छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा
इंद्रावती-गुडरा नदी के संगम में तेज बहाव से पलटी नाव
दंतेवाड़ा । जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में बहने वाली इंद्रावती और गुडरा नदी के संगम में बुधवार सुबह एक नाव पलट गई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक व्यक्ति लापता है, वहीं दूसरा चट्टानों के बीच फंसा हुआ है। बाजार से लौटते वक्त हादसा हुआ है। पुलिस और प्रशासन की टीम को इस हादसे की सूचना दी गई है।
सूचना पर रेस्क्यू टीम मौके पर पंहुचकर बचाव कार्य में लग गई है।मिली जानकारी के अनुसार बारिश के दिनों के इंद्रावती नदी पूरी तरह से उफान पर है। ऐसे में नदी पार करने की मनाही रहती है। लेकिन रोज की जरूरतों को पूरा करने भी ग्रामीणों की मजबूरी होती है।
इसी मजबूरी के चलते बारसूर के पास स्थित मंगनार के रहने वाले ग्रामीण नाव के सहारे बोधघाट बाजार गए हुए थे । लौटते वक्त इंद्रावती और गुडरा नदी के संगम में तेज बहाव के चलते इनकी नाव पलट गई। नाव में कितने लोग सवार थे ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
लोन वर्राटू : 9 इनामी समेत 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा जिले में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को 9 इनामी नक्सलियों समेत कुल 12 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर कुल 28 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
इन माओवादियों ने DIG कमलोचन कश्यप, CRPF DIG राकेश चौधरी और SP गौरव राय के सामने समर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सली रोड खोदने, एंबुश लगाने, कैंप फायरिंग और बैनर-पोस्टर लगाने जैसी कई नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
लोन वर्राटू अभियान ने पार किया 1000 का आंकड़ा
बस्तर में चल रहे लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान के तहत अब तक कुल 1005 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जिनमें से 249 इनामी रहे हैं। प्रशासन की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित माओवादियों को ₹50,000 सहायता राशि के साथ अन्य सुविधाएं जैसे स्किल ट्रेनिंग, कृषि भूमि आदि प्रदान की जाएंगी।
पुलिस का मानना है कि यह कदम बाकी माओवादियों को भी मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित करेगा। आत्मसमर्पण करने वालों को जल्द पुनर्वास योजनाओं से जोड़ा जाएगा और उन्हें समाज के साथ नई शुरुआत का मौका मिलेगा।
यह अभियान नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने और युवाओं को हिंसा छोड़कर विकास की ओर मोड़ने की दिशा में सरकार का अहम कदम माना जा रहा है।
आत्मसमर्पित नक्सली
1. चद्रन्ना उर्फ बुरसू पुनेम पिता स्व0 रघ्घू पुनेम उम्र लगभग 52 वर्ष जाति मुरिया निवासी पूसनार पेद्दापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर। डीव्हीसीएम/पष्चिम बस्तर डिवीजन डीएकेएमएस अध्यक्ष (ईनाम 08 लाख)
2. अमित उर्फ हिंगा बारसा पिता स्व0 भीमा बारसा उम्र लगभग 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुरमा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा। डीव्हीसीएम कंपनी नम्बर 10 (ईनाम 08 लाख)
3. अरूणा लेकाम पति अमित उर्फ हिंगा बारसा उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी छोटेतुंगाली थाना जांगला जिला बीजापुर। एसीएम/डीके मेडिकल टीम सदस्य (ईनाम 05 लाख)
4. देवा कवासी पिता स्व0 लखमा कवासी उम्र लगभग 22 वर्ष जाति माड़िया निवासी अण्ड्री थाना गंगालूर जिला बीजापुर। प्लाटून नम्बर 32 पीपीसीएम/ सेक्षन कमाण्डर (ईनाम 03 लाख)
5. राजेश मड़काम पिता स्व0 लिंगा मड़काम उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी बोड़गा कोडोलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर। बोड़गा आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष (ईनाम 02 लाख)
6. पायके ओयाम पिता स्व0 लक्खू ओयाम उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी चेरली कोकोड़ीपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (ईनाम 01 लाख)
