छत्तीसगढ़ / नारायणपुर

सुशासन तिहार में दिव्यांग सोनी कोर्राम एवं कारेबाई को मिला व्हीलचेयर

 नारायणपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर पूरे प्रदेश में 8 अप्रैल से 31 मई तक तीन चरणों में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनसमस्याओं की त्वरित सुनवाई और समाधान सुनिश्चित करना है। इसी कड़ी में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार 29 मई को ओरछा में समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत ढांेढरबेड़ा, कोडोली, मण्डाली, मुरूमवाड़ा, हिकुल, पिड़ियाकोट, थुलथुली, हांदावाड़ा, पोचावाड़ा, रेकावाया, डुंगा, जाटलूर, आदेर, ओरछा, गोमागाल, गुदाड़ी और लंका के ग्रामीणजन शामिल होकर अपनी अपनी समस्याओं का निराकरण कराया।

समाधान शिविर में ग्राम पंचायत मण्डाली के आश्रित ग्राम कोंयगेर निवासी सोनी कोर्राम और ओरछा निवासी दिव्यांजन कारेबाई को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से व्हीलचेयर प्रदाय किया गया, वे दोनो व्हीलचेयर पाकर गदगद हुए। सोनी कोर्राम और कारेबाई ने सुशासन तिहार के प्रथम चरण में सहायक उपकरण व्हीलचेयर के लिए आवेदन दिया था। सोनी कोर्राम और कारेबाई ने बताया कि विकलांगता के कारण चलने में असमर्थ थी, जिसके कारण उन्हें कही भी आने जाने और घर में हलचल करने में समस्या होती थी, जिसके लिए उन्होंने सुशासन तिहार में अपनी समस्या से अवगत कराते हुए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा उनकी इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देते हुए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उनकी समस्या का निराकरण किया गया। सोनी कोर्राम और कारेबाई को 29 मई को ओरछा में आयोजित समाधान शिविर में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने सहायक उपकरण व्हीलचेयर प्रदाय की।

 
 

व्हीलचेयर मिलने पर सोनी कोर्राम और कारेबाई ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें घर आस-पास आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने सुशासन तिहार में अपनी समस्या के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave Your Comment

Click to reload image