छत्तीसगढ़ / बिलासपुर
*गुण्डे बदमाशों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*
बिलासपुर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवहियों में लगभग 175 गुण्डा बदमाशों की निगरानी चेक की गई तथा उनकी गतिविधियों को पुलिस निगरानी में रखा गया है। प्रतिबंधक धाराओंु के अंतर्गत 76 बदमाशों को धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत जेल भेजा गया है। इसके अतिरिक्त अशांति फैलाने की आंशका पर 89 लोगों के विरूद्ध धारा 126, 135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत प्रतिबंधित किया गया है। लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों के कब्जे से घातक हथियार बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कासर्यवाही की गई। लम्बे समय से फरार 37 स्थाई, गिरफ्तारी वारंटी एवं फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जिले को सुरक्षित बिलासपुर के रूप में संवारने पुलिस द्वारा निरन्तर कार्यवाहियॉं की जा रही हैं।
1,000 करोड़ के घोटाले की हाईकोर्ट में फाइनल हियरिंग, कई वरिष्ठ अफसरों पर आरोप
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य स्रोत नि:शक्तजन संस्थान (एसआरसी) के नाम पर हुए कथित 1,000 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला एक बार फिर चर्चा में है। इस मामले में राज्य के लगभग एक दर्जन आईएएस और राज्य सेवा संवर्ग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप हैं। रायपुर निवासी कुंदन सिंह द्वारा दायर जनहित याचिका (PIL) में इस घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की गई थी। अब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच में इस मामले की अंतिम सुनवाई चल रही है, और कोर्ट ने कई वरिष्ठ अधिकारियों को तलब किया है।
सुप्रीम कोर्ट में चुनौती और सीबीआई जांच पर रोक
जब हाई कोर्ट ने इस घोटाले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था, तो उस समय के ताकतवर नौकरशाहों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच पर रोक लगा दी, लेकिन हाई कोर्ट को पूरे मामले की सुनवाई का अधिकार दिया। तब से यह मामला सुप्रीम कोर्ट के स्थगन आदेश के चलते रुका हुआ था, लेकिन अब एक बार फिर से हाई कोर्ट में इसकी फाइनल हियरिंग चल रही है।
1,000 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा
जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है कि 2004 से 2018 के बीच, राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों और राज्य सेवा के अधिकारियों ने एसआरसी के नाम पर फर्जीवाड़ा किया। याचिकाकर्ता कुंदन सिंह ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 630 करोड़ रुपये से अधिक का गबन किया। इस मामले में आरोपियों में 6 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शामिल हैं, जिनमें आलोक शुक्ला, विवेक ढांड, एमके राउत, सुनील कुजूर, बीएल अग्रवाल और पीपी सोती का नाम प्रमुख है। इसके साथ ही राज्य सेवा के अफसरों में राजेश तिवारी, अशोक तिवारी, हरमन खलखो, एमएल पांडे और पंकज वर्मा के नाम भी शामिल हैं।
बैंक खातों के जरिए फर्जीवाड़ा
आरोप है कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित एसआरसी के नाम पर कई फर्जी बैंक खाते खोले गए। इन खातों में फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर विभिन्न कर्मचारियों के नाम से वेतन आहरण किया गया। हाई कोर्ट की जांच में यह भी सामने आया कि ऐसी कोई संस्था अस्तित्व में ही नहीं थी और सिर्फ कागजों में इसका संचालन दिखाया जा रहा था।
