छत्तीसगढ़ / रायपुर
’सुशासन तिहार में अलमा टोप्पो की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान’
जनसमस्या निवारण शिविर में हाथों-हाथ मिला राशन कार्ड, परिवार को मिलेगा खाद्यान्न सुरक्षा का लाभ’
रायपुर, 19 मई 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार ग्रामीणों के लिए राहत और भरोसे का प्रभावी माध्यम बन रहा है। जनसमस्या निवारण शिविरों के जरिए आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से सीधे जोड़ा जा रहा है।
सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत नानदमाली निवासी श्रीमती अलमा टोप्पो लंबे समय से राशन कार्ड नहीं बनने के कारण परेशान थीं। राशन कार्ड के अभाव में उनके परिवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले खाद्यान्न का लाभ नहीं मिल पा रहा था।
सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में उन्होंने अपनी समस्या रखी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए दस्तावेजों का परीक्षण किया और मौके पर ही उनका नया राशन कार्ड जारी कर दिया। राशन कार्ड प्राप्त होते ही अलमा टोप्पो के चेहरे पर खुशी साफ झलकने लगी।
अलमा टोप्पो ने बताया कि अब उनके परिवार को नियमित रूप से उचित मूल्य की दुकान से राशन मिल सकेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के कारण उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान गांव में ही हो गया और उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और उनका त्वरित समाधान कर रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में शासन के प्रति विश्वास और संतोष का भाव लगातार मजबूत हो रहा है।
राजीव समोदा निसदा व्यपवर्तन योजना के कार्यों के लिए 4.60 करोड़ रूपए स्वीकृत
रायपुर, 19 मई 2026
छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा रायपुर जिले के विकासखण्ड-आरंग के राजीव समोदा निसदा व्यपवर्तन योजना के (प्रथम चरण) वितरक शाखा 23 के माईनरों के लाईनिंग कार्य हेतु चार करोड़ 60 लाख 12 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों के पूरा हो जाने पर योजना की रूपांकित 691 हेक्टेयर में 200 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। योजना के कार्य पूर्ण कराने मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
भिलाईखुर्द दुर्घटना मामले की संयुक्त जांच दल ने की मौके पर जांच
’क्रशर प्लांट किया गया सील’
’सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर संबंधित संचालक के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई’
रायपुर, 19 मई 2026

बलरामपुर जिले के तहसील राजपुर अंतर्गत ग्राम भिलाईखुर्द में स्थित एक क्रशर प्लांट में कार्यरत मजदूर की दुर्घटना में हुई मृत्यु के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। घटना के पश्चात जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त जांच दल गठित कर मौके पर विस्तृत जांच की गई।

जांच के दौरान खनिज विभाग के अमले एवं नायब तहसीलदार द्वारा संबंधित क्रशर मशीन को अग्रिम आदेश तक सील कर दिया गया। साथ ही जिला श्रम अधिकारी तथा सहायक संचालक इंडस्ट्रीज एंड हेल्थ सेफ्टी द्वारा श्रम एवं औद्योगिक सुरक्षा संबंधी विभिन्न प्रावधानों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मामले में जांच उपरांत दोषी पाए जाने पर संबंधित क्रशर संचालक के विरुद्ध नियमानुसार विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने कहा है कि जिले में संचालित औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। साथ ही सभी औद्योगिक इकाइयों को निर्धारित सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
दिव्यांगता को नहीं बनने दिया बाधा, श्रीमती रामकली हल्बा बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
’समाज कल्याण विभाग की ऋण योजना से बदली जिंदगी, आज दूसरों को भी दे रहीं रोजगार’
’सुशासन तिहार 2026 में समयपूर्व ऋण चुकाने और सफल व्यवसाय संचालन के लिए हुईं सम्मानित’
रायपुर , 19 मई 2026
