छत्तीसगढ़ / दुर्ग

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा, आवेदन 13 तक

 दुर्ग ।  रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित सैनिक स्कूल अम्बिकापुर, मेण्ड्राकलां, जिला सरगुजा में सत्र  2025-26 में कक्षा 6वीं से 9वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा आयोजित की गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा की तिथि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अधिकारिक वेबसाईट पर बाद में घोषित की जाएगी। इच्छुक आवेदक सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में प्रवेश हेतु राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अधिकारिक वेबसाईट https://exams.nta.ac.in//AISSEE/ पर 13 जनवरी 2025 शाम 05 बजे तक आवेदन कर सकते है।

Leave Your Comment

Click to reload image