7. कोसा सोढ़ी पिता हड़मा उर्फ मेट्टा सोढ़ी उम्र लगभग 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी जियाकोड़ता डोंगरीपारा थाना कुआकोण्डा जिला दन्तेवाड़ा। जियाकोड़ता आरपीसी सीएनएम सदस्य (ईनाम 50 हजार)
8. महेश लेकाम पिता सन्नू लेकाम उम्र लगभग 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी छोटेतुंगाली थाना जांगला जिला बीजापुर। पोटेनार आरपीसी सीएनएम सदस्य (ईनाम 50 हजार)
9. राजू करटाम पिता सन्नू करटाम उम्र लगभग 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी छोटेतुंगाली थाना जांगला जिला बीजापुर। पोटेनार आरपीसी सीएनएम सदस्य (ईनाम 50 हजार)
10. श्रीमती हिड़मे कोवासी पति हुंगा माड़वी पिता हुंगा कोवासी उम्र लगभग 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी कुंजेरास हित्तापारा थाना कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा। केएएमएस सदस्य (ईनाम- निरंक)
11. जीबू उर्फ रोशन ओयाम पिता लच्छू ओयाम उम्र लगभग 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी बोड़गा बोड़गापारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर। बोड़गा आरपीसी मिलिशिया सदस्य (ईनाम- निरंक)
12. अनिल लेकाम पिता सन्नू लेकाम उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी छोटेतुंगाली थाना जांगला जिला बीजापुर। ग्राम छोटेतुंगाली मिलिशिया सदस्य (ईनाम- निरंक)
फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए बीएलओ व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण
दंतेवाड़ा । भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को संयुक्त जिला कार्यालय के भू-तल स्थित सभाकक्ष में आज प्रशिक्षण दिया गया। इसमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दंतेवाड़ा के अंतर्गत आने वाले तहसील बारसूर एबं कुआकोंडा के मतदान केंद्रों में नियुक्त बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर शामिल थे।
इस दौरान निर्वाचक नामावली में फार्म 6 नाम जोड़ने के लिए फार्म 7 विलोपन जैसे स्थानांतरण विवाह मृत्यु होने पर फार्म 8 त्रुटि सुधार जैसे नाम जन्म तिथि स्थानांतरण डुप्लीकेट फोटो परिचय पत्र दिव्यांग मतदाता चिन्हांकित करना आदि एवं मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण किए जाने के संबंध में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण देने के साथ-साथ बीएलओ को घर-घर सर्वे के दौरान मतदाताओं से विनम्रता पूर्वक परिचय देते हुए निर्वाचन संबंधी कार्य के बारे में जानकारी लेने के बारे में कहा गया। प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ के कर्तव्य निर्वाचन संबंधी नियम दंड के प्रावधान, बीएलओ एप, बीएलओ और मतदाता के बीच प्रश्न उत्तर के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, दंतेवाड़ा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बारसूर, कुआकोंडा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं बी.एलओ, सुपरवाइजर प्रशिक्षण में उपस्थित थे।
दंतेवाड़ा के एकलव्य विद्यालय परिसर में हुआ ’’एक पेड़ माँ के नाम’’ वृक्षारोपण कार्यक्रम
दंतेवाड़ा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी आदेशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी एस. के. अम्बस्ट, जिला आयुक्त श्याम लाल शोरी, शैनी रविन्द्र (सहायक राज्य आयुक्त गाइड) मार्ग दर्शन में एकलव्य विद्यालय परिसर दंतेवाड़ा में एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम विद्यालय प्राचार्य के उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर जिले के स्काउट, गाइड्स पदाधिकारी एवं स्काउट्स एवं गाइड्स मौजूद थे। इसके साथ ही उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रकृति की सुरक्षा संबंधी शपथ समस्त स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा लिया गया।
मेटल माइंस इंटक यूनियन के द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर नगर के सभी चिकित्सकों एवं रिटायरमेंट कर्मचारियों को सम्मानित किया गया ।