छत्तीसगढ़ में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। विशेष रूप से समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं ऋण योजनाएं दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के विकासखंड अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम बिहरीकला की निवासी श्रीमती रामकली हल्बा की, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से सफलता की नई मिसाल कायम की है।
अस्थिबाधित दिव्यांग श्रीमती रामकली हल्बा को वर्ष 2011 में समाज कल्याण विभाग से 50 हजार रूपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस सहायता राशि से उन्होंने अपने गांव में किराना दुकान का व्यवसाय प्रारंभ किया। शुरुआत में सीमित संसाधनों के साथ शुरू हुआ यह छोटा व्यवसाय धीरे-धीरे मेहनत और ईमानदारी के बल पर आगे बढ़ता गया।
श्रीमती रामकली बताती हैं कि आर्थिक कठिनाइयों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। नियमित मेहनत और ग्राहकों के विश्वास के कारण उनका व्यवसाय लगातार बढ़ता गया। आज उनकी किराना दुकान गांव में अच्छी तरह स्थापित हो चुकी है और वे अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं।
उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि उन्होंने लगभग डेढ़ से दो वर्षों के भीतर ही पूरा ऋण चुका दिया। समयावधि से पहले ऋण अदायगी करने पर उन्हें 3,750 रूपये की उत्थान सब्सिडी भी प्राप्त हुई।
श्रीमती रामकली हल्बा की सफलता आज क्षेत्र के लोगों, विशेषकर दिव्यांगजनों और महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि यदि अवसर और संकल्प दोनों साथ हों तो कोई भी कठिनाई सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती।
सुशासन तिहार 2026 के अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा श्रीमती रामकली हल्बा को समयपूर्व ऋण चुकाने, सफल व्यवसाय संचालन एवं आत्मनिर्भर बनने पर सम्मानित भी किया गया। यह सम्मान उनके संघर्ष, मेहनत और उपलब्धियों की पहचान बना।
श्रीमती रामकली कहती हैं कि शासन की सहायता और अपनी मेहनत के बल पर आज वे आत्मनिर्भर जीवन जी रही हैं। उन्होंने अन्य जरूरतमंद लोगों से भी शासन की योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार अपनाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की अपील की है।
’फाइटर प्लेन और कॉकपिट का लिया रोमांचक अनुभव, एयरक्राफ्ट की कार्यप्रणाली समझकर बढ़ाया ज्ञान’
सक्ति जिले के 24 होनहार विद्यार्थियों ने किया एयरपोर्ट भ्रमण’
’सक्ती जिला प्रशासन की अनूठी पहल’
रायपुर, 19 मई 2026

सक्ति जिले के 24 होनहार विद्यार्थियों ने किया एयरपोर्ट भ्रमण कराया गया, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, ज्ञानवर्धन एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं लाभकारी सिद्ध हुआ। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती श्री वासु जैन के मार्गदर्शन में जिले के होनहार स्कूली छात्र-छात्राओं को एयरपोर्ट भ्रमण का विशेष अवसर प्रदान किया गया। फाइटर प्लेन और कॉकपिट का रोमांचक अनुभव लिया और एयरक्राफ्ट की कार्यप्रणाली समझकर विद्यार्थियों ने अपना ज्ञान बढ़ाया।
कलेक्टर सक्ति श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती श्री वासु जैन के मार्गदर्शन में जिले के होनहार स्कूली छात्र-छात्राओं को एयरपोर्ट भ्रमण का विशेष अवसर प्रदान किया गया। विद्यार्थियों के चयन हेतु 13 मई को जिला स्तरीय सामान्य शिक्षा ज्ञान एवं एप्टीट्यूड टेस्ट आधारित प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 24 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को 16 मई की सुबह जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सक्ती से बस के माध्यम से स्वामी विवेकानंद विमानतल माना रायपुर के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन ने विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर उत्साहपूर्वक रवाना किया।
