छत्तीसगढ़ / रायपुर
दूसरे की जमीन बेचने का आरोप, एफआईआर की मांग
सांकरा (धनेली)। धरसीवां क्षेत्र के ग्राम सोंडरा में भूमि खरीद-फरोख्त से जुड़ा कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता यशवंत ढेबर ने रायपुर कलेक्टर और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर विक्रेता के आम मुख्त्यार और एक भूमि दलाल पर मिलीभगत कर दूसरे खसरे की भूमि का कब्जा दिलाने तथा लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
शिकायत के मुताबिक, ग्राम सोढ़रा स्थित खसरा क्रमांक 501/22, रकबा 0.053 हेक्टेयर भूमि का सौदा भूमि दलाल गोविन्द यादव के माध्यम से हुआ था। मूल भूमि स्वामी जितेन्द्र खेमानी के आम मुख्त्यार प्रमोद निषाद द्वारा 23 दिसंबर 2024 को उक्त भूमि का विक्रय पत्र पंजीकृत कराया गया। इसके बाद शिकायतकर्ता को भूमि का कब्जा भी सौंप दिया गया।
यशवंत ढेबर का कहना है कि उन्होंने भूमि की पूरी राशि का भुगतान करने के बाद मौके पर सीमा दीवार का निर्माण भी कराया। बाद में कुछ लोगों द्वारा उक्त भूमि पर दावा किए जाने के बाद उन्होंने तहसीलदार धरसीवां के समक्ष सीमांकन के लिए आवेदन किया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, सीमांकन के दौरान पटवारी की रिपोर्ट में यह सामने आया कि जिस भूमि पर उनका कब्जा है, वह राजस्व अभिलेखों में खसरा क्रमांक 501/22 के बजाय खसरा क्रमांक 514 एवं 515 में दर्ज है। इसके बाद शिकायतकर्ता ने विक्रेता के आम मुख्त्यार और भूमि दलाल पर मिलीभगत कर गलत भूमि का कब्जा दिलाने का आरोप लगाया।
शिकायतकर्ता ने कलेक्टर और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में संबंधित पक्षों का पक्ष सामने आने के बाद ही आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ग्राम पंचायत सांकरा में महात्मा गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
सेवा संकल्प अभियान : सेवा मेरा योगदान : वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बीजापुर के महादेव तालाब में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
ऐतिहासिक महादेव तालाब में जलकुंभी और कचरे की सफाई कर लिया स्वच्छ भारत का संकल्प
स्वच्छाग्रही दीदियों का हुआ सम्मान, नगरपालिका की स्वच्छता दीदियों को प्रदान किए गए पीपीई किट
रायपुर, 02 अक्टूबर 2026


सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बीजापुर के ऐतिहासिक महादेव तालाब में स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर श्रमदान किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों के साथ तालाब परिसर की सफाई कर स्वच्छ भारत के निर्माण में जनभागीदारी का संदेश दिया।

अभियान के दौरान महादेव तालाब में फैली जलकुंभी सहित अन्य कचरे की सफाई की गई। प्रभारी मंत्री श्री कश्यप ने स्वच्छता अभियान में भाग लेकर लोगों को अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों, जलस्रोतों और परिवेश को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण
प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश के निर्माण के लिए शासन-प्रशासन के प्रयासों के साथ प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। सार्वजनिक स्थलों और जलस्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना के साथ किया गया छोटा-सा प्रयास भी स्वच्छता के अभियान को व्यापक जनआंदोलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वच्छाग्रही दीदियों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नैमेड़ की स्वच्छाग्रही दीदियों को वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने स्वच्छता के प्रति उनके समर्पण और निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए इसी उत्साह के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही नगरपालिका की स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता किट एवं पीपीई किट प्रदान किए गए।
स्वच्छता अभियान में पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पेरे पुलैय्या, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों उपस्थित रहे।
*वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’-वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दिखाई हरी झंडी बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ,
वन मंत्री ने कहा वन एवं वन्यप्राणियों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी* *साल के अंत तक बीजापुर में इको-टूरिज्म गतिविधियां शुरू करने की घोषणा, स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर*
