छत्तीसगढ़ / दुर्ग

राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर छायाचित्र प्रदर्शनी

 दुर्ग ।  राज्य सरकार के 13 दिसम्बर को एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में तथा प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन को प्रदर्शित करने दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। दुर्ग नगर के राजेन्द्र पार्क चौराहा पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई इस छायाचित्र प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य एवं जिले की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित पत्रिकाएं व प्रचार सामग्रियां लोगों को वितरित किया गया। नगरवासियों, विद्यार्थियों के अलावा राह चलते लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Leave Your Comment

Click to reload image