छत्तीसगढ़ / मोहला मानपुर चौकी
जन समस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्ता पूर्ण निराकरण करें सुनिश्चित–कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति
मोहला : जन समस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्ता पूर्ण निराकरण करें सुनिश्चित–कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति
दिव्यांगजन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों के लिए सुनहरा अवसर
31 मई तक कर सकते हैं पद्म पुरस्कार-2027 हेतु आवेदन
मोहला । राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, नई दिल्ली द्वारा गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार हेतु नामांकन एवं अनुशंसा आमंत्रित किए गए हैं।
जारी निर्देशों के अनुसार जिले से दिव्यांगजन सशक्तिकरण, पुनर्वास, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक समावेशन एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के नाम प्रस्तावित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने सामाजिक संगठनों, स्वैच्छिक संस्थाओं एवं पात्र व्यक्तियों से निर्धारित मापदंडों के अनुरूप अधिक से अधिक नामांकन भेजने की अपील की है।
इस पुरस्कार का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए कार्य करने वाले संगठनों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करना, उनकी पहचान स्थापित करना तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करना है। इससे समाज में सकारात्मक एवं प्रेरणादायी कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण स्क्रीनिंग समितियों द्वारा किया जाएगा तथा उनकी अनुशंसा के आधार पर राष्ट्रीय चयन समिति पुरस्कार विजेताओं का चयन करेगी। चयनित व्यक्तियों एवं संस्थाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं 31 मई 2026 तक भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
सुशासन तिहार में दिव्यांग वृद्ध को मिला वॉकर स्टिक एवं आयुष्मान वय वंदन कार्ड
जन समस्या निवारण शिविर में दिव्यांग वृद्ध कीर्तन भंडारी को मिला सहारा
मोहला । सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जन समस्या निवारण शिविर ने आम जनों के जीवन में नई उम्मीद लेकर आई है। इसी कड़ी में ग्राम आमाडुला निवासी 76 वर्षीय कीर्तन भंडारी के जीवन में भी यह शिविर राहत और सहारे का माध्यम बनकर सामने आया।
कीर्तन भंडारी एक दिव्यांग वृद्ध नागरिक हैं। बढ़ती उम्र और शारीरिक कमजोरी के कारण उन्हें चलने-फिरने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आठ सदस्यीय परिवार होने के बावजूद दैनिक जीवन की चुनौतियां उनके लिए लगातार बढ़ती जा रही थीं। ऐसे कठिन समय में सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविर उनके लिए बड़ी राहत साबित हुआ।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में उनकी समस्या को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें वॉकर स्टिक सहायक उपकरण प्रदान किया गया, जिससे अब उन्हें चलने-फिरने में काफी सहूलियत मिलने लगी है। इसके साथ ही उन्हें आयुष्मान वय वंदन कार्ड भी उपलब्ध कराया गया, जिससे भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त करने का रास्ता आसान हो गया है। सहायता प्राप्त करने के बाद कीर्तन भंडारी ने शासन-प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि अब उन्हें अपने जीवन में सहारा और सुरक्षा का एहसास हो रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन केवल समस्याओं का समाधान ही नहीं कर रहा, बल्कि लोगों के जीवन में संवेदनशीलता, विश्वास और नई उम्मीद भी जगा रहा है।
शासकीय तालाबों को मछली पालन हेतु पट्टे पर करें प्रदान, मिलेगा रोजगार : कलेक्टर
किसानों को एग्रीस्टैक पंजीयन के लिए प्रेरित करने के दिए निर्देश
