स्पेशल एजुकेटर के पदों हेतु अंतिम मेरिट सूची जारी
नारायणपुर, 08 अक्टूबर 2025
परियना दिव्यांग आवासीय विद्यालय एजुकेशन हब गराजी नारायणपुर में अध्यापन कार्य हेतु स्पेशल एजुकेटर (दृष्टि बाधित), ऑडीयोलाजिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट शिक्षकों की पूर्ति हेतु विज्ञापित किए गए थे। 19 सितम्बर को वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित पात्र उम्मीदवारों को साक्षात्कार में प्राप्त अंको के आधार पर अंतिम मेरिट चयन सूची का प्रकाशन किया गया है। अंतिम मेरिट सूची की विस्तृत जानकारी वेबसाईटhttps://narayanpur.gov.in/ में एंव कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला नारायणपुर के सूचना पटल पर देखा जा सकता है।