छत्तीसगढ़ / दुर्ग

श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने रामनवमी कार्यक्रम का किया आयोजन: मनीष पाण्डेय

  भिलाई । श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा रविवार 06 अप्रैल को भव्य रूप से श्रीरामनवमी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी सभी 12 प्रखण्डों से शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसके लिए रूट का निर्धारण पहले ही किया जा चुका है। यह सभी शोभायात्रा तय रूट से होते हुए रामलीला मैदान पावर हाउस पहुंचेंगी। जिसमें जिले के 2.5 लाख से अधिक परिवारों से संग्रहित अन्न से महाप्रसाद बनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरूण साव, विशेष अतिथि समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय और मुख्य वक्ता के रूप में बाल योगेश्वर राम बालकदास महात्यागी, श्री पाटेश्वर धाम उपस्थित रहेंगे।

श्रीरामनवमी के इस आयोजन हेतु समिति द्वारा विगत 24 मार्च से निरंतर तीसरे वर्ष भी एक मु_ी दान-श्रीराम के नाम अभियान भी चलाया गया। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि विगत 4 दशकों से निरंतर चला आ रहा यह आयोजन, मध्य भारत के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के रूप में अपनी पहचान बना चुका है, जिसमें लगभग 1150 से अधिक मठ-मंदिरों से ध्वजवाहक शोभायात्रा में शामिल होते हैं। जो इस साल भी शामिल होंगे।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों से भव्य शोभायात्राएं निकलती हैं,जो मुख्य रूप से बाबा भोलेनाथ शोभायात्रा, भगवान चतुर्भुजी शोभायात्रा, मां बम्लेश्वरी शोभायात्रा और मां दंतेश्वरी शोभायात्रा के रूप में आयोजन स्थल पर एकत्रित होती है। यहां पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके अतिथि विभिन्न प्रखण्डों से झांकियां भी निकाली जाती है, जिन्हें आयोजन स्थल पर पुरस्कृत किया जाता है।

Leave Your Comment

Click to reload image