मोहला । सुशासन तिहार 2026 के तहत विकासखंड मोहला अंतर्गत ग्राम पंचायत आमाडुला में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर से पहले कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आमाडुला क्लस्टर की 13 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की बैठक लेकर पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर, एसडीएम मोहला हेमेंद्र भुआर्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पटवारी तथा क्षेत्र के सरपंच उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन समस्याओं से संबंधित शिकायतें अधिक मिल रही हैं, उनका त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने जल संरक्षण और जल संचयन के स्थायी उपायों पर विशेष जोर दिया। ग्राम पंचायतों को तालाब, कुएं और अन्य जल संरक्षण कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि क्षेत्र में जल स्तर में सुधार लाया जा सके।
कलेक्टर ने सभी सरपंचों से गांवों में नियमित मुनादी कराकर प्रत्येक माह ग्राम सचिवालय आयोजित करने को कहा। उन्होंने कहा कि ग्राम सचिवालय के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं, विकास योजनाओं और आवश्यक कार्यों पर स्थानीय स्तर पर चर्चा कर तेजी से समाधान किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आवास निर्माण कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय पर निर्माण पूर्ण होने से आगामी स्वीकृतियों में भी सुविधा मिलेगी। बैठक में कोरिया मॉडल के तहत खेतों में गड्ढे बनाकर जल संचयन की जानकारी साझा की गई। इसके अलावा आधार अपडेट, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र और किसानों के एग्रीस्टैक पंजीयन की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सरपंचों से किसानों को एग्रीस्टैक में पंजीयन के लिए प्रेरित करने की अपील करते हुए कहा कि इससे भविष्य में शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में किसानों को आसानी होगी।
कलेक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले शासकीय तालाबों को मछली पालन हेतु मछुआ समूहों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को पट्टे पर दिए जाने की व्यवस्था की जाएगी। इससे स्थानीय समूहों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे तथा ग्राम पंचायतों को आय अर्जित करने में भी सहायता मिलेगी।
साथ ही उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग से संबंधित अविवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा एवं अन्य सरल राजस्व प्रकरणों का निराकरण पंचायत स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को त्वरित सुविधा मिल सके और उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। बैठक में ग्रामीणों को इस संबंध में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।
जिले में खरीफ सीजन में उर्वरक वितरण प्रारंभ
पहले दिन 587 किसानों को 206.9 टन खाद वितरित
मोहला । खरीफ मौसम 2026-27 की तैयारी के तहत जिले में रासायनिक उर्वरकों के वितरण प्रारंभ कर दी गई है। शासन के निर्देशानुसार अब किसानों को उनकी भूमि धारिता एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा अनुशंसित मात्रा के आधार पर ही उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। उर्वरकों का वितरण केवल पीओएस मशीन के माध्यम से किया जा रहा है तथा समस्त जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जा रही है।
नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या. राजनांदगांव से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 12 मई से समितियों के माध्यम से उर्वरक वितरण शुरू किया गया है। पहले ही दिन जिले की 15 सहकारी समितियों के माध्यम से 587 किसानों को कुल 206.9 टन उर्वरकों का वितरण किया जा चुका है। नई व्यवस्था लागू होने से किसानों को उनकी वास्तविक आवश्यकता के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराना संभव होगा। इसके साथ ही अवैध भंडारण, कालाबाजारी एवं अनियमित वितरण जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में भी सहायता मिलेगी।
कृषि विभाग द्वारा किसानों को उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग के प्रति जागरूक करने के लिए चौपाल कार्यक्रमों एवं विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर जानकारी दी जा रही है। जिला प्रशासन ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता अनुसार संबंधित सहकारी समितियों से समय पर खाद का उठाव करें तथा पीओएस मशीन के माध्यम से ही उर्वरक प्राप्त करें। कृषि विभाग ने किसानों से संतुलित एवं अनुशंसित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करने की भी अपील की है, ताकि उत्पादन में वृद्धि के साथ भूमि की उर्वरा शक्ति भी बनी रहे।