एयरपोर्ट पहुंचने पर सभी विद्यार्थियों के लिए प्रवेश पास बनवाकर उन्हें विमानतल परिसर का विस्तृत भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान फ्लाइंग ऑफिसर विवेक कुमार साहू, तकनीशियन श्री नेगी एवं श्री अर्जुन ने बच्चों को फाइटर प्लेन एवं सिविलियन एयरक्राफ्ट के बेसिक सिद्धांतों की जानकारी दी। उन्होंने विमान के विभिन्न भागों, डिजाइन एवं उसकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया। विद्यार्थियों को एक-एक कर विमान के कॉकपिट में बैठने का अवसर भी मिला, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह और रोमांच देखने को मिला। बच्चों ने रनवे पर विमानों को उड़ान भरते एवं उतरते हुए भी नजदीक से देखा।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सक्ती सीईओ श्री वासु जैन एवं श्री विवेक द्वारा एयरपोर्ट एवं विमानन से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया, जिसमें सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक परिवहन प्रणाली, उड्डयन क्षेत्र तथा हवाई जहाज संचालन की व्यवहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्राप्त हुई। यह भ्रमण कार्यक्रम में जिला पंचायत सक्ती एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत सभी विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन, जिला पंचायत सक्ती एवं शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
सुशासन तिहार बना ग्रामीणों की उम्मीदों का मंच’
महिला किसान की मांग पर त्वरित कार्रवाई, पशुधन विभाग ने स्वीकृत किया उन्नत नस्ल का बकरा’
’मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन मॉडल से गांवों में पहुंच रही योजनाओं की सीधी राहत’
रायपुर, 19 मई 2026
प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। गांव-गांव में लगाए जा रहे समाधान शिविरों में आमजन की मांगों और शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है, जिससे लोगों में शासन के प्रति विश्वास और उत्साह बढ़ा है।
इसी क्रम में सूरजपुर जिले के प्रतापपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम रेवटी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर विभिन्न विभागों से जुड़ी मांगें और समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की गई।
शिविर के दौरान गोविंदपुर निवासी महिला किसान श्रीमती रीता अगरिया ने पशुधन विभाग में आवेदन प्रस्तुत कर उन्नत नस्ल के बकरे की मांग की। श्रीमती रीता अगरिया लंबे समय से बकरी पालन से जुड़ी हुई हैं और बेहतर नस्ल के पशु के माध्यम से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाकर आय में वृद्धि करना चाहती थीं। महिला की आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए पशुधन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्नत नस्ल का बकरा स्वीकृत कर दिया।
आवेदन पर तुरंत स्वीकृति मिलने से श्रीमती रीता अगरिया बेहद उत्साहित नजर आईं। उन्होंने कहा कि पहले योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब प्रशासन स्वयं गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और मौके पर समाधान भी दे रहा है।
श्रीमती रीता अगरिया ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार जैसे आयोजन ग्रामीण महिलाओं और किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ-साथ समय पर लाभ भी प्राप्त हो रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
’सुशासन तिहार 2026’ : ’स्वामित्व योजना से रूपचंद एवं देवलाल के वर्षों की मुराद हुई पूरी’
अधिकार अभिलेख मिलने से ग्रामीणों को मिला जमीन का वैधानिक मालिकाना हक’
’अब बैंक ऋण एवं वित्तीय सुविधाओं का आसानी से ले सकेंगे लाभ’
रायपुर, 19 मई 2026
सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। राजनांदगांव जिला के छुरिया विकासखंड के दूरस्थ ग्राम साल्हे में आयोजित शिविर का दिन ग्राम लालुटोला निवासी रूपचंद गोड़ एवं ग्राम ऊचांईपुर निवासी देवलाल ठेठवार के लिए खुशियों से भरा रहा। स्वामित्व योजना अंतर्गत अधिकार अभिलेख प्राप्त होने से दोनों हितग्राहियों को अपनी जमीन का वैधानिक मालिकाना हक प्राप्त हुआ, जिससे उनके चेहरे पर प्रसन्नता साफ झलकने लगी।
सामाजिक न्याय एवं ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में शासन की स्वामित्व योजना नए आयाम स्थापित कर रही है। योजना के अंतर्गत ड्रोन सर्वेक्षण तकनीक का उपयोग करते हुए ग्रामीण आबादी क्षेत्र का सर्वे एवं मैपिंग कर भू-स्वामियों को अधिकार अभिलेख प्रदान किए जा रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है।
