छत्तीसगढ़ / दुर्ग

तीन कार्यों के लिए 15.69 लाख रूपए स्वीकृत

 दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के 03 कार्याे के लिए 15 लाख 69 हजार 390 रूपए स्वीकृत किया गया है। जिला प्रभारी मंत्री, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी जनपद पंचायत दुर्ग मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुर्ग द्वारा की जाएगी।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पुरई में सीसी रोड वार्ड-02 कमलू किराना स्टोर से बरगद वृक्ष तक के लिए 6 लाख 09 हजार 763 रूपए, ग्राम घुघसीडीह में सीसी रोड भागवत ठाकुर घर से शीतला तालाब तक के लिए 5 लाख 99 हजार 767 रूपए, ग्राम खम्हरिया में सीसी रोड टीका साहू घर से डोमन साहू घर तक के लिए 3 लाख 59 हजार 860 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image