छत्तीसगढ़ / बालोद

कलेक्टर ने युवाओं को बताया राष्ट्र की ऊर्जा, नशापान से दूर रहने की दिलाई शपथ

 स्वतंत्रता दौड़ में जिला पंचायत उपाध्यक्ष, कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों ने लगाई दौड़


कलेक्टर ने युवाओं को बताया राष्ट्र की ऊर्जा, नशापान से दूर रहने की दिलाई शपथ

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व 14 अगस्त को जिला प्रशाासन द्वारा जिला मुख्यालय बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में समाज के सभी वर्ग के लोगों ने देश की एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु राष्ट्र के लिए दौड़ लगाई। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचातय उपाध्यक्ष तोमन साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा एवं नूतन कंवर, एडीशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर, पार्षद गिरिजेश गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं सहित सभी वर्ग के लोगों ने एक साथ दौड़ लगाकर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। स्वतंत्रता दौड़ सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान से शुरू होकर घड़ी चैक, संजारी क्लब, विश्राम भवन की ओर होते हुए वापस सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में स्वतंत्रता दौड़ का समापन किया गया। दौड़ में शामिल सभी लोगों ने भारत माता की जय, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे जैसे नारे लगाकर आज के इस स्वतंत्रता दौड़ के आयोजन को बहुत ही सुंदर एवं अविस्मरणीय बनाया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने युवाओं को राष्ट्र की ऊर्जा बताते हुए अपनी शक्ति का उपयोग राष्ट्र के नवनिर्माण में करने को कहा। समारोह में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति अभियान के तहत नशापान से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि युवाओं की शक्ति का समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए यह जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा युवा नशामुक्त भारत अभियान से जुड़े। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को नशामुक्त भारत अभियान के तहत न केवल समाज, परिवार, मित्र बल्कि स्वयं भी नशा से मुक्त होकर बदलाव की शुरूआत स्वयं से करने की शपथ दिलाई। आज आयोजित स्वतंत्रता दौड़ के अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवांश राठौर, तहसीलदार आशुतोष शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूल छात्र-छात्राएं, मीडिया प्रतिनिधियों के अलाव आम नागरिकगण उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image