मार्री क्लस्टर में सरपंचों संग कलेक्टर ने की विकास कार्यों और जनसमस्याओं की समीक्षा
मोहला । सुशासन तिहार 2026 के तहत विकासखंड मोहला अंतर्गत ग्राम पंचायत मार्री में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर से पहले कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने मार्री क्लस्टर की 11 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की बैठक लेकर पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ भारती चंद्राकर, एसडीएम मोहला हेमेंद्र भुआर्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पटवारी तथा क्षेत्र के सरपंच उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन समस्याओं से संबंधित शिकायतें अधिक मिल रही हैं, उनका त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने जल संरक्षण और जल संचयन के स्थायी उपायों पर विशेष जोर दिया। ग्राम पंचायतों को तालाब, कुएं और अन्य जल संरक्षण कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि क्षेत्र में जल स्तर में सुधार लाया जा सके।
कलेक्टर ने सभी सरपंचों से गांवों में नियमित मुनादी कराकर प्रत्येक माह ग्राम सचिवालय आयोजित करने को कहा। उन्होंने कहा कि ग्राम सचिवालय के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं, विकास योजनाओं और आवश्यक कार्यों पर स्थानीय स्तर पर चर्चा कर तेजी से समाधान किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आवास निर्माण कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय पर निर्माण पूर्ण होने से आगामी स्वीकृतियों में भी सुविधा मिलेगी। बैठक में निर्माण कार्यों में लगे राजमिस्त्रियों के प्रशिक्षण पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण के इच्छुक युवाओं की सूची तैयार करने को कहा। साथ ही युवाओं को इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर और सोलर टेक्नीशियन जैसे रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में कोरिया मॉडल के तहत खेतों में गड्ढे बनाकर जल संचयन की जानकारी साझा की गई। इसके अलावा आधार अपडेट, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र और किसानों के एग्रीस्टैक पंजीयन की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सरपंचों से किसानों को एग्रीस्टैक में पंजीयन के लिए प्रेरित करने की अपील करते हुए कहा कि इससे भविष्य में शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में किसानों को आसानी होगी।
मोहला अनुभाग में 6 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित
मोहला : मोहला अनुभाग में 6 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित
सुशासन तिहार 2026 : मार्री क्लस्टर में सरपंचों संग कलेक्टर ने की विकास कार्यों और जनसमस्याओं की समीक्षा
मोहला : सुशासन तिहार 2026 : मार्री क्लस्टर में सरपंचों संग कलेक्टर ने की विकास कार्यों और जनसमस्याओं की समीक्षा
जनगणना हेतु जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित
मोहला : जनगणना हेतु जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित
मानपुर क्षेत्र की उचित मूल्य दुकानों में जांच, राशन वितरण में अनियमितता
मोहला : मानपुर क्षेत्र की उचित मूल्य दुकानों में जांच, राशन वितरण में अनियमितता
कई दुकानों पर कार्रवाई और संचालन निलंबित
मोहला 1 मई 2026
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन पर शासकीय उचित मूल्य दुकानों की जांच की गई, जिसमें राशन वितरण में गंभीर अनियमितताएँ सामने आई हैं। विकासखंड मानपुर की जामड़ी दुकान, जिसका संचालन कमल स्व सहायता समूह गट्टेपायली द्वारा किया जा रहा था।
फरवरी एवं मार्च माह के दौरान 50 हितग्राहियों के ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगने के बावजूद उन्हें राशन का वितरण नहीं किया गया पाया गया। जांच सहायक खाद्य अधिकारी श्री धरमु राम किरंगे एवं प्रभारी तहसीलदार दिलीप साहू द्वारा की गई, जिसके आधार पर अनुविभागीय अधिकारी मानपुर को प्रतिवेदन सौंपा गया और संबंधित समूह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार सरखेड़ा स्थित उचित मूल्य दुकान, जिसका संचालन प्रज्ञा शील करूणा स्व सहायता समूह अरजगुबला द्वारा किया जा रहा था।
