छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

23 जुलाई को प्लेसमेन्ट कैम्प का किया जाएगा आयोजन

 सूरजपुर । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के द्वारा 23 जुलाई को प्रातः 11 बजे से 03 बजे तक कार्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाना है। जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक एल.आई.सी जीवन बीमा निगम इंश्योरेंस कॉर्पोरेट लिमिटेड अंबिकापुर जिला सरगुजा के द्वारा पदों की भर्ती किया जाना है। जिसके अंतर्गत बीमा अभिकर्ता के 25 पद एवं बीमा सखी के 30 पदों की भर्ती किया जाना है।

जिसकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं 12वीं है, इच्छुक ऐसे आवेदक जो उपरोक्त योग्यता रखते हैं वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंक सूची निवास, जाति रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड एवं आधार कार्ड के साथ पेन कार्ड, बैंक पास बुक, आदि की मूल प्रति एवं पासपोर्ट साईज की दो फोटो के साथ उक्त दिनांक को शिविर में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते है।

Leave Your Comment

Click to reload image