छत्तीसगढ़ / दुर्ग

महिलाएं एक दूसरे को सपोर्ट करें तो जग जीत सकती हैं : आयुक्त

 भिलाई । स्वयंसिद्धा एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन भिलाई के संयुक्त तत्वाधान मे प्रगति भवन सिविक सेंटर मे आयोजित एक गरिमामय समारोह में स्वयंसिद्धा मिशन विद ए विजन समूह की पहली स्मारिका प्रत्यावर्तन का विमोचन किया गया। इस समारोह की मुख्य अतिथि रिसाली नगर निगम की आयुक्त मोनिका वर्मा थी एवं कार्यक्रम कीअध्यक्ष वरिष्ठ साहित्कार डॉ. परदेशी राम वर्मा ने की।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ऑफिसर एसोसिएशन,भिलाई इस्पात संयंत्र के महासचिवपरविंदर सिंह, डॉ. सुधीर शर्मा, साहित्यकार एवं प्रकाशक, डॉ. रजनी नेल्सन, शिक्षा विद एवं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, धर्मेंद्र भगत, पार्षद वार्ड 23 रिसाली, विजय वर्तमान वरिष्ठ साहित्यकार, अमिताभ भट्टाचार्य, स्वच्छता दूत एवं समाजसेवी व भाजपा नेता मदन सेन उपस्थित थे।

 
 

Leave Your Comment

Click to reload image