08 अक्टूबर को ओरछा में आयोजित किया जाएगा समाधान शिविर
नारायणपुर, 08 अक्टूबर 2025
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा जनपद पंचायत ओरछा अंतर्गत ग्राम पंचायत ओरछा के आश्रित ग्राम ओरछा में हितग्राहियों के लिए नवीन राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि योजना एवं अन्य समस्याओ के निराकरण किये जाने हेतु 08 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त समाधान शिविर में स्वास्थ्य, पशुपालन, मत्स्य, राजस्व, महिला एवं बाल चिकास, आदिम जाति कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, समाज कल्याण एवं अन्य विभागों के जिला स्तर अधिकारी कर्मचारियों को उपस्थित होकर हितग्राहियों की समस्याओं निराकरण समाधान शिविर में किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उपरोक्तानुसार विभाग के अधिकारी कर्मचारी निर्धारित तिथि में आवश्यक अभिलेखों एवं अपने मैदानी अमले के साथ उपस्थित होकर क्षेत्र के ग्रामीणजनों की समस्याओं का निराकरण करना सुनिश्चित करेंगे।