छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने कबीरधाम जिले के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटरिंग अधिकारी नियुक्त की

कवर्धा, 23 जनवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर के आदेश और छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के लिए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की है। यह आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा द्वारा जारी किया गया। संबंधित अधिकारियों को समय पर निर्वाचन कार्य की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में जिला पंचायत और जनपद पंचायत के लिए संबंधित रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिसका विवरण इस प्रकार है।

जिला पंचायत कबीरधाम के लिए रिटर्निंग ऑफिसर श्री अजय कुमार त्रिपाठी, जिला पंचायत सीईओं, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री रिमन सिंह ठाकुर, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओं, श्रीमती रश्मि दुबे, तहसीलदार, श्री गजेन्द्र कुमार साहू अधीक्षक भू अभिलेख को बनाया गया है। जनपद पंचायत कवर्धा के लिए रिटर्निंग ऑफिसर श्री परमेश्वर लाल मंडावी, तहसीलदार, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री विकास जैन, नायब तहसीलदार, श्री शैलेश कुमार भगत, जनपद सीईओं, श्री संजय कुमार जायसवाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी को बनाया गया है। जनपद पंचायत पंडरिया के लिए के लिए रिटर्निंग ऑफिसर श्री सुनील कुमार सोनपिपरे, तहसीलदार, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री सुयषधर दीवान, उपमंडलाधिकारी पंडरिया, श्री संजय कुमार मोध्या, नायब तहसीलदार, श्री तरूण कुमार बघेल, जनपद सीईओं पंडरिया को बनाया गया है।
जनपद पंचायत बोड़ला के लिए रिटर्निंग ऑफिसर श्री राजश्री पाण्डेय, तहसीलदार, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री अखिलेश कुमार, तहसीलदार रेंगाखार, श्री मनीष कुमार भारती, जनपद सीईओं, श्री विकासखंड शिक्षा अधिकारी को बनाया गया है। जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के लिए रिटर्निंग ऑफिसर श्री विवेक कुमार गोहिया, तहसीलदार, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री नागेश कुमार तांजय, नायब तहसीलदार, जनपद सीईआ सहसपुर लोहारा, श्री संतोष भास्कर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी को बनाया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image