मेटल माइंस इंटक यूनियन के द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर नगर के सभी चिकित्सकों एवं रिटायरमेंट कर्मचारियों को सम्मानित किया गया ।
विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का किया गया आयोजन
विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का किया गया आयोजन
प्रधानमंत्री ग्राम उत्कर्ष अभियान : ग्राम बड़े तुमनार में जन-जागरूकता व संतृप्ति शिविर का हुआ संपन्न
दंतेवाड़ा । प्रधानमंत्री ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत 15 जून से 30 जून 2025 तक जिले के ग्राम पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे जन-जागरूकता एवं संतृप्ति शिविरों की श्रृंखला में आज द 30 जून को विकासखंड गीदम के ग्राम पंचायत बड़े तुमनार में शिविर संपन्न हुआ।
इस विशेष शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के पात्र हितग्राहियों को विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। शिविर के माध्यम से आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, वृद्धा एवं दिव्यांग पेंशन योजना तथा जनधन खाता बीमा योजना जैसे सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक चैतराम अटामी,जनपद सदस्य सुभद्रा क्षत्रिय, ग्राम पंचायत बड़े तुमनार एवं आसपास की पंचायतों के सरपंचगण, जनपद सदस्यगण, जनपद पंचायत गीदम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलराम ध्रुव, मंडल संयोजक रविन्द्र टिकम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर में ग्रामीणों की भारी उपस्थिति देखी गई। सैकड़ों की संख्या में हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन किया तथा मौके पर ही कई लाभ भी प्रदान किए गए।
विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि “हमारे आदिवासी अंचलों में जब तक अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुँचता, तब तक विकास अधूरा है। धरती आबा उत्कर्ष योजना और प्रधानमंत्री ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर पात्र हितग्राही को उसका अधिकार मिले। चाहे वह आयुष्मान कार्ड हो या पीएम किसान योजना, अब हर जरूरतमंद को लाभ मिलना चाहिए। इस शिविर में वृक्षारोपण अभियान के तहत जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।
माँ दंतेश्वरी कॉरिडोर में ’’आरसेटी बाजार’’ का आयोजन
दंतेवाड़ा। विगत दिवस मां दन्तेवष्वरी मंदिर प्रांगण में आरसेटी बाजार का आयोजन किया गया था। जिसमें अगरबत्ती, धूप बत्ती, मच्छर अगरबत्ती, साबुन, हैंडवाश का प्रदर्शनी कर विक्रय किया गया। ज्ञात हो कि भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) दंतेवाड़ा द्वारा 12 दिवसीय घरेलू अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। जिसमें जिले के विभिन्न ग्राम के महिलाओं ने इस प्रशिक्षण का लाभ उठाया। प्रशिक्षण के दौरान कई प्रकार के सुगंधित अगरबत्ती, धूपबत्ती, मच्छर अगरबत्ती, एवं साबुन, वाशिंग पाउडर बनाने हेतु प्रशिक्षण प्रदाय किया।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं में आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए उत्साहित नजर आई। उक्त प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर पंकज कुमार साहू द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को अपने उत्पाद को विक्रय किये जाने, संस्थान के डायरेक्टर एम. आर. राजू ने महिलाओं को सफल उद्यमी बनने हेतु बैंकिंग सम्बंधित जानकारी, बैंक से लोन प्राप्त कर व्यवसाय को बढ़ाने, के संबंध में जानकारी दिया।
राजेंद्र मृणाल राय कौर बनी किरंदुल नगर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष
राजेंद्र मृणाल राय कौर बनी किरंदुल नगर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष
यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों की काटी गई चालान
*यातायात पुलिस!*
चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस दंतेवाड़ा की चालानी कार्रवाई !
