमाण है कि यहां का वन पारिस्थितिकी तंत्र स्वस्थ और सुरक्षित है।
’बच्चों में बढ़ी प्रकृति संरक्षण की जागरूकता’
वनमंडलाधिकारी श्री धम्मशील गणवीर ने बताया कि देवपुर समर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें शामिल बच्चों और युवाओं के लिए यह अनुभव बेहद खास रहा। वन विभाग का मानना है कि ऐसे दुर्लभ वन्यजीवों के दर्शन से नई पीढ़ी में प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ती है। यह आयोजन राज्य सरकार की पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता आधारित योजनाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
संघर्ष से सफलता तक : स्व-सहायता समूह से जुड़कर श्रीमती मंजू बनीं ‘लखपति दीदी’
खेती, पशुपालन और स्वरोजगार से हर महीने 30 हजार तक आय अर्जित कर बनीं आत्मनिर्भर
सरकारी योजनाओं और आत्मविश्वास ने बदली जिंदगी, अब अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा
रायपुर , 27 मई 2026
ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संचालित शासन की योजनाएं प्रदेश में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। बलरामपुर जिला के ग्राम पंचायत संतोषीनगर की निवासी श्रीमती मंजू सय्यल इसकी प्रेरणादायी मिसाल बनकर उभरी हैं। कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी से जूझने वाली श्रीमती मंजू आज खेती, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और सब्जी व्यवसाय के माध्यम से हर महीने लगभग 30 हजार रुपये की आय अर्जित कर ‘लखपति दीदी’ के रूप में पहचान बना चुकी हैं।
जय मां लक्ष्मी स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद श्रीमती मंजू के जीवन में बदलाव की नई शुरुआत हुई। समूह से मिले आर्थिक सहयोग और प्रोत्साहन ने उन्हें स्वरोजगार अपनाने का आत्मविश्वास दिया। उन्होंने समूह से ऋण लेकर खेती और पशुपालन का कार्य प्रारंभ किया। शुरुआती कठिनाइयों के बावजूद श्रीमती मंजू ने लगातार मेहनत और लगन से अपने काम को आगे बढ़ाया और आज वे गांव की सफल महिला उद्यमी के रूप में जानी जा रही हैं।
श्रीमती मंजू अपने खेतों में सब्जियों का उत्पादन करती हैं और प्रतिदिन बाजार में बिक्री कर अतिरिक्त आय अर्जित करती हैं। उनकी मेहनत और प्रबंधन क्षमता ने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया है। अब वे अपने व्यवसाय का विस्तार करते हुए किराना दुकान शुरू करने की योजना भी बना रही हैं।खेती को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने में शासन की योजनाओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कृषि विभाग द्वारा उन्हें सिंचाई पंप उपलब्ध कराया गया, जिससे समय पर सिंचाई संभव हो सकी। वहीं किसान क्रेडिट कार्ड मिलने से कृषि कार्यों के लिए आर्थिक सहायता और सुविधा मिली।
श्रीमती मंजू को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिला, जिससे उनका सुरक्षित घर का सपना साकार हुआ। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण से घर में स्वच्छता और सुविधा बढ़ी, वहीं राशन कार्ड के माध्यम से नियमित खाद्यान्न मिलने से परिवार को आर्थिक राहत भी मिली।
श्रीमती मंजू सय्यल बताती हैं कि स्व-सहायता समूह से जुड़ना उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय साबित हुआ। आज वे न केवल आत्मनिर्भर हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी समूह से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि यदि अवसर, योजनाओं का लाभ और दृढ़ इच्छाशक्ति साथ हो, तो ग्रामीण महिलाएं भी आर्थिक सशक्तिकरण की नई मिसाल कायम कर सकती हैं।
’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’
राज्य सरकार की वनोपज संवर्धन नीति से संग्राहकों को मिल रहा सीधा लाभ’
’तेन्दूपत्ता संग्रहण अभियान से वनांचल के परिवारों की आय में हो रही वृद्धि’
रायपुर, 27 मई 2026

छत्तीसगढ़ ने तेन्दूपत्ता संग्रहण (वनोपज) में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए तेरह लाख से अधिक आदिवासी और वनवासी परिवारों की आय में भारी वृद्धि की है। राज्य सरकार द्वारा संग्रहण दर 5500 प्रति मानक बोरा से संग्राहकों के खातों में करोड़ों रुपये का सीधा भुगतान सुनिश्चित किया गया है। वर्ष 2026 के तेन्दूपत्ता संग्रहण अभियान में 24 मई 2026 तक राज्य के छहों वृतों में कुल 13 लाख 52 हजार 248.343 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया गया है। जंगलों में श्हरा सोना कहे जाने वाले इस पत्ते को बीनकर आजीविका चलाने वाली महिलाओं और ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार की वनोपज आधारित योजनाओं का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। यह उपलब्धि वनांचल के संग्राहकों की मेहनत और राज्य सरकार की प्रभावी वनोपज प्रबंधन नीति का परिणाम है। तेन्दूपत्ता संग्रहण से हजारों वन आश्रित परिवारों को रोजगार और आय का महत्वपूर्ण साधन प्राप्त हो रहा है। राज्य सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य, समय पर भुगतान और बोनस जैसी सुविधाओं के माध्यम से संग्राहकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।
