छत्तीसगढ़ / सारंगढ़-बिलाईगढ़

आईटीआई भटगांव में 16 को होगा अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट कैंप

 सारंगढ़ बिलाईगढ़ ।  विभिन्न औद्योगिक व्यवसायों में कौशल विकास के लिए बिलाईगढ़ क्षेत्र के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण (आईटीआई) भटगांव में जिला स्तरीय अप्रेंटिसशिप मेला, प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 16 जनवरी 2025 को सबेरे 10 बजे से किया जाएगा, जहां कौशल विकास मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत औरंगाबाद महाराष्ट्र के तीन निजी कंपनियों के लिए 10वी पास, 12वी पास, ग्रेजुएट, डिप्लोमा पास, विद्युतकार, फिटर, डीजल मैकेनिक, कोपा  एवं वेल्डर कोर्स में उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त दस्तावेजों के साथ शामिल हो सकते हैं। यह जानकारी आईटीआई भटगांव के प्राचार्य ने दी हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image