छत्तीसगढ़ / सुकमा

छिंदगढ़ में लगा समाधान शिविर, ग्रामीणों से प्राप्त हुए 273 आवेदन

 विभिन्न विभागों के स्टॉल का दीपिका सोरी और जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन

 

सुकमा। जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में आज जनपद पंचायत मुख्यालय छिंदगढ़ में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। 

समाधान शिविर में 7 ग्राम पंचायत छिंदगढ़, कांजीपानी, बकुलाघाट, रोकेल, पतिनाईकरास, उरमापाल और केरातोंग से प्राप्त सभी मांगों एवं शिकायत के आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मछली पालन, पशुधन विकास, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, आबकारी विभाग, जिला सहकारी, वन विभाग, श्रम विभाग, खाद्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। सभी विभागीय अधिकारियों ने निराकरणों का वाचन किया।

 

समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छिंदगढ़ पीके गुप्ता ने वाचन किया। विभाग प्रमुखों ने ग्रामीणों को अपने विभाग से संबंधित शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की। शिविर में सभी विभागों द्वारा कुल 273 आवेदन प्राप्त हुए। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य दीपिका सोरी की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा नन्हें शिशुओं का अन्नप्राशन्न कार्यक्रम और गर्भवती महिलाओं का गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने अवलोकन किया। स्टॉल में अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। शिविर में पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र, नवीन राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज वितरित किए गए।


समाधान शिविर में जिला पंचायत सदस्य हुंगाराम मरकाम, संजना नेगी, जनपद सदस्य नेहा जगदीश महेश्वरी, छिंदगढ़ सरपंच सुखमति पुजारी, प्रभारी अपर कलेक्टर प्रताप विजय खेस, संयुक्त कलेक्टर डॉ. सूरज कश्यप, एसडीएम छिंदगढ़ रविशंकर वर्मा, तहसीलदार इरशाद अहमद व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image