छत्तीसगढ़ / कांकेर

आपदा प्रबंधन संबंधी राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यशाला आयोजित

उत्तर बस्तर कांकेर 07 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार राज्य में बाढ़ आपदा एवं प्रबंधन के संबंध में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय सचिव श्रीमती शम्मी आबदी एवं एनडीआरएफ के अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

    सचिव श्रीमती शम्मी आबदी ने वीडियो कान्फेसिंग के जरिए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य मॉक डिजास्टर मेनेजमेंट की यह मॉक ड्रिल महत्वपूर्ण है, सभी संबंधित विभाग के अधिकारी इसके भागीदार बनें तथा मॉक ड्रिल में जो भी जानकारी दी गई है, उसके अनुसार तैयार की जाए। मॉक ड्रिल के दौरान आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों को राहत, खाना, पानी, अस्थाई आश्रय की व्यवस्था, अग्नि दुर्घटना की स्थिति में तत्काल इलाज की व्यवस्था, राहत शिविरों में फिल्ड अस्पताल की स्थापना, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में यातायात बाधित होने पर वैकल्पिक व्यवस्था इत्यादि के संबंध में जानकारी दी गई तथा बताया गया कि प्रत्येक जिलों के सभी तहसीलों में इस माह निर्धारित तिथि को मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय में आयोजित वीडियो कांफ्रेसिंग में संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम कांकेर श्रीमती सरस्वती बंजारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रानू मैथ्यूज सहित पीएचई, सिंचाई, कृषि, पशुपालन इत्यादि विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।  

Leave Your Comment

Click to reload image