छत्तीसगढ़ / दुर्ग

66077 किसानों से 310968 मीट्रिक टन धान की खरीदी

 दुर्ग, । कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के 87 सहकारी समितियों के अंतर्गत 102 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 66077 किसानों से 3,10,968.12 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। 24 दिसम्बर तक 71,575.78 लाख रूपए का धान खरीदा जा चुका है। छुट्टी के बाद आज से पुनः धान की खरीदी शुरू हो गई है।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2025 तक धान खरीदा जाएगा। अब तक 68,113.25 लाख रूपए का ऑनलाईन भुगतान किया जा चुका है। इसके साथ ही किसानों से लिंकिंग की राशि 20,318.16 की वसूली की जा चुकी है। जिले में अब तक 9,405.08 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

Leave Your Comment

Click to reload image