छत्तीसगढ़ / दुर्ग

बूथ कार्यकर्ता ही प्रत्याशी बनकर चुनाव को संचालित करता है: अभिषेक टंडन

दुर्ग। शनिवार को शहीद भगत सिंह वार्ड  कैलाश नगर वार्ड नंबर 19 स्थित शीतल मंदिर में दुर्ग शहर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष बैठक आयोजित हुई। शक्ति केंद्र सहयोगी अभिषेक टंडन ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित किया। उन्होंने कहा बूथ पर लड़ने वाला कार्यकर्ता ही चुनाव में जीत दिलाता है। प्रत्याशी को अपने पूरे क्षेत्र में पहुंचने का समय कच मिलता है, लेकिन दूध का कार्यकर्ता ही प्रत्याशी बनकर पूरे चुनाव को संचालित करता है। भाजपा कार्यकर्ताओं की एक पार्टी है संगठन में बूथ अध्यक्ष का दायित्व महत्वपूर्ण होता है। संगठन का कार्यकर्ता 365 दिन पार्टी के लिए कार्यकर्ता है।

दुर्ग शहर अंतर्गत शहीद भगत सिंह वार्ड के कैलाशनगर में भाजपा प्रदेश संगठन दुर्ग भाजपा के आह्वान पर भाजपा सिकोला भाटा पटरी पार मंडल प्रभारी साजन जोसेफ मंडल सह प्रभारी दिलीप साहू  व दुर्ग नगर निगम उप नेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर आईटी सेल संयोजक जितेन्द्र सिंह राजपूत युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ठाकुर तिजिल सिंह राहुल   पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरज दीक्षित वरिष्ठ नेता कैलाश प्रजापति शक्ति केंद्र संयोजक भास्कर तिवारी  संजू कुमार  के मौजूदगी में बूथ स्तर का चुनाव निर्विरोध हुआ। जिसमें बूथ क्रमांक 56 से अध्यक्ष उदय पाल सचिव - देवी प्रसाद साहू को बनाया गया। साथ ही बूथ क्रमांक 57 बलदेव यादव एवं सचिव संदीप यादव से बूथ क्रमांक 58 पवन कुमार अध्यक्ष एवं सचिव योगेंद्र राजपूत और बूथ क्रमांक 59 कृष्ण ताड़ी एवं सचिव ज्वाला ताड़ी बूथ क्रमांक 60 पीयूष कुमार अध्यक्ष एवं सचिव विक्स तिवारी चुना गया। इसक अवसर पर मुकेश टंडन,  सोमू महानंद , नितेश निखिल कृष्णा सिंह संतोष आदि लोग मौजूद रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image