हाई कोर्ट के निर्देश
हाई कोर्ट ने पहले ही सीबीआई को इस मामले की जांच के लिए एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। डिवीजन बेंच ने सीबीआई को निर्देश दिया था कि वह समाज कल्याण विभाग से सभी प्रमुख दस्तावेजों को जब्त करे और स्वतंत्र जांच के तहत पूरे मामले की निगरानी हाई कोर्ट करेगा।
तत्कालीन चीफ सेक्रेटरी की रिपोर्ट
तत्कालीन चीफ सेक्रेटरी अजय सिंह ने भी जांच के बाद 200 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा किया था। हाई कोर्ट ने इस पर टिप्पणी करते हुए इसे "गड़बड़ी" नहीं, बल्कि "संगठित अपराध" करार दिया था।
अब इस घोटाले से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों को कोर्ट में जवाब पेश करने के लिए तलब किया गया है, और हाई कोर्ट की फाइनल हियरिंग के बाद इस मामले में बड़ा फैसला आने की उम्मीद है।
खेल मैदान पर आपस में मिलकर कर लिया कब्ज़ा, खिलाड़ियों को नहीं मिल रही जगह
बिलासपुर। मस्तूरी ब्लाक के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सुकुलकारी में खेल मैदान पर अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिससे आसपास के खिलाड़ियों के लिए अभ्यास की जगह खत्म हो गई है। खिलाडयों का कहना है कि तीन साल पहले इस मैदान को खेल गतिविधियों के लिए चिन्हित किया गया था, जहां क्रिकेट, फुटबाल खेलने के साथ ही पुलिस और आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवा अपनी शारीरिक तैयारी करते थे।
मैदान पर 50 से अधिक लोगों ने अपने-अपने हिस्से में बांटकर झोपड़ियां और मकान बना लिए हैं, जिससे खिलाड़ियों के पास खेल के लिए कोई स्थान नहीं बचा है। जलसो, केवतरा, सुकुलकारी, पचपेड़ी समेत दर्जन भर ग्राम के बच्चे यहां खेलने पहुंचा करते थे।
कब्जाधारियों ने मैदान को बांटकर बना लिए मकान
सुकुलकारी के इस मैदान पर 50 से भी अधिक लोगों ने अपने-अपने हिस्से बांटकर यहां झोपड़ी और मकान बना लिए हैं। वही खाली ज़मीन में काटा तार घेर दिया है तो कुछ ने मुर्गा पालन कर लिया है। अब खिलाड़ियों के पास न तो खेलने का मैदान बचा है, न ही वे सेना और पुलिस भर्ती के लिए अपनी शारीरिक तैयारी सही तरीके से कर पा रहे हैं।
खिलाड़ियों की शिकायतें हुईं अनसुनी
इस अवैध कब्जे को लेकर कई बार खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने एसडीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन ऊंची पहुंच वाले कब्जाधारियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन की इस निष्क्रियता के चलते खेल मैदान पर कब्जा बढ़ता जा रहा है और खिलाड़ी खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।
प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का भविष्य खतरे में
खेल मैदान के अभाव में सुकुलकारी और आसपास के क्षेत्रों के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा को निखारने में असमर्थ हैं। नियमित अभ्यास न होने के कारण उनकी शारीरिक क्षमता और खेल कौशल कमजोर हो रहा है। खिलाड़ियों का कहना है कि अगर जल्द ही खेल मैदान वापस नहीं मिला, तो उनके खेल के भविष्य पर संकट आ सकता है।
लायंस क्लासिक द्वारा निशुल्क भोजन वितरण
सोशल मीडिया संभागीय कार्यशाला में वैजयन्त पंडा ने दिए टिप्स
इक्कीसवीं सदी में सोशल मीडिया की भूमिका अत्यन्त ही महत्वपूर्ण - वैजयन्त पंडा
पटवारी के विरुद्ध शिकायतों की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित
पूर्व जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की सिफारिश भी
बिलासपुर , राजस्व मंत्री के निर्देश पर पटवारी कौशल यादव के विरुद्ध शिकायतों की जांच के लिए कलेक्टर अवनीश शरण ने अपर कलेक्टर आरए कुरुवंशी की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की है। समिति 10 बिंदुओं पर आधारित शिकायतों की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी। सभी शिकायतें ग्राम बिजौर और मोपका में श्री यादव की पदस्थापना के दौरान की हैं। वहीं पूर्व में अलग से की गई शिकायतों की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के लिए जिला कलेक्टर जांजगीर चांपा को पत्र भेजा गया है। श्री यादव की पदस्थापना फिलहाल जांजगीर जिले में है।
गौरतलब है कि तत्कालीन हल्का पटवारी कौशल यादव द्वारा मौजा बिजौर के पदस्थापना के दौरान मौजा बिजौर स्थित खसरा नं. 396, 398 जो कि निस्तार पत्रक / वाजिब उल अर्ज में शासकीय / कोटवारी भूमि के रूप में दर्ज है,के क्रय विक्रय तथा नामांतरण प्रतिवेदन में गंभीर अनियमितताएँ की गई है। तथा तहसील बिलासपुर स्थित मौजा मोपका में पदस्थ रहने के दौरान मोपका स्थित खसरा नं. 992/9 जो की शासकीय पट्टे से प्राप्त भूमि है, के क्रय विक्रय तथा छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 165 (7-ख) का उल्लंघन कर नामांतरण कराये जाने की प्रक्रिया में तत्कालीन हल्का पटवारी श्री कौशल यादव द्वारा गंभीर अनियमितताएँ की गई है। चूंकि हल्का पटवारी कौशल यादव जांजगीर जिले में पदस्थ है। अतः उनके द्वारा उक्तानुसार की गई अनियमितताओं के संबंध में जॉच प्रतिवदेन के तथ्यों के आधार पर उनके विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई किये जाने का कष्ट करें।
कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स अस्पताल का किया निरीक्षण
बिलासपुर । कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सिम्स अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने पिछले लगभग दो-तीन माह में हुए निर्माण एवं सुधार कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बचे हुए कार्यों की गति में तेजी लाकर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सिम्स के बदले हालात के बारे में मरीजों एवं उनके परिजनों से भी अनुभव साझा किए। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, अधीक्षक डॉ. सुजीत नायक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सबसे पहले नए बनाए जा रहे ट्राइएज एरिया आपातकालीन सेवा कक्ष का निरीक्षण किया और ट्राइएज सेवाओं को शुरू करने के लिए लंबित विभिन्न मुद्दों के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने संबंधित एजेंसियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया और मरीजों के लाभ के लिए एमजीपीएस के लिए वित्तीय सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने मेडिसिन वार्ड, मेडिकल रजिस्ट्रेशन विभाग में भीषण तापमान की स्थिति को लेकर व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन बनाने एवं विश्राम के लिए बनाये गये अटेंडेंट शेड का भी अवलोकन किया। उन्होंने कुछ परिजनों से परिजन शेड की उपयोगिता के संबंध में बातचीत की।
उन्होंने अस्पताल के रैंप के पास 2 नई लिफ्टों की स्थापना के संबंध में भी अपडेट जानकारी ली। उन्होंने उद्यान में चल रहे सौंदर्यीकरण को भी देखा और कुछ सुझाव दिए। उन्होंने एचओडी रेडियोडायग्नोसिस और चिकित्सा अधीक्षक सिम्स के साथ बैठक की।