आयुष्मान भारत से विनय उमरे को मिला निःशुल्क उपचार का संबल
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026
शासन का मूल ध्येय नागरिकों के कल्याण और अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुँचाना है। जन-सेवा के प्रति इसी समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रत्यक्ष उदाहरण दुर्ग शहर के पोलसाय पारा निवासी बालक विनय उमरे के जीवन में देखने को मिला, जिसे आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से नई आरोग्य दृष्टि और संबल प्राप्त हुआ।
बालक विनय उमरे लंबे समय से कान के पर्दे में छेद की गंभीर समस्या से जूझ रहा था। इस व्याधि के कारण वह न केवल शारीरिक पीड़ा का अनुभव कर रहा था, बल्कि दैनिक जीवन के कार्यों को सामान्य रूप से पूरा करने में भी उसे भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। चिकित्सीय परामर्श के उपरांत डॉक्टरों ने कान के पर्दे के ऑपरेशन की तत्काल आवश्यकता जताई, जिसका संभावित खर्च लगभग 36,000 रूपए बताया गया। एक मध्यमवर्गीय परिवार के लिए यह राशि आर्थिक रूप से अत्यंत चिंताजनक और मानसिक दबाव उत्पन्न करने वाली थी।
ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में नागरिकों के प्रति संवेदनशील शासन व्यवस्था और आयुष्मान भारत योजना एक वरदान बनकर सामने आई। योजना के अंतर्गत विनय उमरे का संपूर्ण इलाज और ऑपरेशन पूर्णतः निःशुल्क संपन्न हुआ। पूरी उपचार प्रक्रिया का वित्तीय भार योजना के तहत वहन किया गया, जिससे पीडि़त परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली। सफल ऑपरेशन के पश्चात राहत महसूस कर रहे विनय उमरे के अभिभावकों ने अत्यंत भावुक होकर आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यदि आयुष्मान योजना का सहारा न मिलता, तो इस भारी राशि की व्यवस्था करना उनके लिए अत्यंत कठिन होता। समय पर मिले इस निःशुल्क इलाज ने न केवल उनके परिवार को आर्थिक संकट से बचाया, बल्कि उनके भीतर उत्तम स्वास्थ्य और जीवन के प्रति एक नया विश्वास भी जगाया है।
सूरज की किरणों से खेमचंद के घर आई खुशहाली
बिजली बिल हुआ शून्य, अतिरिक्त बिजली से खाते में आए 12 हजार रुपए
पीएम सूर्यघर योजना में मिली 1.08 लाख रुपए की सब्सिडी, खेमचंद से प्रेरित होकर गांव के 32 परिवार भी अपना रहे सौर ऊर्जा
रायपुर , 02 अक्टूबर 2026
कभी हर महीने बिजली का बिल चुकाने वाले ग्राम मुरमुंदा के श्री खेमचंद सोरी के लिए अब घर की छत पर पड़ने वाली सूरज की किरणें बचत और आमदनी का जरिया बन गई हैं। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगाए गए 3 किलोवाट के सोलर प्लांट से उनके घर का बिजली बिल शून्य हो गया है। इतना ही नहीं, जरूरत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में भेजने से उनके खाते में अब तक करीब 12 हजार रुपए भी जमा हो चुके हैं।
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मुरमुंदा के सरपंच श्री खेमचंद सोरी ने करीब छह माह पहले अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगवाया था। उनका परिवार प्रतिदिन लगभग 3 से 4 यूनिट बिजली का उपयोग करता है, जबकि सोलर प्लांट से प्रतिदिन करीब 20 से 22 यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इस तरह प्रतिदिन लगभग 16 से 18 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड में जा रही है।श्री सोरी अपने मोबाइल एप पर बिजली उत्पादन और खपत की जानकारी नियमित रूप से देखते हैं। सोलर प्लांट लगने से पहले उनके घर का बिजली बिल करीब 500 रुपए प्रतिमाह आता था। अब बिजली बिल शून्य हो गया है और अतिरिक्त बिजली से आर्थिक लाभ भी मिलने लगा है।
सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए श्री सोरी को कुल 1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी मिली। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपए और राज्य सरकार की ओर से 30 हजार रुपए की सहायता शामिल है। इस आर्थिक सहयोग से उनके लिए सौर ऊर्जा अपनाना आसान हुआ।श्री सोरी बताते हैं कि योजना से परिवार की बिजली की जरूरत पूरी होने के साथ हर महीने होने वाले खर्च में भी बचत हो रही है। अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजने से आय का एक नया माध्यम भी मिला है। योजना से मिले लाभ के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
’खेमचंद की पहल से प्रेरित हो रहा पूरा गांव’