मार्च माह के दौरान 108 हितग्राहियों को राशन नहीं दिए जाने की शिकायत सही पाई गई है जांच सहायक खाद्य अधिकारी श्री धरमू किरंगे एवं खाद्य निरीक्षक हेमंत नायक द्वारा की गई। जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी द्वारा दुकान का संचालन निलंबित कर इसे आदिम जाति सेवा सहकारी समिति औंधी से संलग्न कर दिया गया है। वहीं साल्हेभट्टी की शासकीय उचित मूल्य दुकान में भी राशन वितरण में अनियमितता पाए जाने पर संचालन निरस्त कर नवीन संचालन एजेंसी के रूप में सहेली स्व सहायता समूह साल्हेभट्टी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सुशासन तिहार 2026 : अंबागढ़ चौकी अंतर्गत विचारपुर में जन समस्या निवारण शिविर 4 मई को
मोहला : सुशासन तिहार 2026 : अंबागढ़ चौकी अंतर्गत विचारपुर में जन समस्या निवारण शिविर 4 मई को
मोहला 1 मई 2026
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 4 मई को जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत विचारपुर में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। विचारपुर क्लस्टर में चिल्हाटी, कोरचाटोला, मिर्चे, मुडपार, टाटेकसा, खुर्सिटीकुल, ओटेबंधा, पेंडलकुही, कुसुमकसा, झीटिया, खड़खड़ी, तिरपेमेटा, हालमकोड़ो ग्राम पंचायत शामिल हैं। शिविर में विभिन्न योजनाओं से अनेक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।
शिविर के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। शिविर में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने ग्रामीणजनों को शिविर में उपस्थित होने अपील की है।
घर-घर सर्वे में जुटे प्रगणक- जनगणना के पहले दिन अभियान तेज
मोहला : घर-घर सर्वे में जुटे प्रगणक- जनगणना के पहले दिन अभियान तेज
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी
1 मई से जिले में जनगणना अभियान तेज, नागरिकों से सहयोग की अपील
मोहला 1 मई 2026
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह द्वारा जनगणना कार्य का शुभारंभ किए जाने के साथ ही जिले में 1 मई से घर-घर सर्वे शुरू हो गया है। प्रगणक अब क्षेत्र में सक्रिय होकर जानकारी एकत्र कर रहे हैं, वहीं नागरिकों द्वारा की गई स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का भी मौके पर सत्यापन किया जा रहा है, जिससे डाटा की सटीकता सुनिश्चित हो सके।
जनगणना कार्यक्रम के तहत यह कार्य दो चरणों में संपन्न किया जाएगा। प्रथम चरण में 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान प्रगणक “सेन्सस 2027 हाउस लिस्ट मोबाइल एप” के माध्यम से डिजिटल डाटा संग्रह करेंगे। साथ ही नागरिकों द्वारा पोर्टल पर की गई स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की जानकारी का भी मौके पर सत्यापन किया जाएगा।
प्रत्येक घर से 33 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की जा रही है, जिसमें आवासीय स्थिति, उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं और अन्य आवश्यक विवरण शामिल हैं। जनगणना के तहत नागरिकों को एक आईडी भी प्रदान की जा रही है, जिसे प्रगणक के घर आने पर दिखाना होगा, ताकि डाटा का सही मिलान सुनिश्चित किया जा सके।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में पूर्ण सहयोग दें और सही व सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं। जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही भविष्य की विकास योजनाएं तैयार की जाती हैं, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार जैसे क्षेत्रों में प्रभावी नीतियां बनाई जा सकें।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश और जिले के विकास की मजबूत नींव है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
सुशासन तिहार में समस्याओं के निराकरण हेतु प्रशासन की तैयारी पूर्ण
मोहला : सुशासन तिहार में समस्याओं के निराकरण हेतु प्रशासन की तैयारी पूर्ण
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी
जिले में होंगे 17 शिविर, ग्रामीण क्षेत्र में 14 और शहरी क्षेत्र में 3 शिविर किए जाएंगे आयोजित
मोहला 1 मई 2026