रूपचंद गोड़ ने बताया कि उन्हें जीवन में पहली बार अपनी जमीन का अधिकार अभिलेख प्राप्त हुआ है, जिससे उनके परिवार में अत्यंत खुशी का वातावरण है। उन्होंने कहा कि अब यह दस्तावेज उनके लिए प्रमाण के रूप में कार्य करेगा और बैंक से आसानी से ऋण प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। पहले जमीन संबंधी कार्यों एवं ऋण प्राप्त करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब उनकी समस्या का समाधान हो गया है।
इसी प्रकार देवलाल ठेठवार ने कहा कि अधिकार अभिलेख प्राप्त होने से उनके जीवन का तनाव दूर हुआ है तथा आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने बताया कि पहले बैंक से ऋण प्राप्त नहीं हो पाता था, लेकिन अब वे मकान निर्माण सहित अन्य आवश्यकताओं के लिए आसानी से ऋण ले सकेंगे। उन्होंने सुशासन तिहार शिविरों की सराहना करते हुए कहा कि इन शिविरों में सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है तथा आमजनों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा ड्रोन तकनीक के माध्यम से ग्रामीण आबादी क्षेत्र में भूमि खंडों के सर्वेक्षण के लिए स्वामित्व योजना लागू की गई है। योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत गृहस्वामियों को अधिकार अभिलेख उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे अपनी संपत्ति का उपयोग वित्तीय संपत्ति के रूप में कर बैंक ऋण एवं अन्य वित्तीय सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
योजना के तहत व्यक्तिगत संपत्तियों के अलावा ग्राम पंचायत एवं सामुदायिक परिसंपत्तियों जैसे सड़क, तालाब, नहर, स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों का भी सर्वेक्षण कर अभिलेख एवं मानचित्र तैयार किए जा रहे हैं। इनका उपयोग ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार करने में भी किया जाएगा। राजनांदगांव जिले में अब तक स्वामित्व योजना अंतर्गत 23 ग्रामों में 1347 अधिकार अभिलेख वितरित किए जा चुके हैं, जिससे ग्रामीणों में सुरक्षा, विश्वास एवं आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत हुई है।
’खोड़पानी में सोलर ड्यूल पंप से ग्रामीणों को पानी मिलना पुनः चालू’
रायपुर. 19 मई 2026

कांकेर के अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत टेमरूपानी के आश्रित ग्राम खोड़पानी (गावड़ेपारा) में जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्रेडा द्वारा सोलर ड्यूल पंप स्थापना का कार्य किया गया है। बोरवेल कोलेप्स हो जाने के कारण कुछ दिन तक जलापूर्ति बाधित थी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सोलर संयंत्र के पास नया बोर खनन के बाद क्रेडा ने नवीन बोरवेल में स्पेयर पंप मोटर, एच.डी.पी.ई. पाइप, रोप वायर, केबल एवं अन्य सामग्री स्थापित कर संयत्र को सुचारू रूप से कार्यशील कर दिया गया है। इससे गांववालों को अब नियमित रूप से पेयजल मिल रहा है।
देर रात खनिज विभाग की दबिश, अवैध रेत उत्खनन में लगी पोकलेन, जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त
लेबड़ा और रानीगुड़ा में कार्रवाई, वाहन मालिकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
रायपुर, 19 मई 2026

राज्य शासन प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन पर शख्त कार्रवाई कर रही हैं। इसी कड़ी में रायगढ़ जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार देर रात खनिज अमले ने संयुक्त अभियान चलाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध खनन में संलिप्त मशीनों और वाहनों को जब्त किया।
खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 18 मई की रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक सहायक खनिज अधिकारी, खनिज निरीक्षक एवं खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान ग्राम लेबड़ा में दबिश देकर अवैध रेत उत्खनन में लगी एक चौन माउंटेड मशीन पोकलेन को जब्त कर सील किया गया। वहीं ग्राम रानीगुड़ा में कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर जब्त कर कलेक्टोरेट परिसर लाया गया।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि सभी वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं 23 क के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। संबंधित मामलों में आगे वैधानिक कार्रवाई और शास्ति की प्रक्रिया की जाएगी। जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने कहा है कि खनिज संसाधनों के अवैध दोहन में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत
रायपुर 19 मई 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें राजकीय गमछा भेंट कर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप उन्हें सम्मान दिया।
केंद्रीय विद्यालय बीजापुर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई परीक्षा में बढ़ाया जिले का गौरव’
रायपुर।केंद्रीय विद्यालय बीजापुर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर कलेक्टर श्री विश्वदीप ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कक्षा 10वीं में छात्रा कर्णिका तिवारी ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वाेच्च स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 12वीं में प्राची झाड़ी ने 93.40 प्रतिशत, तरुण सिंह ठाकुर ने 90.20 प्रतिशत तथा यश्वी डोंगरे ने 88.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। इस अवसर पर कलेक्टर ने विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में सफलता केवल अच्छे अंकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह विद्यार्थियों के अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास को भी दर्शाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें जिले की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। कलेक्टर ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बीच विद्यार्थियों द्वारा हासिल की गई यह उपलब्धि बेहद सराहनीय है और यह साबित करती है कि निरंतर प्रयास और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी उपलब्धियाँ जिले के विकास और उज्ज्वल भविष्य का आधार बनती हैं। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए अभिभावकों और शिक्षकों को भी इस उपलब्धि का श्रेय दिया। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय बीजापुर हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री पुष्पध्वज सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
तहसील खड़गवां की बड़ी उपलब्धि 44 ग्रामों में 17 दिनों में 100 प्रतिशत एचएलबी कार्य पूर्ण
रायपुर।जनगणना 2027 के अंतर्गत तहसील खड़गवां, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ने प्रशासनिक प्रतिबद्धता और टीमवर्क का शानदार उदाहरण प्रस्तुत करते हुए हाउस लिस्टिंग एवं भवन गणना (HLB) कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया है। तहसील अंतर्गत 44 ग्रामों में यह महत्वपूर्ण कार्य मात्र 17 दिनों में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया, जो क्षेत्रीय प्रशासन की दक्षता, समर्पण और योजनाबद्ध कार्य प्रणाली को दर्शाता है।यह उपलब्धि केवल एक सांख्यिकीय सफलता नहीं, बल्कि शासन की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया में स्थानीय प्रशासन, मैदानी अमले और ग्रामीण नागरिकों की प्रभावी साझेदारी का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आई है।
86 प्रगणक और 15 पर्यवेक्षकों की मेहनत लाई रंग
HLB चरण को सफल बनाने में कुल 86 प्रगणकों एवं 15 पर्यवेक्षकों ने जिम्मेदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य किया। कठिन मैदानी परिस्थितियों के बावजूद टीम ने गांव-गांव पहुंचकर भवनों और परिवारों का सुव्यवस्थित सर्वेक्षण किया। इस दौरान ग्रामीण नागरिकों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया, जिससे कार्य निर्धारित समय में बिना किसी बाधा के पूरा हो सका।
वरिष्ठ अधिकारियों की सतत निगरानी रही सफलता की कुंजी
इस महत्वपूर्ण अभियान की प्रगति पर अपर कलेक्टर अनिल सिदार एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विजेंद्र सिंह सारथी द्वारा लगातार निगरानी रखी गई। समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश, समीक्षा और मार्गदर्शन के माध्यम से कार्य की गुणवत्ता एवं गति सुनिश्चित की गई। वहीं फील्ड स्तर पर जगदीश सिंह एवं राकेश सिंह द्वारा प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिसके परिणामस्वरूप भ्स्ठ चरण समयबद्ध, व्यवस्थित और त्रुटिरहित रूप से पूर्ण किया जा सका।