दिन में गिरा पारा, तापमान 37.2 डिग्री दर्ज, धीरे-धीरे न्यायधानी में गर्मी का असर होगा कम
बिलासपुर। न्यायधानी में शुक्रवार को मौसम फिर से बदल गया। दिन का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 37.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
एक दिन में 4.4 डिग्री की गिरावट के बाद आमजन को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। तेज गर्म हवाओं का असर कम हुआ।
हालांकि रात में गर्मी अधिक महसूस हुई। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से बढ़कर 29.4 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा की मानें तो दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा बीजापुर, सुकमा में है।
मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है, अगले चार-पांच दिनों में प्रदेश और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने की संभावना है।
एक पूर्व पश्चिम द्रोणीका मध्य उत्तर प्रदेश से पूर्वी मेघालय तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह : बिलासपुर में उपमुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे ध्वजारोहण
जारी कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8.59 बजे मुख्य अतिथि साव का आगमन होगा। सुबह 9 बजे साव द्वारा ध्वजारोहण, सुबह 9.02 राष्ट्रगान, 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, सुबह 9.15 बजे मुख्य अतिथि साव द्वारा मुख्यमंत्री के सदेश का वाचन एवं उदबोधन किया जाएगा। सुबह 9.35 बजे हर्ष फायर, सुबह 9.40 बजे मार्च पास्ट, 9.55 बजे स्कूली बच्चों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। सवेरे 10.30 बजे पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण होगा।
स्वतंत्रता दौड़ 14 अगस्त को, कलेक्टर ने की शहरवासियों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील
बिलासपुर । राज्य शासन की और से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय ध्वज तिरंगा के गौरव को बनाए रखने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा मैराथन स्वतंत्रता दौड़ आयोजित करने के निर्देश दिए गए है।
इसी क्रम में हर वर्ष की भांति जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 14 अगस्त को सुबह 7.30 बजे से स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया है। मैराथन दौड़ नेहरू चौक से शुरू होकर देवकीनंदन चौक, कम्पनी गार्डन, राघवेन्द्र राव सभा भवन, सदर बाजार, गोल बाजार मार्ग से तेलीपारा रोड, पुराना बस स्टैण्ड, अग्रसेन चौक, यातायात थाना से होते हुए पिंक स्टेडियम बिलासा गर्ल्स कॉलेज में समाप्त होगी। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने स्वतंत्रता दौड़ में शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
हाथों में तिरंगा लेकर कलेक्टर की अगुवाई में सैकड़ों ने उत्साह से लगाई स्वतंत्रता दौड़
बिलासपुर । देश की आजादी में वीर सपूतों के योगदान और उनकी शहादत की याद में आज जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत हाथों में तिरंगा लेकर कलेक्टर अवनीश शरण की अगुवाई में सैकड़ों ने दौड़ लगाई।
कलेक्टर ने तिरंगा मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वंदे मातरम.और भारत माता जयकारों के साथ तिरंगा मैराथन दौड़ शहर के अलग अलग रास्तों से होकर गुजरी, जिसने भी देखा उसने तिरंगे को सैल्यूट किया। तिरंगा मैराथन में अधिकारी, खिलाड़ी, स्कूली विद्यार्थी एवं नागरिकों सहित सभी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में उत्साह के साथ शामिल हुए और देशभक्ति का संदेश दिया।
