छत्तीसगढ़ / बीजापुर

कन्या शिक्षा परिसर बीजापुर में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 15 फरवरी को

 बीजापुर । कन्या शिक्षा परिसर बीजापुर में कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं, 10वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 15 फरवरी 2025 दिन शनिवार को प्रातः 11ः00 बजे से 1ः00 बजे तक कन्या शिक्षा परिसर (एजुकेशन सिटी) बीजापुर में आयोजित किया जाना है। उक्त परीक्षा में केवल अनुसूचित जनजाति के इच्छुक छात्राएँ 6वीं प्रवेश हेतु 5वी उत्तीर्ण, 7वीं प्रवेश हेतु 6वीं उत्तीर्ण, 8वीं प्रवेश हेतु 7वीं उत्तीर्ण, 9वीं प्रवेश हेतु 8वीं उत्तीर्ण, 10वी प्रवेश हेतु 9वीं उत्तीर्ण एवं 11वीं प्रवेश हेतु 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।

जिसमें कक्षा 6वीं के लिए कुल 35 सीटें रिक्त है, इसी तरह कक्षा 7वीं एवं कक्षा 8वीं के लिए 12 सीट, 9वी के लिए 08 सीट, 10वीं के लिए 05 सीट एवं 11वीं के लिए कुल 10 सीट रिक्त है। पात्रताधारी छात्राओं की जानकारी संलग्न निर्धारित प्रपत्रानुसार सम्पूर्ण आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर 10 फरवरी 2025 तक प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर बीजापुर को सॉफ्ट एवं हार्ड कापी में उपलब्ध होगा।

 
 

इस संबंध में सभी प्रधान अध्यापक को अवगत कराने एवं नियत परीक्षा तिथि को 02 जिम्मेदार शिक्षक या पालकों के साथ छात्राओं को निर्धारित तिथि एवं समय में उपस्थित कराने हेतु सहायक आयुक्त द्वारा समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image