जिला प्रशासन की सक्रियता से बिना बाधा पूरा हुआ कार्य
जिला प्रशासन द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग, समन्वय और समस्या समाधान की प्रभावी व्यवस्था के चलते जनगणना का यह चरण बिना किसी प्रशासनिक या तकनीकी व्यवधान के पूरा किया गया। अधिकारियों ने इस सफलता पर पूरी टीम को बधाई देते हुए आगामी चरणों में भी इसी प्रतिबद्धता, सटीकता और जनसहभागिता के साथ कार्य जारी रखने की अपेक्षा जताई है।
विकास योजनाओं की मजबूत नींव है जनगणना
जनगणना 2027 देश की भावी नीतियों, विकास योजनाओं, संसाधन वितरण और सामाजिक-आर्थिक रणनीतियों के निर्माण का आधार है। ऐसे में तहसील खड़गवां द्वारा HLB चरण में प्राप्त यह सफलता न केवल जिले बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। तहसील खड़गवां की यह उपलब्धि दर्शाती है कि जब प्रशासनिक इच्छाशक्ति, प्रशिक्षित टीम और जनसहयोग एक साथ आते हैं, तो राष्ट्रीय महत्व के लक्ष्य भी समयसीमा में उत्कृष्टता के साथ प्राप्त किए जा सकते हैं। यह सफलता आने वाले जनगणना चरणों के लिए भी प्रेरणास्रोत साबित होगी।
छत्तीसगढ़ में लोक सेवा केन्द्र बने ”सेवा-सेतु केन्द्र”, अब 442 डिजिटल सेवाएं एक ही छत के नीचे
रायपुर।राज्य शासन ने नागरिकों को डिजिटल सेवाएं देने की व्यवस्था को बड़ा विस्तार देते हुए प्रदेश में संचालित सभी लोक सेवा केन्द्रों को उन्नत कर श्सेवा-सेतु केन्द्रश् के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है। इस बदलाव के साथ अब नागरिकों को 73 की जगह 442 प्रकार की डिजिटल नागरिक सेवाएं एकीकृत मंच पर उपलब्ध होंगी।
73 से 442 तक पहुंचा सेवा विस्तार
पहले लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से प्रमाण पत्र, पंजीयन, आवेदन और शासकीय योजनाओं से जुड़ी 73 सेवाएं दी जाती थीं। उन्नयन के बाद सेवा-सेतु केन्द्रों पर यह संख्या बढ़कर 442 हो गई है। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही मंच पर त्वरित और पारदर्शी तरीके से मिल सकेंगी।
पूरे प्रदेश में एक समान पहचान और ब्रांडिंग
राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी सेवा-सेतु केन्द्रों की पहचान एक समान हो। इसके तहत हर केन्द्र के मुख्य द्वार पर नया बोर्ड और नाम पट्टिका लगाई जाएगी। सभी प्रचार सामग्री, पोर्टल और पावती पर अब ”लोक सेवा केन्द्र” के स्थान पर श्सेवा-सेतु केन्द्रश् शब्द और निर्धारित लोगो का उपयोग अनिवार्य होगा।
सेवा प्रदाताओं को मिला ”सेवा-सेतु प्रबंधक” का पदनाम
पोर्टल संचालन के लिए अधिकृत सेवा प्रदाताओं को अब ”सेवा-सेतु प्रबंधक” कहा जाएगा। इससे नई व्यवस्था को संस्थागत पहचान और स्पष्टता मिलेगी।
15 दिन में मांगी गई कार्यवाही रिपोर्ट
सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि 15 दिवस के भीतर केन्द्रों के परिवर्तित स्वरूप, बोर्ड, नाम पट्टिका और अन्य सुधारों की कार्यवाही पूरी कर फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट भेजी जाए। जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी को स्थानीय स्तर पर प्रचार-प्रसार और वेबसाइटों पर सूचना प्रसारित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
डिजिटल सुशासन को मिलेगा नया बल
राज्य शासन का मानना है कि यह कदम प्रदेश में ई-गवर्नेंस को नई ऊंचाई देगा। सेवा-सेतु केन्द्र न केवल नाम परिवर्तन हैं, बल्कि नागरिक सेवाओं के विस्तार, तकनीकी सशक्तिकरण और सुशासन की नई कार्य संस्कृति की शुरुआत हैं। इससे ”डिजिटल इंडिया” की अवधारणा जमीनी स्तर पर और मजबूत होगी।
ऑडिटोरियम भवन में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
रायपुर।सुशासन तिहार के अंतर्गत नगरपालिका परिषद बलरामपुर के ऑडिटोरियम भवन में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित कुल 87 आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें से 65 आवेदनों का निराकरण किया गया, साथ ही शेष आवेदनों का भी शीघ्र निराकरण किया जाएगा। साथ ही जनजातीय गरिमा उत्सव जनभागीदारी अभियान का शुभारंभ करते हुए जनभागीदारी सबसे दूर सबसे पहले की थीम पर 18 से 25 मई तक आयोजित होने वाले अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
