छत्तीसगढ़ / महासमुंद

अवैध कंपनी बंद कराने कल खैरझिटी पहुंचेंगे अनिल दुबे

 महासमुंद ।  अवैध करणी कृपा स्टील एवं पावर प्राइवेट लिमिटेड ने मिनी स्टील प्लांट स्पंज आयरन फेरो एलाइंस सढ़े गले टायरों से आइल बनाने अपने अवैध उद्योग को अवैध निर्माण प्रारंभ किया है जिसके विरोध में 28 मई को खैरझिटी में हजारों किसान मशाल जुलूस में जुटेंगे।

अवैध कारखाना बंद कराने के लिए राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे पहुंचेंगे। इनके साथ ही प्रसिद्ध रामायणी कलाकार नंदकुमार साहू,छन्नूलाल साहू, सरपंच,उप सरपंच,पंच$गण,सत्याग्रह आंदोलनकारी किसान,किसान, महिला किसान,आम नागरिक शामिल रहेंगे। मशाल जुलूस शाम 05 बजे पंचायत कार्यालय के सामने से निकलकर गांव के समस्त गलियों में जन जागरण करेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image