छत्तीसगढ़ / सुकमा

कलेक्टर ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र कोलाईगुड़ा का औचक निरीक्षण

 सुकमा।  कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के द्वारा रविवार को कोंटा विकासखंड के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र कोलाईगुड़ा का औचक निरीक्षण किया गया।कलेक्टर ध्रुव ने उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर संस्थागत प्रसव से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में साफ़ सफाई और दवाओं की उपलब्धता के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

Leave Your Comment

Click to reload image