शिविर में नगरपालिका अध्यक्ष श्री लोधी राम एक्का, उपाध्यक्ष श्री दिलीप सोनी सहित सभी वार्डों के पार्षद एवं जनप्रतिनिधि, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री दीपक एक्का सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
शिविर में राजस्व विभाग, क्रेडा, कौशल विकास, खाद्य विभाग, नगर पालिका, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आमजन की समस्याएं सुनी गईं तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी किया गया।
इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। खाद्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्री लोधी राम एक्का, उपाध्यक्ष श्री दिलीप सोनी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री लोधी राम एक्का ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक सरल एवं सुगम तरीके से पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी आमजनों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया। इस अवसर पर हितग्राही मूलक सामग्रियों का भी वितरण किया गया।
जशपुर की नाशपाती ने बदली किसानों की तकदीर, दूसरे राज्यों में बढ़ी मांग
रायपुर।कभी पारंपरिक खेती तक सीमित रहने वाला जशपुर अब नाशपाती उत्पादन के लिए नई पहचान बना रहा है। पहाड़ों और हरियाली से घिरे इस आदिवासी अंचल की नाशपाती अब छत्तीसगढ़ की सीमाएं पार कर दिल्ली, उत्तरप्रदेश और ओडिशा जैसे बड़े बाजारों तक पहुंच रही है। जिले के हजारों किसानों के लिए नाशपाती की खेती आज आर्थिक समृद्धि का बड़ा जरिया बन चुकी है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को फलोत्पादन की ओर प्रोत्साहित करने के प्रयासों का असर अब जमीन पर साफ दिखाई दे रहा है। उद्यान विभाग और READS NGO (रूरल एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सोसायटी) द्वारा नाबार्ड के सहयोग से किसानों को आधुनिक बागवानी के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यही वजह है कि जशपुर जिले में नाशपाती उत्पादन का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
वर्तमान में जिले के लगभग 3,500 किसान करीब 3,500 एकड़ क्षेत्र में नाशपाती की खेती कर रहे हैं। इन बागानों से हर साल लगभग 1 लाख 75 हजार क्विंटल नाशपाती का उत्पादन हो रहा है। जिले के सन्ना, पंडरापाठ, कंवई, महुआ, सोनक्यारी, मनोरा, धवईपाई और गीधा जैसे पहाड़ी इलाकों में बड़े पैमाने पर नाशपाती के बाग विकसित किए गए हैं।
इन इलाकों से तैयार नाशपाती को कैरेट में पैक कर सीधे दूसरे राज्यों के बाजारों तक भेजा जाता है। जशपुर की नाशपाती अपने स्वाद और गुणवत्ता के कारण व्यापारियों की पहली पसंद बनती जा रही है। किसानों और व्यापारियों के मुताबिक बाहरी राज्यों में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।
नाशपाती की खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित हो रही है। किसानों को प्रति एकड़ सालाना एक लाख से डेढ़ लाख रुपए तक की आमदनी हो रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और कई किसान पारंपरिक खेती छोड़कर फलोत्पादन की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
उद्यान विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत किसानों को नाशपाती क्षेत्र विस्तार के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। किसानों को पौधरोपण, तकनीकी मार्गदर्शन और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे आधुनिक तकनीक से बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें। जशपुर की नाशपाती अब केवल एक फल नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत, आत्मनिर्भरता और बदलती ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई पहचान बनती जा रही है।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से मजबूत हो रही महिला सशक्तिकरण की नींव
रायपुर : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से मजबूत हो रही महिला सशक्तिकरण की नींव
सुशासन तिहार में मछुआरों को मिला प्रोत्साहन, मत्स्याखेट के लिए जाल वितरित
रायपुर : सुशासन तिहार में मछुआरों को मिला प्रोत्साहन, मत्स्याखेट के लिए जाल वितरित