साईबर शिकार का एक और मामला
साईबर शिकार का एक और मामला
बैलाडीला प्रेस क्लब का वार्षिक मिलन एवं सम्मान समारोह संपन्न -
किरंदुल । लोह नगरी किरंदुल में संचालित पत्रकारों की संस्था बैलाडीला प्रेस क्लब का वार्षिक मिलन एवं सम्मान समारोह एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के मंगल भवन में भव्यता के साथ संपन्न हुआ । सर्वप्रथम बैलाडीला प्रेस क्लब के वार्षिक सम्मेलन के मुख्य अतिथि एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक संजीव साही ,विशिष्ट अतिथि किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष रूबी सिंह ,आर्सेलर मित्तल के महाप्रबंधक वाई राघवेल्यु ,एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की कार्मिक प्रमुख के एल नागवेणी ,हाइवे चैनल के संपादक देवशरण तिवारी ,इंटक के सचिव ए के सिंह ,एनएमडीसी एसटी एससी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बी एल तारम ,थाना प्रभारी संजय यादव ,यातायात थाना प्रभारी दंतेवाड़ा प्रहलाद साहू ,सीएमओ पालिका शशिभूषण महापात्र ,पूर्व पालिकाध्यक्ष अमरीक सिंह, अनिल राजी मोल ,शैलेंद्र सिंह ,परियोजना विद्यालय प्राचार्य सुनील दुबे ,डीएवी स्कूल प्राचार्य एस के श्रीवास्तव ,केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य विनोद कुमार ,प्रकाश विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त अतिथियों ने माँ सरस्वती के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।तत्पश्चात सभी उपस्थित अतिथियों का पुष्प गुच्छ ,शाल के साथ साथ प्रेस क्लब के मेमोंट से सम्मान किया गया ।
वार्षिक सम्मेलन के दौरान नगर के परियोजना विद्यालय ,केंद्रीय विद्यालय ,प्रकाश विद्यालय ,शासकीय विद्यालय, डी ए वी स्कूल में बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के साथ साथ नगर की सभी सामाजिक संस्थाओं के सामाजिक कार्यकर्ताओं ,पत्रकारिता जगत से वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण बैरागी ,योग के क्षेत्र ,खेलकूद के क्षेत्र में नगर का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों, के साथ साथ पिछले साल नगर में आई प्राकृतिक आपदा के समय प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने वाले एनएमडीसी प्रबंधन के सिविल विभाग ,नगर पालिका के कर्मचारियों ,पुलिस विभाग के जवानों ,एवं पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी की टीम का भी बैलाडीला प्रेस क्लब के द्वारा मेमोंट प्रदान कर सम्मान किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत में नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गीतों की प्रस्तुति दे कर अतिथियों का दिल जीत लिया । इस दौरान बैलाडीला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र सक्सेना ,सचिव अरुण शर्मा ,कार्यालय सचिव शेखर दत्ता ,के रघु ,सुनीता साहू ,अब्दुल हमीद सिद्दीकी ,किशोर जाल ,लखन दुर्गा ,बी उद्देश्य ,तपन दास ,आकाश गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे ।कार्यक्रम का मंच संचालन सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश साहू ने किया ।
किरंदुल एनएमडीसी सिविल डिपार्टमेंट के अधिकारी व कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह व सॉल भेंट कर सम्मानित किया गया ।
