छत्तीसगढ़ / दुर्ग

पूर्व मंत्री कुरैशी मिले भिलाई व दुर्ग के नगर निगम के आयुक्त से

भिलाई। प्रदेश के पूर्व मंत्री बदरूद्दीन कुरैशी ने दुर्ग जिले के जिलाधीश सुश्री ऋिचा प्रकाश चौधरी एवं नगर पालिक निगम भिलाई और दुर्ग के आयुक्तों को पत्र लिखकर एवं मिलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के हाईकोर्ट और राज्य शासन के आदेश का पालन करने का आग्रह किया है कुरैशी ने बताया कि स्वच्छता स्वच्छ भारत अभियान के अंर्तगत पूरे देश के गांव और शहरों में अभियान चलाया गया था जिसमे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र एंव चश्मे (लोगो) का स्केच  नगर निगम, नगर पालिका, गांव और शहरों के गंदे स्थानों, गली कूचों, गंदगी के ढेरों, सुलभ शौचालयों एवं ट्रेनों के डब्बों, स्टेशनों में बनाया जा रहा था जिसे देखकर मुझे आत्मग्लानि हुई मुझे यह मालूम था कि केन्द्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का लोगो तैयार किया गया है, इसी लिए केन्द्र और राज्य सरकार अपने से परिर्वतन नहीं कर सकती, इस लिए मैंने बिलासपुर हाईकोर्ट में राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ  जनहित याचिका  8.12.2016 को दायर किया और साथ ही तथ्यात्मक सच्चाई दस्तावेज पेश किया  माननीय न्यायालय के समक्ष रख कर गंदे, कचरे, सुलभ शौचालयों में बन रहे गांधी जी के चश्में(लोगो) के स्केच कूडेदानों में गांधी जी के चित्र वाले चश्में(लोगो) के स्केच को पैरों में रोंदा जा रहा है मेरी याचिका को बिलासपुर हाईकोर्ट के डबल बैंच के विद्धान न्यायाधीश एवं चीफ जस्टिस थोथाथील बी.राधाकृष्णन और प्रीतिंकर दिवाकर द्वारा गंभीरता से लेते हुए केंद्र और राज्य सरकारों को गांधी जी से संबंधित स्केच, फोटो, चश्मा, चरखा, आदि को गंदी दिवारों सार्वजनिक शुलभ शौचालयों, डस्टबीनों पायदानों एवं मलीन स्थानों से हटाने का आदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ के राज्य सरकार को 50,000 हजार रूपये याचिका कर्ता के वकील को 3 सप्ताह के अंदर देने का निर्देश दिया उसी निर्देश के आधार पर केन्द्र और राज्य सरकारों ने अपने संबंधित विभागों को आदेश देकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी से संबंधित स्केच, फोटो, चश्मा, चरखा, आदि चश्में (लोगो) के स्केच को हटाने का निर्देश दिया उसी आदेश के आधार पर छत्तीसगढ सरकार के अपर मुख्य सचिव एम.के. राउत पत्र क्रमांक 2/22-1/पंग्राविवि/2016 एवं सामान्य प्रशासन के सचिव डी.डी. सिंह जी पत्र क्रमांक 48/4162/2016/1/5 ने पूरे प्रदेश में निर्देंश दिया केन्द्र सरकार ने भी हाईकोर्ट के आर्डर को देश व्यापी राज्यों में भेजा जिसके आधार पर पूरे देश में गांधी जी से संबंधित लोगों फोटो, चश्मा, चरखा, लाठी, निर्णय को गंदे एवं मलीन स्थानों, सुलभ शौचालयों से हटाने का आदेश दिया और पूरे देश और राज्यों से हटाया गया उसी आधार पर आपसे भी आग्रह कि राज्य शासन और हाई कोर्ट के आदेश का पालन करवाने का कष्ट करेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image