जन शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध एवं प्रभावी करने के उद्देश्य से जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के कुल 185 ग्राम पंचायत एवं एक नगर पंचायत सहित कुल 17 क्लस्टर लेवल पर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से आमजन को सुगम, पारदर्शी, एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध की जाएगी।
- प्रशासनिक क्लस्टर तैयार
ग्राम पंचायत स्तर पर विचारपुर, साल्हेभट्टी, मार्री, हंडीटोला, कोराचा, हेरकुटुंब, देववाडवी , कहगांव, आमाडुला, भंसुला, खरदी, कुम्हली, पीपरखर, रानाटोला, नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी में मंगल भवन, टाउन हॉल और कृषि मंडी में शिविर का होगा आयोजन।
- विभिन्न थीम्स पर होंगे शिविर
सौर विद्युत, गरीबी उन्मूलन, धरती आबा, जल संचयन, आरोग्य सेवा, सहकार से समृद्धि, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, सेवाओं का डिजिटलीकरण, स्वच्छता जैसे विषयों पर आधारित होंगे शिविर ।
- विचारपुर में 04 मई को आयोजित होगा पहला शिविर
विचारपुर क्लस्टर में चिल्हाटी, कोरचाटोला, मिर्चे, मुडपार, टाटेकसा, खुर्सिटीकुल, ओटेबंधा, पेंडलकुही, कुसुमकसा, झीटिया, खड़खड़ी, तिरपेमेटा, हालमकोड़ो के लिए विचारपुर ग्राम पंचायत में होगा शिविर ।
- प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूर्ण
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर ने ली समीक्षा बैठक लेकर सभी अधिकारियों को उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु निर्देश दिए हैं।
- जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर हो रहा व्यापक प्रचार-प्रसार
ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर की तिथि की जानकारी नोटिस एवं मुनादी के माध्यम से दी जा रही है।इसके साथ ही सूचना वाहन के माध्यम से निरंतर सूचना दी जा रही हैं। कलेक्टर द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर नागरिकों को शिविर में शामिल होने की अपील की हैं।
सुशासन तिहार-2026 : 4 मई से प्रारंभ होगा जन समस्या निवारण शिविर
मोहला : सुशासन तिहार-2026 : 4 मई से प्रारंभ होगा जन समस्या निवारण शिविर
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी
क्लस्टर वार विशेष थीम पर आधारित होगा जन समस्या निवारण शिविर
मोहला 1 मई 2026
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत शासन की प्राथमिकताओं में जन शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण एवं विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जन समस्या निवारण शिविर हेतु क्लस्टर वार तिथि व स्थान निर्धारित किया गया है। तिथि एवं क्लस्टर वार निर्धारित स्थान के अनुसार जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत 4 मई को ग्राम पंचायत विचारपुर में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 13 मई को ग्राम पंचायत हांडीटोला में, 20 मई को ग्राम पंचायत देववाडवी में, 28 मई को ग्राम पंचायत भनसुला में, 5 जून को ग्राम पंचायत पीपरखार में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जनपद पंचायत मोहला के अंतर्गत 8 मई को ग्राम पंचायत मार्री में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 18 मई को ग्राम पंचायत हेरकुटुब में, 25 मई को ग्राम पंचायत आमाडुला में, 3 जून को ग्राम पंचायत कुम्हली में, 8 जून को ग्राम पंचायत रानाटोला में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसी प्रकार जनपद पंचायत मानपुर के अंतर्गत 6 मई को साल्हेभट्ठी में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 15 मई को कोराचा में, 22 मई को कहगांव में, 1 जून को खरीदी में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसी प्रकार नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत 7 मई को मंगल भवन में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। 10 मई को गंजचौक कृषि मंडी में एवं 19 मई को टाउन हॉल में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन को लेकर प्रत्येक शिविर में एक निश्चित थीम निर्धारित किया गया है।
सुशासन तिहार-2026 : 4 मई से प्रारंभ होगा जन समस्या निवारण शिविर
मोहला : सुशासन तिहार-2026 : 4 मई से प्रारंभ होगा जन समस्या निवारण शिविर
कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने स्वयं की स्व-गणना, नागरिकों को डिजिटल भागीदारी का दिया संदेश
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी
16 से 30 अप्रैल तक स्व-गणना, 1 मई से होगा घर-घर सत्यापन
पहली बार स्व-गणना, स्वयं ऑनलाइन जानकारी भरने की सुविधा
मोहला 24 अप्रैल 2026
जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार जिले में 16 अप्रैल से स्व-गणना शुरू हो गया है। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज सुबह निर्धारित पोर्टल से अपना स्व-गणना पत्रक ऑनलाइन भरा। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिलेवासियों से अपील की है कि जनगणना के लिये आने वाले प्रगणकों को सही जानकारी दें। आपके द्वारा दी गई जानकारी पूर्णतः गोपनीय रहेगी। स्पष्ट प्रावधान है कि आपके द्वारा दी गई जानकारी का उपयोग साक्ष्य के रूप में स्वीकार नहीं होगा।
जनगणना के आंकड़े किसी योजना के हितग्राहियों क़ी पात्रता के लिए नहीं बल्कि कल्याणकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण तथा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन कार्य के लिये आधार बनते हैं। बताया गया कि शासन द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए आसान एवं सरल प्रक्रिया के तहत स्व.गणना भरने की सहूलियत दी गई है। घर का मुखिया इस फार्म को भर सकते है। एक मोबाइल से केवल एक ही स्व-गणना फार्म भरा जा सकता है। यह फॉर्म सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भरा जा सकता है। इससे एक आई डी प्राप्त होगा जिसे प्रगणक के घर आने पर बताना होगा। यदि स्व-गणना फॉर्म नहीं भर पाते तो 1 से 30 मई के बीच प्रगणक घर आकर जानकारी लेंगे।
प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना-भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले में भी दो चरणों में जनगणना होगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना एचएलओ कार्य 01 मई से 30 मई 2026 तक किया जायेगा। जनगणना कार्यक्रम के तहत प्रगणक घर-घर जाकर सेन्सस 2027 हाउस लिस्ट मोबाइल एप का उपयोग कर डिजिटल डाटा संग्रह करेंगे। साथ ही लोगों द्वारा पोर्टल पर स्व-गणना के तहत भरी गई जानकारी का सत्यापन भी करेंगे। दोनों तरह से प्राप्त डाटा की बहुस्तरीय जाँच होगी।
पहले यह कार्य पर्यवेक्षकों द्वारा किया जायेगा। साथ ही चार्ज अधिकारी भी मैदान में जाकर पुनः सत्यापन कर त्रुटियां ठीक करायेंगे। ग्राम व नगर रजिस्टर का प्रारूप व विषय वस्तुए ग्रामीण व नगरीय चार्ज रजिस्टर, प्रगणक, पर्यवेक्षकों व चार्ज अधिकारियों के कार्य, पर्यवेक्षण व कानूनी शक्तियां इत्यादि के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। नागरिकों को स्व-गणना का अवसर प्रदान किया गया है। एसई वेब पोर्टलhttps://se.census.gov.in/ के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में कोई भी व्यक्ति जनगणना संबंधी निर्धारित बिंदुओं में अपनी जानकारी स्वयं भर सकता है।
30 जून तक नलकूप खनन पर प्रतिबंध
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी
कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने जारी किया आदेश
मोहला 24 अप्रैल 2026
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति ने छत्तीसगढ़ पेय जल परिरक्षण अधिनियम द्वारा प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 30 जून तक जिले में नलकूप खनन पर प्रतिबंधित आदेश जारी किया है।
इस अवधि में जिले में सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना कोई भी व्यक्ति नलकूप खनन नहीं कर सकेगा। इसके अंतर्गत पेयजल अथवा अन्य प्रयोजन के लिए नलकूप खनन नहीं किया जा सकेगा। किंतु शासकीय विभाग जैसे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिले में नया नलकूप खनन कर सकेगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग को नलकूप खनन हेतु अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। किंतु किए गए नलकूप खनन की जानकारी प्राधिकृत अधिकारी को दिया जाएगा।
जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए नलकूप खनन के अनुमति देने हेतु प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। राजस्व अनुविभाग मोहला के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला को एवं राजस्व अनुविभाग मानपुर के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मानपुर को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है।