जन-मानस के बचाव कार्य में आपदा के वक्त इनका भी बड़ा योगदान था
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती विज्ञापन अपरिहार्य कारणों से निरस्त
दंतेवाड़ा । एकीकृत बाल विकास दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय डी. के.एस भवन रायपुर के पत्र क्रमांक 728/1098/2008/मबावि/50 रायपुर दिनांक 02 अप्रैल 2008 के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के नियुक्ति हेतु निर्देश प्रसारित किये गए है के तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना दंतेवाड़ा द्वारा ग्राम पंचायत बालूद के आंगनबाडी केन्द्र बालूद पडियारपदर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के नियुक्ति संबंधित विज्ञापन पत्र कमांक 68/नबावी/स्था./2025-26 दंतेवाड़ा दिनांक 09 मई 2025 के द्वारा जारी किया गया था। उक्त विज्ञापन को कतिपय अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया जाता है।
सखी वन स्टॉप सेंटर : भर्ती हेतु 18 तक दावा आपत्ति
दंतेवाड़ा । महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सखी वन स्टॉप सेंटर अंतर्गत 06 पदों की भर्ती हेतु संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर से विज्ञापन जारी किया गया था। जिसका जिला स्तर पर दिनांक 11 मार्च से 25 मार्च 2025 तक आवेदन पत्र प्राप्त कर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ किया गया था, प्राप्त आवेदनों को विभागीय समिति द्वारा स्कूटनी किया गया एवं जिला स्तरीय संचालन समिति से अनुमोदन पश्चात् दावा आपत्ति प्रकाशित किया जा रहा है जिसे जिले के वैबसाईट www.dantewada.nic.in में देखा जा सकता है। दावा आपत्ति दिनांक 12 जून से 18 जून 2025 तक लिखित आवेदन पत्र के साथ संयुक्त जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास के कक्ष क्रमांक 231 में आवेदन पत्र जमा कर सकते है।
पंचायत में चल रहे प्रधानमंत्री आवास के कार्यों को मिशन मोड में करें : कुणाल दुदावत
ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की विभागीय बैठक में कलेक्टर द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश
दंतेवाड़ा। संयुक्त कार्यालय भवन के भू-तल स्थित सभा कक्ष में आज कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के ईई,एसडीओ, सब इंजीनियर, इंजिनियर एवं तकनीकी सहायक की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में उन्होंने विभाग द्वारा जिले भर में किए जा रहे विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों उसकी अद्यतन प्रगति, कार्य पूर्णता तिथि, अप्रारंभ एवं रुके हुए कार्यो के स्थिति का औचित्यपूर्ण कारण के संबंध में विस्तारपूर्वक समीक्षा किया।
बैठक के सर्वप्रथम कलेक्टर नें कहा कि पंचायत स्तर में चल रहे प्रधानमंत्री आवास के कार्यों को मिशन मोड करते हुए अद्यतन प्रगति लाए, क्योंकि यह योजना ग्रामीण स्तर के हर एक पात्र हितग्राही के पक्के मकान का सपना साकार कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत पंचायतों में बनाए जा रहे, आवासों का भी विभागीय मैदानी अमला समय-समय पर तकनीकी निरीक्षण कर समय पर पूर्ण करने के लिए सरपंचों या ग्राम सचिवों निर्देशित करें। और जितने भी आवास पूर्ण नहीं है,उन हितग्राही ओर गांव के सरपंच,पंच एवं सदस्य की बैठक कर आवास समस्या के निराकरण करने की दिशा में कार्य करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी जितने भी निर्माण कार्य है उनको प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करे।