यह दौड़ नेहरू चौक से शुरू होकर होकर पिंक स्टेडियम, बिलासा गर्ल्स कॉलेज में समाप्त हुई। कलेक्टर ने यहां मौजूद लोगों को तिरंगा शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना अमूल्य योगदान दिया है। आज आप सभी बच्चों को आजादी के इस इतिहास को जानना आवश्यक है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए अहिंसात्मक आंदोलन चलाए, तो वहीं शहीद भगत सिंह ने अपनी शहादत से युवाओं को प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित इस स्वतंत्रता दौड़ में सभी आयु वर्ग, समाज के सभी वर्ग के लोग अपनी सहभागिता निभाई है। इसी प्रकार जब राष्ट्र निर्माण की बात हो तो सभी लोग आपसी मतभेदों को भूलाकर आगे आएं और राष्ट्र के लिए अपना योगदान दें।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र ही सर्वाेपरी है। युवा पीढ़ी आजादी के महत्व को समझे और आपसी भेदभाव और वैमन्स्यता की भावना को भूलकर देश की प्रगति में अपनी भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत आर पी चौहान,एडीएम आर ए कुरुवंशी, शिव कुमार बनर्जी, एडीशनल एसपी उमेश कश्यप, नीरज चंद्राकर, एसडीएम पीयूष तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बिलासपुर सिम्स की बदइंतजामी ने ली अधेड़ की जान
बिलासपुर। एक बार सिम्स की बदइंतजामी ने एक अधेड़ की जान ले ली, हार्ट अटैक आने के बाद भी आपातकालीन में उसकी जांच नहीं की गई। उसे यह कहा दिया गया कि ओपीडी शुरू होने वाली है, डाक्टर को दिखा देना, वही इलाज करेंगे, लेकिन इससे पहले ओपीडी पर्ची कटवा लेना।
इधर हार्ट पेन से कहराते हुए अधेड़ को सवा घंटे तक इधर उधर घूमना पड़ा और अंत में उसकी मौत हो गई। जबकि सिम्स में गंभीर मरीजों के लिए आपातकालीन और ट्राइएज यूनिट का संचालन किया जा रहा है, जहां गंभीर मरीजों का इलाज किया जाना होता है, लेकिन इस मामले में इलाज मिलना तो दूर की बात है, उसे पर्ची कटवाने के नाम से घुमाया जाता रहा और अंत में उसकी मौत हो गई, यदि समय पर अधेड़ को इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। यह मामला सिम्स की बदहाल चिकित्सकीय व्यवस्था को उजागर करता है।
तालापारा में रहने वाले 59 वर्षीय शमसाद हुसैन पिता मोहम्मद हुसैन को शुक्रवार की सुबह से ही सीने में दर्द उठने लगा और दर्द धीरे-धीरे बढ़ने लगा और उसे पसीना आने के साथ ही घबराहट भी होने लगा। तब उसने अपने बेटे को कहा कि तबीयत ठीक नहीं लग रही है, अस्पताल चलते है,
ऐसे में सुबह आठ बजे वे सिम्स पहुंचे और सीधे आपातकालीन में पहुंच गए, जहां पर जुनियर डाक्टर ड्यूटी में थे, तब शमसाद हुसैन ने बताया कि सीने में सुबह से ही दर्द उठ रहा है और बेचैनी लगने के साथ पसीना भी निकल रहा है,
जो हार्ट अटैक के लक्षण थे, लेकिन मौजूद स्टाफ ने उनकी जांच करना भी सही नहीं समझा और यह कह दिया गया कि एमआरडी (मेडीकल रिकार्ड डिपार्टमेंट) में जाओ और वहां से ओपीडी पर्ची कटवा लेना, सुबह नौ बजे ओपीडी शुरू होगा तो डाक्टर को दिखाना, वही जांच करेंगे।
यह बात सुनकर शमसाद हुसैन अपने बेटे के साथ एमआरडी में आया, उस समय भी उसके सीने में दर्द उठ रहा था, उसके बाद लाइन में खड़े होकर उसने इसी हालत में ओपीडी पर्ची कटवाई। इसके बाद तीसरे तक में स्थित ओपीडी में पहुंचकर डाक्टर का आने का इंतजार करने लगा।
