छत्तीसगढ़ / दुर्ग

मेंटेनेंस के लिए टाउनशिप में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

 भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के अन्तर्गत टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वार्षिक रखरखाव योजना 2024-2025 के तहत टाउनशिप में विद्युतीय मेंटेनेंस एवं अनुरक्षण कार्य संपादित किये जा रहे हैं। ब्रेकडाउन को कम करने और सिस्टम की दक्षता बढ़ाने के लिए विद्युत सिस्टम के यथोचित रखरखाव पर विशेष जोर दिया जा रहा है। नवम्बर 2024 से मार्च 2025 के दौरान एचटी सिस्टम के निवारक रखरखाव के लिए टाउनशिप के विभिन्न स्थानों में योजनाबद्ध शटडाउन किया जाएगा।

इस कार्य के तहत टाउनशिप में 06 जनवरी से 11 जनवरी के मध्य विभिन्न स्थानों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेंगी। तिथि अनुसार प्रभावित होने वाले क्षेत्र हैं 06 जनवरी को रूआबांधा सेक्टर, 07 जनवरी  को रिसाली सेक्टर, 08 जनवरी  को मरोदा सेक्टर, 09 जनवरी को सेक्टर-10,10 जनवरी को सेक्टर-06 का एक तिहाई हिस्सा, रसियन कॉम्पलेक्स व बीएमडीसी, 11 जनवरी को जेएलएन हॉस्पिटल। उपरोक्त क्षेत्रों में उल्लेखित दिनांकों को प्रात: 10 बजे से 1.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अत: भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के अंतर्गत टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने संबंधित क्षेत्र के निवासियों से सहयोग की अपील की है।

Leave Your Comment

Click to reload image