छत्तीसगढ़ / दुर्ग

संभाग स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आज

 दुर्ग।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का संचालन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 10 मार्च 2024 को किया गया है। उक्त अनुक्रम में संभाग स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन 3 जनवरी 2025 को सुबह 10.30 बजे से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के सेमीनार कक्ष (बस स्टैण्ड के बाजू में) में किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आर.के. जाम्बुलकर के अनुसार संभाग स्तरीय कार्यशाला में पुलिस विभाग, जिला पंचायत, आयुक्त सभी नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, शिक्षा, श्रम और समस्त परियोजना अधिकारी सम्मिलित होंगे।  

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image