छत्तीसगढ़ / सारंगढ़-बिलाईगढ़

गांजा तस्करी करते तस्कर गिरफ्तार

 सारंगढ़ । कांग्रेस के पूर्व विधायक किस्मतलाल नंद के बड़े दामाद सूर्यकांत नाग को गांजा तस्करी मामले में सारंगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 20 दिसंबर की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक सफेद इनोवा को ओडिशा से छत्तीसगढ़ में आते हुए पकड़ा था। गाड़ी में 151 किलो गांजा बरामद किया गया था। इनोवा ड्राइवर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस के मुताबिक गाड़ी किस्मतलाल के बेटे अंकित नंद के नाम पर है। अंकित ने पूछताछ में बताया कि सूर्यकांत उनकी गाड़ी लेकर गया था।

थाना डोंगरीपाली और साइबर टीम ने सूर्यकांत के कॉल ट्रेकिंग पर डाले। वह अपने साथी क्षमानिधि साहू से संपर्क में था। क्षमानिधि को पुलिस ने पकड़ा तो उसने बताया कि वह सूर्यकांत की गाड़ी को बार्डर में पायलेटिंग करते हुए लाया था। इसके एवज में उसने 5 हजार रुपए दिए थे। सारंगढ़ एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि सूर्यकांत पकड़े जाने के डर से लगातार लोकेशन बदल रहा था। गुरुवार को ओडिशा के बालंगीर में उसकी लोकेशन मिली। इस पर पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया।

Leave Your Comment

Click to reload image