छत्तीसगढ़ / सुकमा

मुरलीगुड़ा घायलों को सहायता राशि स्वीकृत

 सुकमा । छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग महानदी भवन, नया रायपुर के आदेशानुसार 14 अगस्त 24 को ग्राम मुरलीगुड़ा में घटित सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को 5-5 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। सुकमा जिले में यह आर्थिक अनुदान राशि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) कोंटा  शबाब ख़ान के द्वारा जारी किया गया है। अधिक जानकारी के लिए एसडीएम कार्यालय कोंटा में संपर्क किया जा सकता है।

Leave Your Comment

Click to reload image