छत्तीसगढ़ / दुर्ग

कॉलेज के शिक्षा विभाग में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में  राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भिलाई महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संध्या मदन मोहन ने छात्राओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन समाज में बालिकाओं के अधिकार ,उनकी शिक्षा,स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है बालिकाओं को समाज में लैंगिक समानता सुनिश्चित करने तथा समाज में अवसर देने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए। सरकार ने सभी क्षेत्रों में लड़कियों को समान अवसर प्रदान करने और उन्हें पहचानने के लिए इस दिन की शुरुआत की थी।

साथ ही शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.मोहना सुशांत पंडित ने राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 की थीम - सुनहरे भविष्य के लिए बच्चियों का सशक्तिकरण  के विषय में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह थीम लड़कियों को नेतृत्व करने और अपना भविष्य बनाने का मौक़ा देने तथा समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने के महत्त्व पर जोर देती हैं। इस प्रतियोगिता में बी.एड. प्रथम एवं चतुर्थ सेमेस्टर  की छात्राओं ने अधिक से अधिक संख्या में भाग लिया। इस आयोजन में शिक्षा विभाग की अन्य सहायक प्राध्यापिकाओं डॉ. हेमलता सिदार,डॉ.भावना चौहान,आशा आर्य,सत्यम मिश्रा एवं शकीबा  का योगदान रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image