छत्तीसगढ़ / सुकमा

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना अंतर्गत बस संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित

 सुकमा। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत राज्य स्तरीय समिति द्वारा चयनित 28 मार्गों पर यात्री बस संचालन के लिए कार्यालयीन आवेदन आमंत्रित किया गया है। सुकमा जिले में निर्धारित 9 बस रूटों के लिए निविदा आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

इसके पश्चात 1 अगस्त को नियमानुसार निविदा को खोला जाएगा। उपरोक्त आवेदन की समस्त जानकारी विस्तृत जानकारी जैसे सामान्य शर्ते, फीस, आवेदन एवं अन्य दस्तावेज आदि परिवहन विभाग के विभागीय वेबसाईट https://cgtransport.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

Leave Your Comment

Click to reload image