सुबह नौ बजे जब डाक्टर ने उसकी जांच करने के बाद फौरन ईसीजी कराने को कहा। तब वह अपने बेटे के साथ ईसीजी कराने के लिए पहुंच गया, ईसीजी कक्ष में बताया गया कि जांच कराने के लिए पहले 50 रूपये की पर्ची कटवानी पड़ेगी, तब उसने कहा कि आप ईसीजी करे, मेरा बेटा पर्ची कटवाकर ला रहा है, लेकिन कर्मी नहीं माने और पर्ची कटवाने की बात कही। ऐसे में फिर से शमसाद को एमआरडी सेक्शन में आना पड़ा और पर्ची कटवाने लाइन में लग गया।
सुबह तकरीबन नौ बजकर 10 मिनट में उसका हार्ट पैन और भी बढ़ गया और वे नीचे गिर गए, इसके बाद उसने बेटे को पर्ची कटवाने के लिए लाइन में खड़े होने की बात कही, जिसके कुछ देर बाद दर्द इतना अधिक बढ़ गया कि वे फर्श में ही लेट गए। तब उसकी हालत को देखकर एमआरडी कर्मी बाहर आए और विलचेयर मंगाकर उसे आपातकालीन में लेकर गए और ईसीजी करने को कहा, ईसीजी किया ही जा रहा था, उसी दौरान हार्ट ने काम करना बंद कर दिया और उसकी मौत हो गई।
इस मौत ने सिम्स की चिकित्सकीय बदइंतजामी को उजागर किया है, क्योंकि मृतक बार-बार बोल रहा था कि हार्ट पैन हो रहा है और वह धीरे-धीरे बढ़ रहा है, मुझे तत्काल इलाज की आवश्यकता है, लेकिन डाक्टरों ने उसकी एक न सुनी और उसे इधर-उधर घुमाते रहे, जबकि समय रहते है, यदि उन्हें इलाज मिल जाता तो उनकी जान बचाई जा सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और सिम्स की बदइंतजामी का शिकार होते हुए इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई।
जानलेवा मोबाइल गेम: फ्री फायर की लत ने ली छात्र की जान
बिलासपुर। बेलगहना क्षेत्र के करही कछार के निवासी 16 वर्षीय छात्र ने तिलई डबरा के जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन के अनुसार, वह हाल ही में मोबाइल गेम फ्री फायर की लत में पूरी तरह से डूबा हुआ था, जिससे वह मानसिक तनाव और चिंता का शिकार हो गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक करही कछार निवासी रवि तिर्की (16) ने बुधवार शाम को घर से बाहर जाने की बात कहकर जंगल की ओर रुख किया। अगले दिन सुबह, जब परिजनों ने रवि को ढूंढ़ा। शुक्रवार की सुबह उसका शव जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। शव की पहचान रवि तिर्की के रूप में की गई।परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि रवि पिछले कुछ महीनों से अत्यधिक समय गेम खेलने में व्यस्त था, और उसकी मानसिक स्थिति में बदलाव देखे गए थे। इस घटना के बाद, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है। इस खबर को वेब पेज तत्काल अपडेट करना है।
बिलासपुर सिम्स की बदइंतजामी ने ली अधेड़ की जान
बिलासपुर। एक बार सिम्स की बदइंतजामी ने एक अधेड़ की जान ले ली, हार्ट अटैक आने के बाद भी आपातकालीन में उसकी जांच नहीं की गई। उसे यह कहा दिया गया कि ओपीडी शुरू होने वाली है, डाक्टर को दिखा देना, वही इलाज करेंगे, लेकिन इससे पहले ओपीडी पर्ची कटवा लेना।
इधर हार्ट पेन से कहराते हुए अधेड़ को सवा घंटे तक इधर उधर घूमना पड़ा और अंत में उसकी मौत हो गई। जबकि सिम्स में गंभीर मरीजों के लिए आपातकालीन और ट्राइएज यूनिट का संचालन किया जा रहा है, जहां गंभीर मरीजों का इलाज किया जाना होता है, लेकिन इस मामले में इलाज मिलना तो दूर की बात है, उसे पर्ची कटवाने के नाम से घुमाया जाता रहा और अंत में उसकी मौत हो गई, यदि समय पर अधेड़ को इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। यह मामला सिम्स की बदहाल चिकित्सकीय व्यवस्था को उजागर करता है।
तालापारा में रहने वाले 59 वर्षीय शमसाद हुसैन पिता मोहम्मद हुसैन को शुक्रवार की सुबह से ही सीने में दर्द उठने लगा और दर्द धीरे-धीरे बढ़ने लगा और उसे पसीना आने के साथ ही घबराहट भी होने लगा। तब उसने अपने बेटे को कहा कि तबीयत ठीक नहीं लग रही है, अस्पताल चलते है,