सरपंच होने के नाते श्री खेमचंद सोरी ने केवल अपने घर में सोलर प्लांट लगाकर उदाहरण प्रस्तुत नहीं किया, बल्कि गांव के दूसरे परिवारों को भी सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसका परिणाम है कि ग्राम पंचायत मुरमुंदा में अब तक करीब 32 परिवार अपने घरों में सोलर पैनल स्थापित कर योजना का लाभ ले रहे हैं।ग्राम पंचायत में सूर्यसभा के माध्यम से ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी दी जा रही है। लोगों को बताया जा रहा है कि सौर ऊर्जा से बिजली खर्च कम करने के साथ अतिरिक्त उत्पादित बिजली से आर्थिक लाभ भी प्राप्त किया जा सकता है। इससे गांव के अन्य परिवार भी योजना से जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं।
श्री खेमचंद सोरी की कहानी बताती है कि घर की छत पर पड़ने वाली धूप किस तरह परिवार की आर्थिक बचत का माध्यम बन सकती है। उनके घर में लगा सोलर प्लांट आज केवल बिजली उत्पादन का साधन नहीं, बल्कि बचत, अतिरिक्त आय और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन गया है। मुरमुंदा के 32 परिवारों द्वारा सौर ऊर्जा को अपनाना गांव में स्वच्छ और हरित ऊर्जा की ओर बढ़ते बदलाव की तस्वीर भी पेश करता है। सूरज से मिलने वाली ऊर्जा अब यहां घरों को रोशन करने के साथ परिवारों के बिजली खर्च को कम कर रही है और अतिरिक्त ऊर्जा को आर्थिक लाभ में बदल रही है।
गांधी और शास्त्री जयंती पर राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित
शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने पत्रिका 'प्रयास' और पुस्तक 'तारुण्य वार्ता' का किया विमोचन, वेबसाइट का भी किया लोकार्पण
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026



राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा, रायपुर में राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अध्यक्षता राज्यसभा सांसद एवं संस्था की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने की।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री श्री यादव ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ की पत्रिका ‘प्रयास’ तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स और यूनिसेफ द्वारा तैयार ‘तारुण्य वार्ता’ (मासिक धर्म पर खुलकर चर्चा) पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने संस्था की नवीन वेबसाइट का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर विभिन्न जिलों के स्काउट्स एवं गाइड्स को सम्मानित भी किया गया।
हम एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सद्भाव और सम्मान रखें
शिक्षा मंत्री श्री यादव ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचार तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी और कर्तव्यनिष्ठा आज भी हमारा मार्गदर्शन करते हैं। सर्वधर्म प्रार्थना सभा हमें सभी आस्थाओं का सम्मान करने और समाज में प्रेम व भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स से जुड़े बच्चे और युवा सेवा, अनुशासन तथा सहयोग की भावना को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकते हैं। हमारे देश की संस्कृति "सर्वधर्म समभाव" और सभी के मंगल की कामना पर आधारित है। सर्वधर्म प्रार्थना हमें यही संदेश देती है कि सभी सुखी हों, सभी का कल्याण हो और हम एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सद्भाव और सम्मान रखें।
स्काउट-गाइड हमें अनुशासन का संदेश देता है
श्री यादव ने कहा कि स्काउट-गाइड का उद्देश्य केवल नियमों और प्रतिज्ञाओं को पढ़ना नहीं, बल्कि उन्हें अपने जीवन में उतारना है। हम स्वयं अनुशासित रहेंगे, तभी दूसरों को अनुशासन का संदेश दे पाएंगे। स्काउट-गाइड हमें प्रकृति से प्रेम करना और पशु-पक्षियों का मित्र बनना भी सिखाता है। इसलिए प्रत्येक स्काउट और गाइड अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए।
राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि भारत की विविधता ही उसकी शक्ति है। अलग-अलग आस्थाओं और परंपराओं के प्रति आदर ही सामाजिक सद्भाव और एकता का आधार है। उन्होंने बच्चों और युवाओं से गांधीजी एवं शास्त्रीजी के आदर्शों को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
