छत्तीसगढ़ / दुर्ग

आत्मानंद स्कूल जामुल में बंछोर ने फहराया ध्वज

जामुल। स्वामी आत्मानंद स्कूल कैंपस जामुल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्रों द्वारा गर्मजोशी से मार्च पास्ट किया गया जो अनुशासन एकता और समन्वय को दर्शाता है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखराम बंछोर, विशिष्ट अतिथि प्रशांत बंटी गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जामुल, संजय देशलहरे पार्षद वार्ड 6 थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी आत्मानंद शाला विकास समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद छत्रिय द्वारा किया गया। इस बीच स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विधायक प्रतिनिधि सोनू यादव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अध्यक्ष अंकित देवांगन, प्राथमिक शाला वार्ड 6 के विधायक प्रतिनिधि लेखराम पालए स्वामी आत्मानंद विद्यालय के शाला विकास समिति के सदस्य बी आर रामटेके, ओमप्रकाश साहू, पूर्व पार्षद मेघनाथ साहू उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image