छत्तीसगढ़ / नारायणपुर

उत्कर्ष योजना, कक्षा 6वीं में प्रवेश परीक्षा संपन्न

 नारायणपुर  । उत्कर्ष योजनांतर्गत वर्ष 2025-26 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन गत 30 मार्च दिन रविवार को जिला स्तर पर शासकीय बालक बुनियादी आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरांजी में आयोजित किया गया। परीक्षा में सम्मिलित पंजीकृत 59 परीक्षार्थी में से 50 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंन्द्र का निरीक्षण सहायक आयुक्त डॉ राजेन्द्र सिंह, सहायक संचालक तनुजा नाग द्वारा निरीक्षण किया गया। केन्द्राध्यक्ष हुमन लाल साहु, मंडल संयोजक वासुदेव भारद्वाज, श्रीमती शिवनंदनी सोनी के द्वारा परीक्षा संपन्न करवाया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image