इसके अलावा उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यो में गुणवत्ता विहीन एवं समय पर कार्य न करने वाले कॉन्ट्रेक्टरों को नोटिस जारी कर ब्लैक लिस्ट करें। जो ठेकेदार विभागीय अनुबंध अनुरूप अपने कार्यों को पूर्ण करने में अक्षम साबित हो रहे हैं उनके प्रति किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।
बैठक के अंत में उन्होंने कहा कि राज्य शासन की मंशा अनुसार निर्माण कार्यों का गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा में निर्मित होना सही मायने में सुशासन का परिचायक है अतः उन्हें अपेक्षा है कि विभाग के आगामी बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा शासकीय उद्यान रोपणी किरन्दुल विकासखंड कुआकोंडा में आवासीय क्वाटर एच टाइप निर्माण कार्य, दुकान सह यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य दंतेवाड़ा, कटेकल्याण छात्रावास में शौचालय मरम्मत एवं बोर खनन कार्य, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जावंगा एजुकेशन सिटी में प्रथम तल में शेड निर्माण कार्य, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुआकोंडा में बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य भाग-1, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुआकोंडा में बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य भाग-2,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुआकोंडा में सी.सी. सडक निर्माण कार्य भाग-1, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुआकोंडा में सीसी सड़क निर्माण कार्य भाग-2, महतारी सदन निर्माण कार्य दंतेवाड़ा,महतारी सदन निर्माण कार्य कुआकोंडा, महतारी सदन निर्माण कार्य कटेकल्याण, स्वामी आत्मानंद हिन्दी मीडियम हाई स्कूल भवन पण्डेवार में भवन निर्माण कार्य भाग-एक,स्वामी आत्मानंद हिन्दी मिडियम हाई स्कूल भवन पण्डेवार में भवन निर्माण कार्य भाग-दो,स्वामी आत्मानंद हिन्दी मिडियम हाई स्कूल भवन गदापाल में भवन निर्माण कार्य भाग-एक,स्वामी आत्मानंद हिन्दी मीडियम हाई स्कूल भवन गदापाल में भवन निर्माण कार्य भाग-दो, प्री मैट्रिक बालक छात्रावास बड़े बेड़मा में 50 सीटर छात्रावास भवन निर्माण कार्य भाग 1 से 3 तक, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य बचेली,100 सीटर बालक आश्रम निर्माण कार्य सूरनार भाग- 01 से 04 तक,बायोपलॉस्क यूनिट का निर्माण कार्य दतेवाडा भाग-1 से 05 तक सहित अन्य स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यो के सहित अन्य कार्यों के संबंध में कलेक्टर द्वारा दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के मुख्य कार्यपाल अंभियता राजीव विजय टडंन, एसडीओ गीदम ,एसडीओ दन्तेवाड़ा, सब इंजिनियर, इंजिनियर, तकनीकी सहायक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान : पंचायत स्तर पर जन जागरूकता एवं संतृप्ति शिविर की तिथियां जारी
