प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश, मेरिट सह प्रतीक्षा सूची जारी
सुकमा । प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों को वर्गवार मेरिट सह प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। यह सूची विभाग की वेबसाइट http://eklavya.cg.nic.in में भी अपलोड की गई है। काउंसिलिंग के लिए अनुसूचित जनजाति एवं विशेष पिछड़ी जनजाति(पीवीटीजी) बालक हेतु 23 जून, अनुसूचित जनजाति एवं विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) बालिका हेतु 24 जून, अनुसूचित जाति बालक/ बालिका के लिए 25 जून, अन्य पिछड़ा वर्ग बालक/बालिका हेतु 26 जून तथा सामान्य वर्ग-अल्पसंख्यक वर्ग बालक/बालिका हेतु 27 जून, समय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे निर्धारित किया गया है। मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थीयों को निर्धारित तिथि एवं समय में समस्त दस्तावेज सहित प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी, जिला रायपुर में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।