छत्तीसगढ़ / दुर्ग

चुनाव से पहले BJP की पहली जीत, तितुरडीह से विद्यावती निर्विरोध निर्वाचित

दुर्ग। निगम चुनाव के पहले भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। दुर्ग नगर निगम चुनाव में वार्ड 21 से भाजपा की प्रत्याशी श्रीमती विद्यावती सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो गई है। उनके खिलाफ कांग्रेस की प्रत्याशी मीरा सिंह ने नाम वापसी के दिन विद्यावती सिंह के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया। इस वार्ड से भाजपा व कांग्रेस के ही उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। निर्विरोध निर्वाचित विद्यावती सिंह पूर्व पार्षद अरुण सिंह की मां है। श्रीमती विद्यावती सिंह के निर्विरोध निर्वाचित होने से भारतीय जनता पार्टी का दुर्ग निगम में खाता खुल गया है। कांग्रेस उम्मीदवार द्वारा भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में नाम वापसी के कारण कांग्रेस की किरकिरी हुई है।

Leave Your Comment

Click to reload image