लू-तापघात से बचाव एवं तत्काल राहत सहायता उपलब्ध कराने नोडल अधिकारी नियुक्त
नारायणपुर । जिले में ग्रीष्म ऋतु में लू-तापघात से बचाव एवं तत्काल सहायता उपलब्ध कराने तथा आवश्यक तैयारी पूरी करने हेतु कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा जिला, अनुभाग एवं तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला स्तर पर अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता को, अनुभाग स्तर पर एसडीएम गौतमचंद पाटिल, अभयजीत मण्डावी को, तहसील स्तर पर तहसीलदार सौरभ कश्यप, कैलाश श्रीवास्तव, सौरभ चौरसिया और चिराग रामटेके को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।