सर्वधर्म प्रार्थना सभा में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं विचारों का स्मरण करते हुए शांति, प्रेम, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा ने सर्वधर्म समभाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम अध्यक्ष श्री चंदू लाल साहू, औद्योगिक विकास निगम अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, राज्य बीज विकास निगम अध्यक्ष श्री चन्द्रहास चंद्राकर, राज्य केश शिल्पी बोर्ड अध्यक्ष श्री गौरी शंकर श्रीवास, विधायक श्री मोती लाल साहू सहित विभिन्न निगम-मंडलों एवं आयोगों के अध्यक्ष और अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
*जहां कभी लगती थीं नक्सलियों की जन अदालतें, वहां अब ग्राम सभा में ग्रामीण तय कर रहे अपने गांव का भविष्य*
*जहां कभी लगती थीं नक्सलियों की जन अदालतें, वहां अब ग्राम सभा में ग्रामीण तय कर रहे अपने गांव का भविष्य*
छत्तीसगढ़ में सड़क अधोसंरचना को मजबूती, शिवरीनारायण-खैरताल मार्ग के लिए 22.08 करोड़ रुपये स्वीकृत
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग हुई पूरी
वित्त एवं प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के सतत प्रयासों से क्षेत्र में सड़क एवं अधोसंरचना विकास को मिली गति
11.70 किलोमीटर मार्ग के मजबूतीकरण और पुल-पुलिया निर्माण से सुगम होगा आवागमन
रायपुर, 02 अक्टूबर 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में मजबूत सड़क नेटवर्क और बेहतर कनेक्टिविटी के विस्तार पर विशेष जोर दे रही है। इसी दिशा में जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण-खैरताल मार्ग के मजबूतीकरण एवं पुल-पुलिया निर्माण के लिए 22 करोड़ 8 लाख 59 हजार रुपये की शासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। लगभग 11.70 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण मार्ग के उन्नयन से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के साथ ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन की सुविधाएं और बेहतर होंगी।
लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में स्वीकृत इस कार्य से शिवरीनारायण-खैरताल मार्ग को मजबूती मिलेगी। मार्ग के साथ आवश्यक पुल-पुलियों का निर्माण होने से आसपास के गांवों के लोगों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी।
जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के सतत प्रयासों से जांजगीर-चांपा जिले में सड़क एवं अधोसंरचना विकास के कार्यों को लगातार गति मिल रही है। शिवरीनारायण-खैरताल मार्ग की स्वीकृति भी क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मार्ग के मजबूतीकरण से ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। कृषि उपज को बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी तथा स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों और सामाजिक-आर्थिक संपर्क को भी बढ़ावा मिलेगा। बेहतर सड़क सुविधा से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रमुख बाजारों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों तक पहुंच अधिक सुगम होगी।
शिवरीनारायण-खैरताल मार्ग के लिए मिली इस बड़ी स्वीकृति से न केवल क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी, बल्कि बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।
भारतीय बेटियों का स्वर्णिम निशाना, रिकर्व तीरंदाजी में रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कुमकुम अनिल मोहोद और कीर्ति ने महिला टीम स्पर्धा में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण
ऐतिहासिक उपलब्धि पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
रायपुर, 02 अक्टूबर 2026
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 की रिकर्व महिला टीम स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय तीरंदाज अंकिता भगत, कुमकुम अनिल मोहोद और कीर्ति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय बेटियों ने अपने सटीक निशाने, अद्भुत एकाग्रता और शानदार टीम वर्क से इतिहास रचते हुए पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। एशियन गेम्स की रिकर्व महिला टीम स्पर्धा में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतना भारतीय तीरंदाजी के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि तीनों खिलाडि़यों की मेहनत, लगन, अनुशासन और आपसी तालमेल ने इस ऐतिहासिक सफलता की नींव रखी है। अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाने वाला उनका यह शानदार प्रदर्शन लंबे समय तक याद रखा जाएगा और देश की युवा खेल प्रतिभाओं को नई ऊंचाइयां छूने के लिए प्रेरित करेगा।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अंकिता भगत, कुमकुम अनिल मोहोद और कीर्ति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी देश के लिए नई उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।
