छत्तीसगढ़ / रायपुर

BJP में टिकट पर बवाल, जताई नाराजगी, बुलाई बैठक, दिल्ली पहुंचे कई नेता

 रायपुर. छत्तीसगढ़ बीजेपी में टिकट को लेकर मचे बवाल पर संगठन ने नाराजगी जताई है. इस मामले को लेकर बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने बैठक बुलाई है. बैठक में शामिल होने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं. उनके साथ और भी नेता दिल्ली रवाना हुए हैं.

छत्तीसगढ़ में टिकट वितरण को लेकर मचे बवाल से संगठन नाराज है. इस मामले पर आज दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व की बैठक होगी. बैठक में शामिल होने छत्तीसगढ़ के कई नेता दिल्ली रवाना हुए हैं. बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, मनसुख मांडविया भी शामिल हो सकते हैं.

धर्मगुरु बालदास के बेटे को टिकट मिलने की चर्चा के बाद विरोध

राजिम में रोहित साहू को टिकट मिलने के बाद से भाजपाई इसका विरोध कर रहे. वहीं सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास के पुत्र गुरु खुशवंत साहेब को आरंग विधानसभा से टिकट मिलने की चर्चा के बाद कार्यकर्ताओ में नाराजगी है. आरंग विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आज प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे हैं. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी के लिए जिन्होंने मेहनत किया उसे टिकट नहीं मिलना कार्यकर्ताओ के साथ धोखा है. विरोध प्रदर्शन में आरंग मंडल, समोदा मंडल और मंदिरहसौद मंडल के कार्यकर्ता शामिल हैं.

Leave Your Comment

Click to reload image