छत्तीसगढ़ / सरगुजा
कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न
सभी शासकीय पट्टों को अहस्तांतरित दर्ज करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
हाउसिंग बोर्ड के क्वार्टर्स का शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को आबंटन करने दिए निर्देश, अपात्र कब्जों को हटाएं पात्रों को मिले लाभ
सभी स्कूलों में न्यूज पेपर डेस्क लगवाने, बच्चों को नियमित सामान्य ज्ञान की जानकारी प्रदान करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
अंबिकापुर 19 जनवरी 2026
कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा लंबित प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने जिले में प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा करते समय पर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने कहा निरीक्षणों में विभागों को जो निर्देश दिए जाएंगे उसपर आवश्यक कार्यवाही कर जानकारी टीएल बैठक में उपलब्ध कराएं। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बैठक में उपस्थित होने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि अद्यतन विभागीय जानकारी उपलब्ध रहे तथा विभाग पूरी तैयार से उपस्थित हों।
कलेक्टर श्री वसंत ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि हाउसिंग बोर्ड के निर्मित क्वार्टर्स का सत्यापन करें, रिक्त आवास शासकीय अधिकारी- कर्मचारियों को आबंटन करवाएं। उन्होंने अपात्र कब्जों को आवश्यक कार्यवाही कर हटवाने कहा तथा पात्रों को लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी शासकीय पट्टों को अहस्तांतरित दर्ज करें, ताकि जिले में शासकीय पट्टों की खरीदी-बिक्री पर रोक लगे।
उन्होंने बैठक में एसआईआर कार्य में पूरी सावधानी व सतर्कता बरतते हुए मतदाताओं से प्राप्त दावा -आपत्ति की सुनवाई नियमानुसार एवं तय समय पर पूरा करने निर्देशित किया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कहा कि जिले के ऐसे सुदूर क्षेत्रों का चयन करें जहां शिक्षकों एवं चिकित्सकीय स्टाफ के रहने के लिए आवास की आवश्यकता है। उन्होंने पांच-पांच स्थलों को चयनित कर जानकारी उपलब्ध कराने कहा। बैठक में कलेक्टर ने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र निर्माण में प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्रों में बच्चों के उपस्थिति, पीवीटीजी युवाओं को रोजगार, विभागों में रिक्तियों पर भर्ती की प्रक्रिया एवं कार्यवाही सहित अन्य विषयों पर जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम एवं विभागवार लंबित प्रकरणों का तय समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।
धान खरीदी की हुई समीक्षा-
कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि धान खरीदी में अब विशेष रूप से निगरानी करने की आवश्यकता है। नोडल अधिकारी लगातार निरीक्षण करें, अव्यवस्था या समस्या की स्थिति में सम्बंधित पर कारर्वाई हो। अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर निगरानी रखें। उन्होंने धान खरीदी की प्रगति की जानकारी ली तथा धान उठाव, रकबा समर्पण, सत्यापन की कार्यवाही सुनिश्चित करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में स्टाफ की कमी पर तत्काल व्यवस्था करें, ताकि खरीदी में समस्या ना हो।
सभी स्कूलों में न्यूज पेपर डेस्क लगवाने दिए गए निर्देश-
कलेक्टर ने कहा कि सभी हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों ने न्यूजपेपर डेस्क तैयार करवाएं, ताकि बच्चों को न्यूज पेपर पढ़ने की आदत बने और रोजाना की खबरों की जानकारी हो जाए। वहीं उन्होंने कहा कि बच्चों को नियमित विशेष सामान्य ज्ञान की जानकारी प्रदान की जाए। कलेक्टर ने कहा कि सुपर 30 की कक्षाओं में आगामी सत्र में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए टेस्ट सीरीज शुरू की जाएगी, इस हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रत्येक विकासखण्ड में स्थापित किए जाने वाले एक-एक एस्ट्रोनॉमी लैब के स्थल चयन की भी जानकारी ली।
मैनपाट महोत्सव 2026 के आयोजन की तैयारियों पर कलेक्टर ने ली जानकारी-
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का आयोजन 13, 14 एवं 15 फरवरी को रोपाखार जलाशय के समीप किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने मैनपाट महोत्सव की तैयारी के सम्बन्ध में विभागों से जानकारी ली। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय स्टॉल, एडवेंचर एक्टिविटी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।कलेक्टर श्री वसंत ने ईई पीडब्ल्यूडी को जल्द से जल्द सभी तैयारियां पूर्ण करने निर्देशित किया।
इतिहास रचा सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ की बेटियों ने
संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय पहली बार ऑल इंडिया चैंपियनशिप में
अंबिकापुर । सरगुजा जिले के लिए यह पल गर्व और उत्साह से भरा है। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा की महिला बास्केटबॉल टीम ने ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह उपलब्धि पूरे सरगुजा जिले के खेल इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गई है। विश्वविद्यालय की इस ऐतिहासिक टीम में सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों मेहनत आज रंग लाई।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि इससे पूर्व भी यह टीम राज्य स्तरीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विजेता रही है और उसी लय को टीम ने इंटर यूनिवर्सिटी स्तर पर भी कायम रखा। लगातार जीत से बना दबदबा प्रतियोगिता में टीम ने शुरुआत से ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे। सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ से विश्वविद्यालय के टीम में प्रज्ञा मिश्रा, रिविका लकड़ा, रिमझिम, साक्षी, प्रिया जयसवाल, सुष्मिता, प्रियंका पैकरा,संसिता, रागिनी, प्रीति,नेहा, आकांक्षा शामिल रही। यह संघ के लिए काफी बड़ी उपलब्धि है। सरगुजा की बेटियों की मेहनत, संघर्ष और सपनों की ऐतिहासिक उड़ान है। जिसने पूरे देश में विश्वविद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।