जांजगीर- चाम्पा जिले के शिवरीनारायण-खैरताल मार्ग के मजबूतीकरण के लिए 22 करोड़ 8 लाख 59 हजार रुपये की शासकीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग हुई पूरी
11.70 किलोमीटर मार्ग के मजबूतीकरण एवं पुल- पुलिया निर्माण से क्षेत्र में आवागमन होगा सुगम
रायपुर, 02 अक्टूबर 2026
राज्य सरकार द्वारा जांजगीर- चाम्पा जिले के शिवरीनारायण- खैरताल मार्ग के मजबूतीकरण कार्य की बड़ी सौगात दिया है स शिवरीनारायण से खैरताल मार्ग के मजबूतीकरण एवं पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य के लिए 2208.59 लाख (22 करोड़ 8 लाख 59 हजार रुपये) की शासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में इस महत्वपूर्ण सड़क कार्य को स्वीकृति मिली है। इससे क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण अंचलों में आवागमन की सुविधाएं बेहतर होंगी।
यह मार्ग लगभग 11.70 किलोमीटर लंबा है। मार्ग के मजबूतीकरण एवं पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन एवं प्रयासों से भी क्षेत्र में सड़क एवं अधोसंरचना विकास के कार्यों को गति मिली है।
इस मार्ग के निर्माण एवं मजबूतीकरण से ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों, कृषि उपज के परिवहन और सामाजिक-आर्थिक संपर्क को भी बढ़ावा मिलेगा। बेहतर सड़क सुविधा से ग्रामीण क्षेत्रों का जिला मुख्यालय एवं आसपास के प्रमुख बाजारों से संपर्क और अधिक सुगम हो सकेगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में और लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा सड़क एवं पुल-पुलिया जैसी मूलभूत अधोसंरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शिवरीनारायण-खैरताल मार्ग की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के साथ ही क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी ।
गांधी जयंती पर चित्रोत्पला फिल्म सिटी परिसर में वृहद पौधारोपण अभियान
गांधी जयंती पर चित्रोत्पला फिल्म सिटी परिसर में वृहद पौधारोपण अभियान
सेवा की कहानी : नमो ड्रोन दीदी योजना से हो रही किसानों के पैसे एवं समय की बचत
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा स्व-सहायता समूह की महिलाओं को कृषि सेवाएँ प्रदान करने के लिए ड्रोन तकनीक से लैस करके उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से नमो ड्रोन दीदी योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत महिलाओं को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण देकर कृषि में ड्रोन का इस्तेमाल करने में सक्षम बनाया जा रहा है। योजनांतर्गत चयनित महिला या समूह को ड्रोन और सहायक उपकरण दिए जाते हैं। साथ ही ड्रोन से जुड़े खर्चों को कम करने के लिए वित्तीय सहायता भी दी जाती है।
मुंगेली जिले की नगर पंचायत सरगांव की नमो ड्रोन दीदी गोदावरी साहू ने बताया कि वे बिहान अंतर्गत जय माता दी महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य हैं। नमो ड्रोन योजना अंतर्गत इफको के माध्यम उन्हें ग्वालियर में 15 दिन का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें थ्योरी व प्रेक्टिकल के साथ ग्राउंड लेवल पर ड्रोन को चलाने के संबंध में जानकारी दी गई। इसके बाद फूलपूर में 05 दिवसीय ड्रोन तकनीक के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। वह अब ड्रोन के माध्यम से किसानों के खेतों में नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और कीटनाशक का छिड़काव करती हैं। इससे किसानों के पैसे और समय की बचत हो रही है। इसके साथ ड्रोन से वायु प्रदूषण भी नहीं होता। उन्होंने बताया कि ड्रोन के माध्यम से एक ही दिन में 20 से 25 एकड़ खेत में कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव हो जाता है, जिससे किसानों द्वारा श्रमिकों को देने वाले पैसे की बचत तो हो ही रही है। साथ ही किसानों का समय भी बच रहा है।
वहीं ग्राम के किसान ने बताया कि पहले कृषि यंत्र स्प्रेयर के माध्यम से अपने गन्ने की फसल में दवाई का छिड़काव करते थे। जहां गन्ने की फसल की ऊंचाई ज्यादा होने से उन्हें फसल के बीच जाकर दवाई छिड़काव करने में काफी समय लगता था और समस्याएं भी काफी बनी रहती थी। लेकिन अब उन्हें कम समय व कम खर्च में ही अपने फसलों में कीटनाशक दवाई के छिड़काव के लिए एक अच्छा मददगार ड्रोन दीदी के रूप में मिल गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा किसानों के हित में काफी अच्छी योजनाएं संचालित की जा रही है। इसके लिए उसने खुशी-खुशी शासन को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।
बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से 1.70 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण पूरा
बरसात में आवागमन की परेशानी हुई दूर, गांवों के बीच सड़क संपर्क हुआ मजबूत
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में सड़क संपर्क को मजबूत करने और आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में फरसाबहार तहसील क्षेत्र के बनमुंडा से लकराघरा मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस सड़क से क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही पक्की सड़क की मांग पूरी हुई है।
नई सड़क से ग्रामीणों के लिए दैनिक आवागमन आसान होने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच अधिक सुविधाजनक हुई है। सड़क निर्माण से गांवों के बीच संपर्क भी मजबूत हुआ है, जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों को मिल रहा है।
बरसात में कीचड़ और जलभराव से मिली राहत
बनमुंडा-लकराघरा मार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों के दैनिक आवागमन का महत्वपूर्ण रास्ता है। पक्की सड़क नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में यहां आवाजाही चुनौतीपूर्ण हो जाती थी। कीचड़ और जलभराव के कारण दोपहिया सहित अन्य वाहनों के आवागमन में परेशानी होती थी। इसका असर विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों और रोजमर्रा के जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने वाले ग्रामीणों पर पड़ता था।
सड़क निर्माण पूरा होने के बाद अब ग्रामीणों को इन समस्याओं से राहत मिली है। बेहतर सड़क संपर्क से गांवों के बीच आवाजाही सुगम हुई है और ग्रामीणों के लिए स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाओं, बाजार तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है।
लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी
बनमुंडा-लकराघरा सड़क का निर्माण पूर्ण होने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि पक्की सड़क बनने से विशेष रूप से बरसात के दिनों में आवागमन में होने वाली परेशानी से बड़ी राहत मिली है।
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बनने से गांवों के बीच संपर्क मजबूत होने के साथ दैनिक जरूरतों के लिए आने-जाने में सुविधा बढ़ी है। बेहतर सड़क संपर्क क्षेत्र के विकास के साथ ग्रामीणों के दैनिक जीवन को अधिक सुगम बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
रायगढ़ में विकास कार्यों की सौगात : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने ओपन जिम और आंगनबाड़ी भवन का किया शिलान्यास, सामुदायिक भवन का लोकार्पण



वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 33 में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने ओपन जिम और आंगनबाड़ी भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास तथा नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ के प्रत्येक वार्ड में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। शहर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा मेरा योगदान : ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ की थीम पर जशपुर में चला व्यापक स्वच्छता श्रमदान अभियान
जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वच्छाग्रहियों, महिला समूहों, युवाओं और ग्रामीणों ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
गांवों और सार्वजनिक स्थलों पर चला सफाई अभियान, प्लास्टिक कचरे के उचित निपटान के प्रति किया गया जागरूक


सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत जशपुर जिले में ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ की थीम पर व्यापक स्वच्छता श्रमदान किया गया। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में 01 अक्टूबर को आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, स्वच्छाग्रहियों, महिला स्व-सहायता समूहों, युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
