इंस्टाग्राम में चाकू के साथ फोटो अपलोड करने वाले जे पवन उर्फ ब्रूसली को छावनी पुलिस ने गिरफ्तार किया
दुर्ग |
2024-11-22 17:23:04
छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.)के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर छावनी पुलिस द्वारा बरामद की गई
भिलाई नगर । दुर्ग पुलिस जिले में अपराध नियंत्रण करने अपराधियों की धर पकड़ कर रहा है वहीं अब सोशल मीडिया में हथियार के साथ फोटो खींच कर सोशल मीडिया में पोस्ट करने वाले पर कार्यवाही कर अपराधियों को जेल भेज रहा है । पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा अवैध हथियार , कटर, चाकू रखने वाले किं सूचना देने वाले को पुलिस के तरफ से 1000 रुपए का इनाम देने का अभियान कल 21 नवंबर को प्रारंभ किया गया था जो का रात को एक नागरिक द्वारा एक लड़के का चाकू के साथ फोटो इंस्टाग्राम अपलोड किया गया था जो पुलिस अधीक्षक के द्वारा निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन सिंह राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में छावनी पुलिस के द्वारा कल 21 नवंबर के रात्रि उक्त व्यक्ति को पकड़ गया जो अपना नाम जे. पवन उर्फ ब्रुसली होना बताया एवं उसके द्वारा लहराने वाला चाकू भी बरामद कराया जो थाना छावनी में अपराध क्र. 550/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत जे. पवन उर्फ ब्रुसली के विरुद्ध कार्यवाही कर न्यायालय दुर्ग मे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । जिसमे सउनि विनय रजक आरक्षक विकास सिंह, तालेन्द्र चन्द्राकर की सराहनीय भूमिका रही है।