छत्तीसगढ़ / दुर्ग

50 हजार रूपये की प्रतिकर राशि स्वीकृत

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने वाहन दुर्घटना में घायल मुकेश कुमार के विधिक प्रतिनिधि उनके पिता तिलक दास वैष्णव को 50 हजार रूपये की प्रतिकर राशि की मंजूरी दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार आत्मज तिलक दास वैष्णव उम्र 30 वर्ष 13 सितम्बर 2023 को सेक्टर 05 चौक के पास सेन्ट्रल एवेन्यू रोड भिलाई नगर जिला दुर्ग के पास अज्ञात वाहन द्वारा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो जाने पर हिट एण्ड रन मोटर दुर्घटनाओं में घोर उपहति होने की पुष्टि की गई है। कलेक्टर द्वारा  मुकेश कुमार के विधिक प्रतिनिधि के रूप में उनके पिता तिलक दास वैष्णव को प्रतिकर राशि 50 हजार रूपए स्वीकृत की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image