’बिलासपुर वृत रहा सबसे आगे’
संग्रहण के आंकड़ों के अनुसार बिलासपुर वृत ने सर्वाधिक 3 लाख 03 हजार 191.770 मानक बोरा संग्रहण दर्ज किया है। इसके अंतर्गत रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर और मरवाही क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
’सरगुजा वृत दूसरे स्थान पर’
सरगुजा वृत में कुल 2 लाख 98 हजार 200.456 मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहित किया गया। बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा और जशपुर क्षेत्र में संग्रहण कार्य उल्लेखनीय रहा।
’कांकेर और रायपुर वृत का उत्कृष्ट प्रदर्शन’
कांकेर वृत में 2 लाख 24 हजार 817.540 मानक बोरा तथा रायपुर वृत में एक लाख 92 हजार 088.675 मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहित किया गया। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र और रायपुर वृत के गरियाबंद तथा महासमुंद क्षेत्रों का विशेष योगदान रहा।
’जगदलपुर वृत में वनांचल का मजबूत योगदान’
जगदलपुर वृत में कुल एक लाख 74 हजार 392.028 मानक बोरा संग्रहण दर्ज किया गया। इसमें सुकमा और बीजापुर जिलों का प्रमुख योगदान रहा, जो बस्तर संभाग की मजबूत वनोपज क्षमता को दर्शाता है।
’दुर्ग वृत में भी अच्छा संग्रहण’
दुर्ग वृत में एक लाख 59 हजार 557.874 मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहित हुआ। राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और बालोद क्षेत्रों में संग्रहण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
’वनोपज आधारित आजीविका को मिल रही मजबूती’
राज्य के 900 से अधिक प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से 13 लाख से ज्यादा संग्राहक सीधे इस आर्थिक चक्र से जुड़े हैं। राज्य सरकार की शासकीय योजनाओं के तहत तेन्दूपत्ता संग्रहण को ग्रामीण और वनाश्रित परिवारों की आजीविका सशक्त करने के महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में विकसित किया गया है। इससे न केवल स्थानीय रोजगार बढ़ा है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, संग्रहण कार्य को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि संग्राहकों को समय पर भुगतान और अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जा सके।
स्वच्छता अभियान को गांवों में मिल रही नई गति
बरबसपुर और सिरौली में प्लास्टिक अपशिष्ट बिक्री व जियो टैगिंग कार्य तेज
रायपुर, 27 मई 2026
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मनेन्द्रगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायतों में स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बरबसपुर और सिरौली में स्वच्छता ग्राहियों द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट संग्रहण एवं जियो टैगिंग का कार्य किया गया।
ग्राम पंचायत बरबसपुर में स्वच्छता ग्राहियों ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन इकाई चनवारीडांड के स्वच्छता ग्राहियों को 15 किलोग्राम सफेद पन्नी, 46 किलोग्राम रंगीन पन्नी तथा 8 किलोग्राम प्लास्टिक बोतलों का विक्रय किया। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही बरबसपुर में सूची ऐप के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, सामुदायिक शौचालय सहित अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों का जियो टैगिंग कार्य भी किया गया, जिससे स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग को मजबूती मिलेगी।
वहीं ग्राम पंचायत सिरौली के ग्राम नागोई में भी स्वच्छता ग्राहियों द्वारा सफेद पन्नी, रंगीन पन्नी और प्लास्टिक बोतलों का संग्रहण कर उन्हें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन इकाई चनवारीडांड के स्वच्छता ग्राहियों को बेचा गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत सिरौली, नागोई, पिपरिया एवं कठौतिया में सूची ऐप के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, सामुदायिक शौचालय तथा नाडेप संरचनाओं का जियो टैगिंग कार्य किया गया। प्रशासन के अनुसार ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और डिजिटल जियो टैगिंग के माध्यम से गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जा रहा है। इससे न केवल स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सार्वजनिक परिसंपत्तियों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित हो सकेगी।
समाधान शिविर में तत्काल बना लर्निंग लाइसेंस : खिल उठा अखिलेश का मन
आंवराडबरी निवासी श्री खोमनलाल साहू को मिला आबादी पट्टा
मुख्यमंत्री श्री साय को दिया धन्यवाद
रायपुर, 27 मई 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन एवं जनकल्याण केंद्रित प्रशासनिक दृष्टिकोण को साकार करने हेतु प्रदेशभर में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