ऐसे में सुबह आठ बजे वे सिम्स पहुंचे और सीधे आपातकालीन में पहुंच गए, जहां पर जुनियर डाक्टर ड्यूटी में थे, तब शमसाद हुसैन ने बताया कि सीने में सुबह से ही दर्द उठ रहा है और बेचैनी लगने के साथ पसीना भी निकल रहा है,
जो हार्ट अटैक के लक्षण थे, लेकिन मौजूद स्टाफ ने उनकी जांच करना भी सही नहीं समझा और यह कह दिया गया कि एमआरडी (मेडीकल रिकार्ड डिपार्टमेंट) में जाओ और वहां से ओपीडी पर्ची कटवा लेना, सुबह नौ बजे ओपीडी शुरू होगा तो डाक्टर को दिखाना, वही जांच करेंगे।
यह बात सुनकर शमसाद हुसैन अपने बेटे के साथ एमआरडी में आया, उस समय भी उसके सीने में दर्द उठ रहा था, उसके बाद लाइन में खड़े होकर उसने इसी हालत में ओपीडी पर्ची कटवाई। इसके बाद तीसरे तक में स्थित ओपीडी में पहुंचकर डाक्टर का आने का इंतजार करने लगा।
सुबह नौ बजे जब डाक्टर ने उसकी जांच करने के बाद फौरन ईसीजी कराने को कहा। तब वह अपने बेटे के साथ ईसीजी कराने के लिए पहुंच गया, ईसीजी कक्ष में बताया गया कि जांच कराने के लिए पहले 50 रूपये की पर्ची कटवानी पड़ेगी, तब उसने कहा कि आप ईसीजी करे, मेरा बेटा पर्ची कटवाकर ला रहा है, लेकिन कर्मी नहीं माने और पर्ची कटवाने की बात कही। ऐसे में फिर से शमसाद को एमआरडी सेक्शन में आना पड़ा और पर्ची कटवाने लाइन में लग गया।
सुबह तकरीबन नौ बजकर 10 मिनट में उसका हार्ट पैन और भी बढ़ गया और वे नीचे गिर गए, इसके बाद उसने बेटे को पर्ची कटवाने के लिए लाइन में खड़े होने की बात कही, जिसके कुछ देर बाद दर्द इतना अधिक बढ़ गया कि वे फर्श में ही लेट गए। तब उसकी हालत को देखकर एमआरडी कर्मी बाहर आए और विलचेयर मंगाकर उसे आपातकालीन में लेकर गए और ईसीजी करने को कहा, ईसीजी किया ही जा रहा था, उसी दौरान हार्ट ने काम करना बंद कर दिया और उसकी मौत हो गई।
इस मौत ने सिम्स की चिकित्सकीय बदइंतजामी को उजागर किया है, क्योंकि मृतक बार-बार बोल रहा था कि हार्ट पैन हो रहा है और वह धीरे-धीरे बढ़ रहा है, मुझे तत्काल इलाज की आवश्यकता है, लेकिन डाक्टरों ने उसकी एक न सुनी और उसे इधर-उधर घुमाते रहे, जबकि समय रहते है, यदि उन्हें इलाज मिल जाता तो उनकी जान बचाई जा सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और सिम्स की बदइंतजामी का शिकार होते हुए इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई।
वाहनों में साउंड बॉक्स बजने पर परमिट होगा निरस्त
बिलासपुर । जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला प्रशासन द्वारा ट्रांसपोर्ट संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीशनल एसपी उमेश कश्यप, एसडीएम पीयूष तिवारी, आरटीओ आनंदरूप तिवारी, सीएसपी उमेश गुप्ता सहित ट्रांसपोर्ट संघ के पदाधिकारी मौजूद थे। संघ के सदस्यों को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण के संबंध में जारी किये गये दिशानिर्देशों की जानकारी दी गई। संघ के सदस्यों ने सभी नियमों का पालन करने का भरोसा दिलाया।
बैठक में एसडीएम पीयूष तिवारी ने कहा कि डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित है। किसी भी वाहन मे डीजे या साउन्ड बॉक्स नहीं लगाया जाएगा I किसी भी वाहन पर साउंड बॉक्स नहीं बजना चाहिए। वाहन में साउंड बॉक्स मिलने पर साउंड बॉक्स जब्त कर वाहन का रिकॉर्ड रखा जाएगा। जब्त साउंड बॉक्स को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के आदेश के बाद ही छोड़ा जाएगा और यदि दूसरी बार वाहन को पकड़ा जाता है तो उस वाहन का परमिट ही निरस्त कर दिया जाएगा। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बिना उस वाहन को कोई भी नया परमिट जारी नहीं किया जाएगा।
