छत्तीसगढ़ / मोहला मानपुर चौकी

दिव्यांगजन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों के लिए सुनहरा अवसर

  31 मई तक कर सकते हैं पद्म पुरस्कार-2027 हेतु आवेदन

 

मोहला । राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, नई दिल्ली द्वारा गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार हेतु नामांकन एवं अनुशंसा आमंत्रित किए गए हैं।

        जारी निर्देशों के अनुसार जिले से दिव्यांगजन सशक्तिकरण, पुनर्वास, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक समावेशन एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के नाम प्रस्तावित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने सामाजिक संगठनों, स्वैच्छिक संस्थाओं एवं पात्र व्यक्तियों से निर्धारित मापदंडों के अनुरूप अधिक से अधिक नामांकन भेजने की अपील की है।

इस पुरस्कार का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए कार्य करने वाले संगठनों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करना, उनकी पहचान स्थापित करना तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करना है। इससे समाज में सकारात्मक एवं प्रेरणादायी कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण स्क्रीनिंग समितियों द्वारा किया जाएगा तथा उनकी अनुशंसा के आधार पर राष्ट्रीय चयन समिति पुरस्कार विजेताओं का चयन करेगी। चयनित व्यक्तियों एवं संस्थाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं 31 मई 2026 तक भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image