महासमुंद जिले के कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में जारी समाधान शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहकर आमजनों की समस्याओं का समाधान कर रहे है। शिविरों के माध्यम से लगातार लोगों को भू-अधिकार पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, निःशुल्क दवाई वितरण, दिव्यांगजनों को ट्रायसिकल, किसानों को पौधों का वितरण सहित शासन की योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।
ग्राम आंवराडबरी के युवा अखिलेश साहू के लिए यह शिविर खुशी का अवसर बन गया। उन्होंने शिविर में लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया और महज आधे घंटे के भीतर उनका लर्निंग लाइसेंस जारी हो गया। इतनी जल्दी प्रक्रिया पूरी होने से अखिलेश बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि पहले छोटी-छोटी प्रक्रियाओं के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब समाधान शिविरों के माध्यम से गांव में ही सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।
इसी शिविर में आंवराडबरी निवासी श्री खोमनलाल साहू की वर्षों पुरानी समस्या का भी समाधान हुआ। वे लंबे समय से मकान बनाकर रह रहे थे, लेकिन उन्हें अब तक आबादी पट्टा प्राप्त नहीं हुआ था। समाधान शिविर में आवेदन देने के बाद मौके पर ही उनका आबादी पट्टा तैयार कर उन्हें सौंपा गया। मालिकाना हक मिलने पर उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने उनकी वर्षों की परेशानी दूर कर दी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।
बापू की कुटिया में गूंजी हनुमान चालीसा, बच्चों को मिला संस्कार और नशामुक्ति का संदेश
रायपुर । पुरुषोत्तम मास और ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर कलेक्टर गार्डन स्थित बापू की कुटिया में भव्य हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्था शकुंतला फाउंडेशन और सनातन हिंदू वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, बच्चों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर भक्तिमय वातावरण बनाया। साथ ही हनुमान चालीसा के आध्यात्मिक, सामाजिक और नैतिक महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
आयोजन की विशेष बात यह रही कि पुरानी बस्ती क्षेत्र के स्लम एरिया से बच्चों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को अध्यात्म और संस्कारों के माध्यम से नशामुक्त जीवन अपनाने की प्रेरणा दी गई। संस्था की सदस्य स्मिता सिंह ने बच्चों को जीवन में सकारात्मक सोच और अच्छे संस्कार अपनाने का संदेश दिया।
वहीं साधना वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी के अध्यक्ष एवं सनातन हिंदू वाहिनी रायपुर जिला अध्यक्ष अनादि पांडेय ने बच्चों को प्रतिदिन हनुमान चालीसा पाठ करने और अनुशासित जीवन जीने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अध्यात्म बच्चों के व्यक्तित्व विकास और समाज में सकारात्मक बदलाव का मजबूत माध्यम बन सकता है।
कार्यक्रम में गौसेवी श्याम प्रकाश साहू द्वारा गाय के गोबर से निर्मित उपले श्रद्धालुओं के बीच वितरित किए गए। इसके अलावा इंदौर के मोटिवेशनल स्पीकर गगन अवस्थी, हिंदू सनातन वाहिनी के राष्ट्रीय महामंत्री आनंद पाठक और देवाशीष जी की विशेष उपस्थिति रही। अतिथियों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में संस्कार और आध्यात्म की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रारंभिक अवस्था से ही अध्यात्म, नैतिकता और भारतीय संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि समाज में सकारात्मक और नशामुक्त वातावरण तैयार किया जा सके। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, बच्चों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।
नीट यूजी में प्रवेश प्राप्त करने हेतु प्रदेश के संगठित क्षेत्र के बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा अवसर
रायपुर : नीट यूजी में प्रवेश प्राप्त करने हेतु प्रदेश के संगठित क्षेत्र के बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा अवसर
कस्तूरा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : कस्तूरा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
’जब प्रशासन की संवेदनशील पहल से 162 परिवारों के जीवन में आई स्वच्छता और सम्मान की नई सुबह
रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : ’जब प्रशासन की संवेदनशील पहल से 162 परिवारों के जीवन में आई स्वच्छता और सम्मान की नई सुबह
झुग्गी की तंग गलियों से शोध के सपनों तक: श्रवण बाधित सुश्री पूजा साहू को मिला नई जिंदगी का सहारा
रायपुर : झुग्गी की तंग गलियों से शोध के सपनों तक: श्रवण बाधित सुश्री पूजा साहू को मिला नई जिंदगी का सहारा
’ईद-उल-जुहा (बकरीद) का अवकाश अब 28 मई को, राज्य शासन ने जारी की संशोधित अधिसूचना’
रायपुर : ’ईद-उल-जुहा (बकरीद) का अवकाश अब 28 मई को, राज्य शासन ने जारी की संशोधित अधिसूचना’