छत्तीसगढ़ / दुर्ग

निगम के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह आज सैकडों लोगों के साथ करेंगे निगम का घेराव

 भिलाई ।  नगर निगम भिलाई में चल रहे कमीशन खोरी और भिलाई नगर निगम क्षेत्र

के वार्डों की विभिन्न समस्याओ को लेकर  सोमवार 30 दिसंबर को प्रात: 11 बजे नगर निगम और महापौर कार्यालय शहर सरकार का घेराव बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के संस्थापक व भिलाई निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह विभिन्न पार्षदों व क्षेत्र के सैकडों नागरिकों के साथ मिलकर करेंगे। सैकड़ों लोगों के साथ घेराव किया जाएगा. मौक़े पर ही निगम प्रशासन के  जिम्मेदार अधिकारी और शहर कमीशन खोरी करने वाली शहर सरकार से सीधे सीधे सवाल किया जाएगा और जनता के सामने जवाब माँगा जाएगा। उक्त जानकारी भाजयुमों के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार गुप्ता ने दी।

 

Leave Your Comment

Click to reload image