आज होगा मैत्री विद्या निकेतन में बहुभाषीय कविता पाठ
भिलाई । छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ भिलाई दुर्ग के तत्वावधान में अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ का 90 वां स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में बहुभाषीय काव्य पाठ का आयोजन किया है। 6 अप्रैल को अपरान्ह 3.30 बजे मैत्री विद्या निकेतन रिसाली भिलाई के सभागार में इस महत्वपूर्ण आयोजन की अध्यक्षता नथमल शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ करेंगे। मुख्य अतिथि वरिष्ठ जनकवि डॉ. जीवन यदु होंगे। वरिष्ठ कथाकार लोकबाबू, वरिष्ठ व्यंग्यकार रवि श्रीवास्तव व वरिष्ठ साहित्यकार राजमा सुधाकरण विशिष्ट अतिथि होंगे।
विषय प्रवर्तन विमल शंकर झा सचिव प्रलेसं भिलाई दुर्ग करेंगे। आयोजन का संचालन छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ के महासचिव परमेश्वर वैष्णव करेंगे । भाषायी एकता और रचनात्मक अभिरुचि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लघु भारत भिलाई में आयोजित इस बहुभाषीय काव्य पाठ में प्रतिभागी बहुभाषीय कवि स्वरूप हिंदी से रवि श्रीवास्तव, संकल्प यदु, उर्दू से मुमताज, डॉ नौशाद सिद्दीकी, भोजपूरी से शमशीर सिवानी घायल, मलयालम से के. ए. नारायणन, साजन सुधाकरण, तेलगू से रुद्र मूर्ति, व्ही. अप्पा राव, तमिल से वेंकट सुब्रमण्यम, मराठी से शरद कोकास, अनिता करडेकर, पंजाबी से गुलवीर सिंह भाटिया, सन्तोष झांझी, सिंधी से रवि आनन्ददानी, उडिय़ा से स्नेहलता पाणिग्रही, बंगाली से बनी चक्रवर्ती, समरेंदु विश्वास, गुजराती से पल्लवी त्रिवेदी, छत्तीसगढ़ी से डॉ. जीवन यदु, बलराम चंद्राकर अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। मूल भाषा में पढ़ी गई कविताओं के अनुवाद भी पढ़े जाएंगे।