विनोद नायर का सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में ज्यूरी सदस्य के रूप में चयन
भिलाई । सीनियर नेशनल वॉलीबॉल पुरूष एवं महिला चैंपियनशिप का आयोजन 07 से 13 जनवरी तक सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर, राजस्थान में किया जा रहा है। वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तदर्थ समिति एडहॉक कमिटी ने उक्त चैंपियनशिप के सुचारू संचालन के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया है, जिसमें देश के कई राज्यों के खिलाडिय़ों को ज्यूरी सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
इस आयोजन समिति में भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के एनफोर्समेंट में कार्यरत प्रतिभाशाली खिलाड़ी विनोद नायर का चयन ज्यूरी सदस्य के रूप में किया गया है। नगर सेवाएं विभाग के एनफोर्समेंट में कार्यरत विनोद नायर एनआईएस वॉलीबॉल कोच रहे है साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल व नेशनल प्रतियोगिताओं में रेफ्री के रूप में योगदान देकर भिलाई को गौरवान्वित किया है। श्री नायर को उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए भिलाई के खेल बिरादरी ने बधाई दी है।