तकनीकी कोच रजत सिंह ने बताया कि पहले मुकाबले में सिक्किम मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय को 50दृ04 के बड़े अंतर से पराजित किया।
दूसरे मैच में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना को 45दृ05 से शिकस्त देकर टीम ने अपनी मजबूती साबित की। दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर को 55-35 के स्कोर से पराजित किया।क्वालीफाइंग
क्वालीफाइंग मुकाबला उत्कल यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर के विरुद्ध खेला गया, जिसमें संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए 53दृ30 के स्कोर से शानदार जीत दर्ज की और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप का टिकट पक्का कर लिया। टीम के साथ कोच रजत सिंह और प्रबंधन के रूप में एस. एस. अली, राधा खलखो उपस्थित हैं।
जिले में उत्सव का माहौल
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में जबरदस्त हर्ष और उत्साह का माहौल है। संघ परिवार ने पूरी टीम, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय प्रबंधन को बधाई दिया।
मतदाता जागरुकता अभियान के तहत् मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु फार्म 6 भराए जाने सम्बन्धी कार्यवाही हेतु विद्यालय, महाविद्यालय हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
भौतिक सत्यापन में धान की कमी पाए जाने पर सिद्धी विनायक राइस मिल सील
अंबिकापुर : भौतिक सत्यापन में धान की कमी पाए जाने पर सिद्धी विनायक राइस मिल सील
साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर अमित को मिला 'युवा रत्न सम्मान'
अंबिकापुर : साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर अमित को मिला 'युवा रत्न सम्मान'
सरगुजा ओलम्पिक खेल में हिस्सा लेने तिथि संशोधित, 25 जनवरी तक कर सकते हैं पंजीयन
अंबिकापुर : सरगुजा ओलम्पिक खेल में हिस्सा लेने तिथि संशोधित, 25 जनवरी तक कर सकते हैं पंजीयन
राष्ट्रीय युवा दिवस पर आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में विद्यालयों में 'आकांक्षी परीक्षा पर्व' की हुई शुरुआत
अंबिकापुर 13 जनवरी 2026
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत “आकांक्षी परीक्षा पर्व“ की शुरूआत आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के विद्यालयों में किया गया। आकांक्षी परीक्षा पर्व का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का संचार करना, बोर्ड परीक्षा की तैयारी में सहयोग प्रदान करना एवं बेहतर परिणाम सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहपटरा में कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल के निर्देशन में की गई। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री दिनेश झा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डी.के. गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री झा ने आकांक्षी परीक्षा पर्व के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को प्रभावी परीक्षा तैयारी रणनीतियों, समय प्रबंधन, विषयगत कठिनाइयों की पहचान तथा तनावमुक्त होकर परीक्षा देने के तरीकों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। शिक्षकों द्वारा नियमित अध्ययन, उत्तर लेखन अभ्यास एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर भी बल दिया गया। कार्यक्रम मेंकलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा विद्यार्थियों के नाम वीडियो दिखाया गया, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया तथा शुभकामनाएं दीं। इस पहल के अंतर्गत लखनपुर विकासखंड के लगभग सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में आगे भी इसी प्रकार की मार्गदर्शन गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।कार्यक्रम में शिक्षा विभाग की टीम सहित खण्डस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विभागीय परीक्षा जनवरी 2026 का आयोजन 27 जनवरी से 03 फरवरी तक
अंबिकापुर 13 जनवरी 2026
विभागीय परीक्षा माह जनवरी 2026 का आयोजन 27 जनवरी से 03 फरवरी 2026 तक परीक्षा केंन्द्र शासकीय बहुउद्देशीय सीनियर सेकेण्डरी विद्यालय, अम्बिकापुर के कक्ष क्रमांक-04 में किया गया है। विभागीय परीक्षा माह में भाग लेने वाले अधिकारी निर्धारित तिथि व नियत स्थान पर विभागीय परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं।
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक
अंबिकापुर : कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक
प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 72 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
अंबिकापुर : प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 72 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
37वां सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जिले में 17जनवरी से होगा लर्निंग लाइसेंस शिविरों का आयोजन
अंबिकापुर : 37वां सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जिले में 17जनवरी से होगा लर्निंग लाइसेंस शिविरों का आयोजन
अंबिकापुर : धान खरीदी में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, गेरसा के धान खरीदी प्रभारी हटाए गए
अंबिकापुर : जिला सरगुजा में चिकित्सा विशेषज्ञों के 08 पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू
नगर पालिक निगम अम्बिकापुर अंतर्गत विज्ञापन प्रदर्शन व्यवसाय हेतु पंजीकृत व्यक्तियों/फर्मों से 28 जनवरी तक निविदाएं आमंत्रित
अंबिकापुर : नगर पालिक निगम अम्बिकापुर अंतर्गत विज्ञापन प्रदर्शन व्यवसाय हेतु पंजीकृत व्यक्तियों/फर्मों से 28 जनवरी तक निविदाएं आमंत्रित
लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं हेतु क्षमता विकास प्रशिक्षण आयोजित
अंबिकापुर : लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं हेतु क्षमता विकास प्रशिक्षण आयोजित
'2 साल निरंतर सेवा निरंतर विकास' कार्यक्रम का 11 जनवरी को अम्बिकापुर के कला केंद्र मैदान में होगा आयोजन
'2 साल निरंतर सेवा निरंतर विकास' कार्यक्रम का 11 जनवरी को अम्बिकापुर के कला केंद्र मैदान में होगा आयोजन
रायपुर : स्थानीय कलाकारों को अधिक से अधिक अवसर मिले, विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गरिमामयी ढंग से मैनपाट महोत्सव सम्पन्न हो-मंत्री श्री अग्रवाल