छत्तीसगढ़ / सरगुजा

डॉ. अम्बेडकर जयंती पर सामाजिक समरसता दिवस का आयोजन

 मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री वीसी के माध्यम से होंगे शामिल

 

अम्बिकापुर ।  भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती को प्रदेश भर में सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया जाएगा है। इसी क्रम में जिला पंचायत सभाकक्ष में दोपहर 1.30 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

 कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अम्बेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण से होगी, जिसके पश्चात संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया जाएगा। इस गरिमामयी आयोजन में 10 समाज प्रमुखों के साथ-साथ जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, माननीय सांसद, विधायक, विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण को सादर आमंत्रित किया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image