युवक ने जंगल में किया सुसाइड
बिलासपुर। बिलासपुर जिले में मोबाइल गेम की लत ने 16 साल के लड़के की जान ले ली. किशोर ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस की जांच में मृतक के ‘फ्री फायर’ ऑनलाइन गेम का एडिक्ट होने की बात आई सामने आई है। यह घटना बेलगहना चौकी क्षेत्र के करहीकछार गांव की है। बताया जार हा कि मृतक पिछले दो-तीन दिनों से डिप्रेशन में था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जल जीवन मिशन से महिलाओं को मिली राहत, समय और श्रम की हो रही बचत
बिलासपुर : जिला मुख्यालय से लगभग 47 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोटा ब्लॉक का आश्रित गांव डोंगी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह छोटा सा गांव है जिसमें 80 परिवार रहते हैं। जल जीवन मिशन आने के पूर्व इस ग्राम के लोगों को शुद्ध पेय जल की समस्या हमेशा बनी रहती थी। डोंगी के लोगों को पीने के पानी के लिए हैण्डपंप पर निर्भर रहना पड़ता था ऐसी परिस्थितियों में महिलाओं के लिए चुनौती बढ़ जाती थी। जल जीवन मिशन योजना का सबसे ज्यादा लाभ महिलाओं को हुआ है। महिलाएं दूर जाकर हैण्ड पंप से पानी लाने का संघर्ष करती थी। जल जीवन मिशन से उन्हे इन समस्याओं से छुटकारा मिल गया है। उनके समय और श्रम दोनों की बचत हो गई है। डोंगी में 80 परिवारों को घर में नल से पीने का शुद्ध पानी मिल रहा है। हैण्ड पंप पर निर्भरता खत्म हो गई है।
ग्राम पंचायत डोंगी के ग्रामीण और महिलाओं के लिए जल जीवन मिशन योजना किसी वरदान से कम नही है। महिलाओं को घंटो लगने वाली लाईन से छुटकारा मिल गया है। पहले डोंगी में बरसात में गंदा पानी निकलने की समस्या और गर्मी के दिनों में भू जल स्तर में गिरावट की समस्या के कारण हैण्डपंप से भी पानी नहीं मिल पाता था, तब गांव में हैण्डपंप होने के बाद भी पेजल संबंधित समस्या बनी रहती थी। अब जल जीवन मिशन के तहत पुरे डोंगी गांव में 80 टेप नल कनेक्शन दिए जाने के लिए 20,000 लीटर का स्टील स्ट्रक्चर जलागार का निर्माण किया गया है। कार्य पूर्ण होने पर ग्राम डोंगी के लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति की खुशी में हर घर जल उत्सव मनाया गया एवं डोंगी को हर घर जल ग्राम घोषित किया गया। अब डोंगी के लोगों को पेयजल संबंधित समस्या से निजात मिल गया है। घरों तक नल का पानी पहुंचने से लोग खुश हैं।
हितग्राही श्रीमती धनकुंवर ने बताया कि पहले पानी भरने के लिए उन्हें दूसरे मोहल्ले जाना पड़ता था। वहां लोगों की बहुत भीड़ हुआ करती थी जिसके कारण पानी भरने में बहुत मशक्कत करनी पड़ती थी और बहुत थकान हो जाती थी। लेकिन अब जल जीवन मिशन योजना से घर पर ही शुद्ध पेयजल मिल रहा है जिससे मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने बताया कि अब मेरे श्रम और समय दोनों की बचत हो रही है। गांव के श्री चंद्रकुमार साहू ने बताया कि जल जीवन मिशन से पूर्व उन्हे पेयजल के लिए हैण्डपंप पर निर्भर रहना पड़ता था और अपनी बारी के इंतजार में बहुत समय बीत जाता था जिससे वे अपने घरेलू कार्य एवं कृषि कार्य करने में पिछड़ जाते थे और कई महत्वपूर्ण कार्य समय के कमी के कारण चुक जाता था। जल जीवन मिशन के तहत अब घर पर ही टेप नल लगाये जाने से पानी भरने हेतु हैण्डपंप पर निर्भर नहीं होना पड़ता, अब सारा काम समय पर हो जाता है।