छत्तीसगढ़ / दुर्ग

बाबा बागेश्वर की शरण में पहुंचे भाजपा नेता अतुल पर्वत

 भिलाई। बाबा बागेश्वर की शरण में भिलाई केन्डू पर्वत फाउंडेशन के चेयरमेन एवं प्रदेश भाजपा  नेता अतुल पर्वत पहुँचे मित्रो के साथ पहुंचे। इस दौरान श्री पर्वत सर्व प्रथम बालाजी हनुमान जी के दर्शन कर पूजा अर्चना के साथ देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। वहीं  भिलाई केन डू पर्वत फाउंडेशन के चेयरमैन अतुल पर्वत ने बागेश्वर धाम सरकार पहुंच कर पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लेकर भिलाई केन डू पर्वत फाउंडेशन का अंग वस्त्र भेंट कर प्रणाम किया।

वहीं अतुल पर्वत ने कहा इस शुभ अवसर पर हिंदू समाज को एकजुट करने एवं एकता बनाए रखने के उद्देश्य से हर साल भिलाई में हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे विशेष धार्मिक कार्यक्रम एक शाम श्रीराम खाटू श्याम के नाम कार्यक्रम की जानकारी दी और मार्गदर्शन प्राप्त किया इसके साथ ही पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी हिंदू नव वर्ष कार्यक्रम में भिलाई आगमन के लिए सादर आमंत्रित किया।

 

Leave Your Comment

Click to reload image