दंतेवाड़ा । प्रधानमंत्री जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे- आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान, मातृ वंदन योजना, वृद्धा एवं दिव्यांग पेंशन, जनधन खाता बीमा योजना इत्यादि से आदिवासी हितग्राहियों को लाभान्वित किये जाने हेतु दिनांक 15 जून 2025 से 30 जून 2025 तक ग्राम पंचायत स्तर पर जन जागरूकता एवं संतृप्ति शिविर आयोजन किया जाना है।
इस संबंध में दन्तेवाड़ा विकासखण्ड अन्तर्ग्रत 15 जून को ग्राम पंचायत भवन पोन्दुम, के ग्राम टेकनार, पोन्दुम, जारम, मटेनार, 18 जून को ग्राम पंचायत भवन गामावाड़ा में चंदेनार, गदापाल, तोयलंका, कुम्हाररास, गमावाड़ा, धूरली, भांसी, बड़ेकमेली, 20 जून को ग्राम पंचायत भवन बड़े बचेली के ग्राम नेरली, बेनपाल, दुगेली, गंजेनार, मसेनार, मोलसनार, 23 जून ग्राम पंचायत भवन मंगनार को डेगलरास, मंगनार, कुपेर, कमालूर, कुन्देली, मिडकुलनार, केशापुर, भोगाम, 26 जून को ग्राम पंचायत भवन मेटापाल-01 के ग्राम कावड़गांव, डुमाम, मेटापाल-01, मेन्डोली, मुरकी,फुलनार, मुस्केल, नेटापुर गीदम विकासखण्ड अन्तर्गत 15 जून को ग्राम पंचायत छिन्दनार के ग्राम छिन्दनार, तुमरीगुण्डा, गुटोली, पाहुरनार बड़ेकरका, कौरगांव, मुस्तलनार, कोरलापाल, मुचनार, 18 जून को ग्राम पंचायत भवन जावंगा के ग्राम जावंगा, नागूल, कटूलनार, मड़से, हाउरनार, बड़ेपनेड़ा गुमड़ा, 21 जून को ग्राम पंचायत भवन फरसपाल के ग्राम फरसपाल, आलनार, फरसपाल अलाईस, बोदली, मुण्डेर, 23 जून को ग्राम पंचायत भवन बड़ेकारली के ग्राम बड़ेकारली, झोडि़याबाड़म, बिंजाम, 26 जून को ग्राम पंचायत भवन हिड़पाल के ग्राम पुरनतरई, उपेट, नागफनी, कोरकोेटी, हितामेटा, भरपाल, 28 जून को ग्राम पंचायत भवन हिरानार-1 के ग्राम हिरानार, घोटपाल, कासोली, जोड़ातराई, रोंजे। 30 जून को ग्राम पंचायत भवन बड़ेतुमनार, के ग्राम बड़ेतुमनार, छोटेतुमनार, गुमलनार, मोफलनार, बड़ेसूरोखी, बांगापाल, फुण्डरी में होगा।
इसके अलावा कुआकोण्डा विकासखण्ड अन्तर्गत 15 जून को ग्राम पंचायत भवन मैलावाड़ा के ग्राम मैलावाड़ा, गोंगपाल, बड़ेहड़मामुण्डा, हितावर, हल्बारास, मूलेर, 18 जून को ग्राम पंचायत भवन पालनार के ग्राम पालनार, फुलपाड़, माहाराहाऊरनार, पेन्टा, डोरीरास, लेन्ड्रा, टिकन पाल, चोलनार, कलेपाल, 20 जून को ग्राम पंचायत भावन समेली के ग्राम समेली, रेवाली, मडेन्डा, जबेली, अरबे, 23 जून को ग्राम पंचायत भवन अरनपुर के ग्राम नीलावाया, बुरगुम, पुजारीपाल, अरनपुर, नहाड़ी, ककाड़ी, तनेली, परचेली, मेंडपाल, पेडका, पोटाली 28 जून को ग्राम पंचायत भवन मड़कामीरास के ग्राम समलवार, मड़कामीरास, गुमीयापाल, बेगपाल, बडेपाली, आलनार, कुटरेम, कोड़ेनार, मदाड़ी, पेरपा, प्रांजेल, पीरनार, हिरोली, कड़मपाल, 30 जून को ग्राम पंचायत भवन नकुलनार के ग्राम कुआकोण्डा, गढ़मिरी, रेंगानार, नकुलनार, श्यामगिरी, खुटेपाल, 15 जून को ग्राम पंचायत भवन टेटम के ग्राम टेटम, गुड़से, तुमकपाल, तेलम, बड़ेगादम, 20 जून को ग्राम पंचायत भवन कटेकल्याण के ग्राम लखारास, परचेली, नड़ेनार, चिकपाल, मारजूम, बेंगलूर, मथाड़ी, 23 जून को ग्राम पंचायत भवन सुरनार के ग्राम सूरनार, दुवालीकरका, बड़ेलखापाल, गाटम।
साथ ही कटेकल्याण विकासखण्ड अन्तर्गत 26 जून को ग्राम पंचायत भवन बड़ेगुडरा के ग्राम बड़ेगुडरा, एटेपाल, छोटे गुडरा, मोखपाल, माहराकरका, कोरीरास, बड़ेबेड़मा, 30 जून को ग्राम पंचायत भवन भूसारास के ग्राम भुसारास, एड़पाल, दुधीरास, प्रतापगिरी, छोटे लखापाल, जंगमपाल में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।