अभियान के तहत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों ने एकजुट होकर श्रमदान किया। सड़कों, नालियों, सार्वजनिक परिसरों, बाजार क्षेत्रों, जलस्रोतों एवं आसपास के स्थानों की साफ-सफाई की गई। जगह-जगह जमा कचरे और प्लास्टिक अपशिष्ट को एकत्रित कर उसके उचित निपटान की व्यवस्था की गई। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी स्वयं श्रमदान कर लोगों को अपने गांव एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
स्वच्छता को दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने का दिया संदेश
श्रमदान के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। ग्रामीणों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, प्लास्टिक कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। स्वच्छाग्रहियों और अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्वच्छता केवल किसी विशेष अभियान या दिवस तक सीमित न रहकर दैनिक जीवन की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी बननी चाहिए।
अभियान के दौरान ग्रामीणों ने अपने गांव और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति की छोटी-सी सहभागिता भी गांव की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।
‘स्वच्छ गांव-स्वस्थ गांव’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ी जनभागीदारी
जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित श्रमदान गतिविधियों में महिला स्व-सहायता समूहों, युवाओं, स्वच्छाग्रहियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। लोगों ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
‘स्वच्छ गांव-स्वस्थ गांव’ के संदेश के साथ अभियान के माध्यम से स्वच्छता गतिविधियों को निरंतर जारी रखने और गांवों को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने स्कूलों में साईंश्योर न्यूट्रिशन पायलट प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ
तीन शासकीय विद्यालयों के लगभग 500 बच्चों को मिलेगा निःशुल्क पोषण सहयोग
बच्चों के स्वास्थ्य और सीखने की क्षमता को मिलेगा बढ़ावा




प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्री सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट के सहयोग से छत्तीसगढ़ में “साईंश्योर न्यूट्रिशन कार्यक्रम” के पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ गुरुवार को किया। रायपुर जिले के तीन शासकीय विद्यालयों से शुरू किए गए इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में लगभग 500 बच्चों को निःशुल्क पोषण सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इन स्कूलों के बच्चे होंगे लाभान्वित
पायलट प्रोजेक्ट के तहत नवीन प्राथमिक शाला नवागांव, प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल परसदा तथा शासकीय विद्यालय छेरीखेड़ी के बच्चों को साईंश्योर न्यूट्रिशन उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को नियमित पौष्टिक आहार सहयोग देकर उनके स्वास्थ्य, एकाग्रता, सीखने की क्षमता और समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है।
पोषण से शिक्षा तक की सोच
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर श्री सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री आनंद कडली, शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालयों के शिक्षक, श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल की टीम सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों को साईंश्योर न्यूट्रिशन का वितरण कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।
ट्रस्ट के अनुसार वर्तमान में देश के 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में एक करोड़ से अधिक स्कूली बच्चों तक प्रातःकालीन पोषण सेवा पहुंचाई जा रही है।
ज्ञात हो कि जुलाई 2026 में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सत्य साईं ग्राम, मुद्देनहल्ली का दौरा कर सद्गुरु श्री मधुसूदन साईं से भेंट की थी। इस दौरान पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई थी। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में साईंश्योर न्यूट्रिशन कार्यक्रम को प्रारंभ करने की दिशा में पहल की गई।
शिक्षा मंत्री श्री यादव ने कहा कि पोषित बच्चा ही बेहतर सीख सकता है। रायपुर जिले में लगभग 500 बच्चों के साथ शुरू किए गए इस पायलट कार्यक्रम के अनुभवों के आधार पर भविष्य में इसे राज्य के अन्य क्षेत्रों और अधिक शासकीय विद्यालयों तक विस्तारित किया जाएगा।